उत्तराखंडः दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीन कांवड़ियों की मौत…
Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर दिल्ली-हरिद्वार बाईपास हाईवे से आ रही है। यहां एक डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साएं अन्य कांवड़ियों ने जमकर हंगामा कर एक कार में आग लगा दी। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने बामुश्किल हालात पर काबू किया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के टोडा खटका गांव के पास हरिद्वार बाईपास हाईवे पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां दिल्ली की ओर से कुछ कांवड़िये बाइक पर गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे थे। इसी दौरान एक डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
वहीं हाईवे से गुजर ...







