Saturday, August 1News That Matters

उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने की आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

सीएम धामी ने की आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति और आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये सुनिश्चित कर लिया जाय कि प्रभावितों को रहने खाने एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पूर्ण उपलब्धता हो। फूड पैकेट, पेयजल और बच्चों को दूध की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाए। आवश्यकता पड़ने पर हेलीकॉप्टर से भी खाद्य सामग्री भेजी जाए। प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के साथ ही उनके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश देते हुए कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी जल्द की जाए और जल जनित रोगों से बचाव के लिए भी सभी आवश्यक व्यस्थाएं की जाय। बारिश ...
कांग्रेस हाईकमान की उत्तराखंड के नेताओं के साथ बड़ी बैठक, इन मुद्दों पर हुई बात…

कांग्रेस हाईकमान की उत्तराखंड के नेताओं के साथ बड़ी बैठक, इन मुद्दों पर हुई बात…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय उत्तराखंड के नेताओं के साथ बड़ी बैठक हुई है। बैठक में उत्तराखंड के बड़े नेताओं सहित राहुल गांधी और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में कांग्रेस नेताओं के बीच आपसी विवाद किसी से छुपा नहीं है। ऐसे में इस विवाद को समाप्त करने को लेकर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व गंभीर है। जिसे लेकर आज दिल्ली में हाईकमान ने बड़ी बैठक की है। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने की। बताया जा रहा है कि इस बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। इस मीटिंग में उत्तराखंड के वे सभी नेता आमने-सामने मौजूद हैं, जो खुले तौर पर एक-दूसरे पर तीर छोड़ते हैं, जिसक...
आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की चेतवानी, प्रदेश भर के स्कूल बंद रखने के दिए निर्देश…

आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की चेतवानी, प्रदेश भर के स्कूल बंद रखने के दिए निर्देश…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में पिछले छह दिन से जारी मूसलाधार वर्षा से जनजीवन बेहाल है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम के चलते आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से राज्य के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। इस पत्र के द्वारा सभी विद्यालयों को बंद रखने के लिए कहा गया है।हालांकि इसके लिए जिलाधिकारियों की तरफो से अलग से आदेश किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य में अतिवृष्टि के दृष्टिगत दिनांक 14-15 जुलाई 2023 को समस्त विद्यालयों एवं आँगनबाडी केन्द्रों में (विद्यार्थियों, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ हेतु) अवकाश घोषित किये जाने के सम्बन्ध में पत्र जारी किया गया है। पत्र में लिखा है कि राज्य में लगातार अतिवृष्टि के कारण विभिन्न प्रकार की आपदाएँ यथा भू-स्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना, जल भराव, सड़क मार्ग बंद आदि घटनाएं घटित हो रही है। ऐसे में किसी...
नैनीतालः 14 जुलाई को सभी सरकारी गैर, सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश…

नैनीतालः 14 जुलाई को सभी सरकारी गैर, सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बारिश के कहर के बीच जहां कई जिलों में स्कूल बंद है। वहीं नैनीताल डीएम ने एक और आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए डीएम नैनीताल में कल 14 जुलाई को सभी सरकारी गैर, सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने शुक्रवार को जिले के कई इलाकों में तेज बौछार वाली बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में नैनीताल डीएम वन्दना ने अलर्ट को देखते हुए एक दिन की स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। इनमें आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने 16 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, लगातार हो रही बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त है कई जगहों पर सड़कें बंद होने से लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतें पेश आ रही है, निचले इलाकों में जलभराव से आम जीवन ...
लोक पर्व फूलदेई को अब बाल पर्व के रूप में जाएगा मनाया, शासन ने जारी किए आदेश…

लोक पर्व फूलदेई को अब बाल पर्व के रूप में जाएगा मनाया, शासन ने जारी किए आदेश…

उत्तराखण्ड
राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है। धामी सरकार अपने लोक पर्वों एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में बच्चों को अपनी लोक संस्कृति और लोक पंरपराओं से जोड़े रखने के लिए लोक पर्व फूलदेई को अब बाल पर्व के रूप में और भी बड़े स्तर पर हर साल मनाया जाएगा। जिसके आदेश जारी किए गए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार फूल संक्रांति / फूलदेई को प्रतिवर्ष बालपर्व के रूप में मनाये जाने के सम्बन्ध में बड़ा आदेश जारी हुआ है। बताया जा रहा है कि उक्त लोकपर्व की पारम्परिक महत्ता के दृष्टिगत सम्यक् विचारोपरान्त फूलदेई लोकपर्व को प्रतिवर्ष ‘बालपर्व के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। फूल संक्रांति / फूलदेई के अवसर पर प्रतिवर्ष समस्त जिलों के विद्यालयों में बालपर्व के रूप में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। गौरतलब ...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आपदा कन्ट्रोल रूम में आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आपदा कन्ट्रोल रूम में आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की

