स्कूलों में गुणवत्तापरक शिक्षा की धुरी हमारे शिक्षक ही हैंः डा धन सिंह रावत
स्कूलों में गुणवत्तापरक शिक्षा की धुरी हमारे शिक्षक ही हैंः डा धन सिंह रावत
- शिक्षा निदेशालय में राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बैठक में मांगों व समस्याओं पर हुई चर्चा
- शिक्षा मंत्री बोले, स्कूली बच्चों के लिए पढ़ाई का बेहतर माहौल प्रदान करना हम सबकी जिम्मेदारी
देहरादूनः ्रप्रदेश के शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता की धुरी हमारे शिक्षक ही हैं। हमारी सरकार में गुरूजनों को पूरा सम्मान दिया जाता है। उनके शिक्षण व बच्चों के भविष्य निर्माण की प्रतिबद्धता से ही शिक्षा के मूल उद्देश्यों को हासिल किया जा सकेगा। यह बात उन्होंने राजकीय शिक्षक संघ की नव निर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में कही।
शिक्षा निदेशालय सभागार में आयोजित बैठक में राजकीय शिक्षक संघ की नव निर्वाचित प्रांतीय पदाधिकारियो को बधाई...










