उत्तराखंड के इन अधिकारियों का प्रमोशन, मिला आईपीएस कैंडर…
उत्तराखंड को तीन आईपीएस अफसर मिले है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है। जिसके आदेश जारी किए गए हैं। आइए जानते है किसको प्रमोशन मिला है। अब इस आदेश के साथ ही राज्य में जल्द ही पुलिस महकमे में तबादले होना भी तय हो गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश के तीन पीपीएस अफसर आईपीएस अधिकारी बन गए हैं। केंद्र से अधिसूचना के साथ ही आदेश जारी हो गए हैं। भारत सरकार द्वारा चयन सूची वर्ष 2022 के लिए निर्धारित एवं उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (संवर्ग) नियमावली, 1954 के नियम 5 के उप-नियम (1) के अंतर्गत उत्तराखंड संवर्ग में आवंटित किया है। चमोली जिले के कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोभाल, राजधानी दून की एसपी देहात कमलेश उपाध्याय और एएसपी ममता बोहरा को आईपीएस संवर्ग में प्रमोशन मिल गया है।
जारी आदेश में लिखा है कि भारतीय पुलिस सेवा (भर्ती) नियम, 1954 के नियम 9 के उप-नियम (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति...








