स्कूलों में एडमिशन के लिए अब छात्र-छात्राओं के लिए आयु सीमा तय…
उत्तराखंड में अब बच्चों के स्कूल में एडमिशन को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि राज्य कैबिनेट ने स्कूलों में एडमिशन के लिए अब छात्र-छात्राओं के लिए आयु सीमा तय कर दी है। अब पहली क्लास में उन छात्र-छात्राओ को एडमिशन मिलेगा जिसेने 1 अप्रैल को अथवा उससे पहले 6 साल की उम्र पूरी कर ली हो। वहीं अन्य क्लास के लिए भी आयु सीमा तय की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार धामी कैबिनेट ने गुरूवार को हुई बैठक में कई बड़े फैसले लिए है। इस बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार स्कूलों में एडमिशन को लेकर आयु सीमा तय की गई है। बताया जा रहा है कि 3 साल तक बाल वाटिका में बुनियादी शिक्षा के अध्ययन के बाद 6 वर्ष की आयु में वह पहली कक्षा में छात्र प्रवेश करेंगे। 3 से 5 साल के आयु को प्री प्राइमरी के लिए तय किया गया है। और उत्तराखंड सरकार ने इसके तहत चार हजार से ज्यादा बाल वाटिका ने भी शुरू कर दी हैं...








