दून के आस-पास के इलाकों में वाहनों के लिए नई स्पीड लिमिट तय, जानें नए नियम…
Dehradun News: देहरादून में वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। बताया जा रहा है कि देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने शहर और दून के आस-पास के इलाकों में नई स्पीड लिमिट तय कर दी है। इस लिमिट का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं संबंधित सड़कों पर गति-सीमा के निर्धारण के साइन बोर्ड लगाए जाएंगे, साथ ही स्पीड लिमिट वासलेशन डिटेक्टर (एसएलवीडी) कैमरे लगाए जाने की तैयारी भी चल रही है।
देहरादून में हो रहे हादसों को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। तेज रफ्तार की वजह से होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए अब परिवहन विभाग व पुलिस की ओर से देहरादून जिले में गति-सीमा निर्धारित कर दी गई है। शहरी क्षेत्र में तिपाहिया, दुपहिया, चौपहिया, मध्यम व भारी वाहनों के लिए अधिकतम गति-सीमा 30 किमी प्रति घंटा, शहर के बाहरी क्षेत्रों के लिए अधिकतम गति-सीमा 30 से 40 किमी प्रति घंटा, जबकि राजमार्गों के लिए 60 ...








