उत्तराखंड से रेल से करना है सफर तो पढ़ लें ये खबर, कई ट्रेने रद्द -बदला रूट…
Railway Update: अगर आप ट्रेन का सफर करने की सोच रहें है तो आपके लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया हैं तो वहीं कई ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। लखनऊ मंडल के गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 16 ट्रेनें रद्द रहेंगी। जबकि चार ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सात से 30 अगस्त तक नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। जिसके चलते मुरादाबाद से गुजरने वाली आनंद विहार से बापूधाम मोतिहारी जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 7, 12, 14, 19, 21 और 26 अगस्त को रद्द रहेगी। जबकि बापूधाम मोतिहारी आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली 8,13,15,20,22, और 27 अगस्त को रद्द रहेगी।
बताया जा रहा है कि सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली 9,16 और 23 अगस्त को रद्द रहेगी, आनंद विहा...







