सेना में भर्ती हुए ‘अग्निवीरों’ के लिए कौशल-आधारित ग्रेजुएशन डिग्री प्रोग्राम शुरू, जानें डिटेल्स…
अग्निवीरों के करियर की भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया गया है। बताया जा रहा है कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने ‘अग्निपथ’ योजना के तहत सेना में भर्ती हुए ‘अग्निवीरों’ के लिए कौशल-आधारित ग्रेजुएशन डिग्री प्रोग्राम शुरू किया है। इसके लिए तीनों सेनाओं ने अपनी सहमति के बाद समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ‘अग्निपथ’ योजना के तहत पांच कार्यक्रम पेश किए गए हैं। जिसमें बीएएएस- बैचलर ऑफ आर्ट्स (एप्लाइड स्किल्स), बीएएएसटीएम- बैचलर ऑफ आर्ट्स (एप्लाइड स्किल्स) पर्यटन प्रबंधन, बीएएएसएमएसएमई- बैचलर ऑफ आर्ट्स (एप्लाइड स्किल्स) एमएसएमई, बीसीओएमएएस- बैचलर ऑफ कॉमर्स (एप्लाइड स्किल्स) और बीएससीएएस- बैचलर ऑफ साइंस (एप्लाइड स्किल्स) शामिल हैं। ये कार्यक्रम अनुशासन-आधारित पाठ्यक्रमों और कौशल पाठ्यक्रमों का एक अनूठा मिश्रण हैं।
बताया जा र...