उत्तराखण्ड
देहरादून, उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हो गए है। प्रदेश की आपदा की स्थिति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति और आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये सुनिश्चित कर लिया जाय कि प्रभावितों को रहने खाने एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पूर्ण उपलब्धता हो। फूड पैकेट की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाए। पेयजल के साथ ही बच्चों को दूध की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। आवश्यकता पड़ने पर हेलीकॉप्टर से भी खाद्य सामग्री भेजी जाए। बारिश से हो रही समस्याओं का जल्द हो समाधान सीएम धामी ने अधिकारिय...
ऋषिकेश से उत्तरकाशी आने वाले कांवड़ यात्रियों को रोकने पर कांवड़ यात्रियों ने किया हंगामा

ऋषिकेश से उत्तरकाशी आने वाले कांवड़ यात्रियों को रोकने पर कांवड़ यात्रियों ने किया हंगामा

उत्तराखण्ड
उत्तरकाशी, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह अवरुद्ध होने के कारण चिन्यालीसौड़ के निकट नगुण बैरियर बुधवार की सुबह पुलिस ने ऋषिकेश से उत्तरकाशी आने वाले कांवड़ यात्रियों को रोका। देर तक रोके जाने पर कांवड़ यात्रियों ने हंगामा किया। जिसके बाद कांवड़ यात्री उत्तरकाशी की ओर रवाना हुए। परंतु उत्तरकाशी और गंगोत्री के बीच कई स्थानों पर राजमार्ग बाधित होने के कारण गंगोत्री नहीं पहुंच पाए। लगातार हो रही वर्षा के कारण चिन्यालीसौड़ से लेकर गंगोत्री के बीच गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगह अवरुद्ध है। बीते दो दिनों के अंतराल में कांवड़ यात्री और तीर्थ यात्री भी फंसे हैं। इसी बीच गंगोत्री गंगा जल भरने के लिए ऋषिकेश हरिद्वार से बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री उत्तरकाशी पहुंच रहे हैं। कांवड़ियों ने किया पुलिस के सामने हंगामा बुधवार को राजमार्ग अवरुद्ध होने के दौरान चिन्यालीसौड़ के नगु...
रुड़की में संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना के बाद जांच करती पुलिस

रुड़की में संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना के बाद जांच करती पुलिस

उत्तराखण्ड
कांवड़ यात्रा के दौरान रुड़की और हरिद्वार में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ रहा है। इस दौरान रुड़की में कांवड़ पटरी पर एक शिविर के पास विस्फोटक मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हैंड ग्रेनेड जैसी कोई वस्तु वहां मिली है। सूचना मिलते ही एटीएस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं, घटना स्थल वाली सड़क से आवाजाही रोक दी है। जानकारी के अनुसार पहले भी यहां सेना की ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले निष्क्रिय बम आदि मिल चुके हैं। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि कोई पुरानी संदिग्ध वस्तु मिली थी। सूचना पर एटीएस टीम द्वारा बारीकी से जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर रेलवे और रोडवेज पर भी जांच कराई जा रही है।...
उत्तराखंड में यहां नदी पर बना पुल भरभराकर गिरा, मचा हड़कंप…

उत्तराखंड में यहां नदी पर बना पुल भरभराकर गिरा, मचा हड़कंप…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में हो रही बारिश जमकर तबाही मचा रही है। बारिश के चलते जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं इस बीच गुरूवार को बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है की आज सुबह कोटद्वार भावर को जोड़ने वाला मालन पुल अचानक भरभरा कर गिर गया। जिससे हजारों की आबादी से संपर्क टूट गया है। मिली जानकारी के अनुसार  कोटद्वार और पर्वतीय क्षेत्र में गुरुवार को भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है। सुबह कोटद्वार भाबर का एक महत्वपूर्ण मालन पुल अचानक भरभराकर टूट गया। बताया जा रहा है कि जिसके चलते यहां आवागमन पूरी तरह से ठप है। साथ ही भाबर क्षेत्र का कई गांव से संपर्क टूट गया है। बताया जा रहा है कि पुल टूटने से 50 हजार की आबादी का संपर्क टूट गया है। वहीं पुल टूटने की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम  मौके पर पहुंची। मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस फोर्स मौजूद है। वहीं बारिश के बाद दुगड्डा, लैंसडौन और बैजरो की 33...
उत्तराखंड- इस स्कूल पर बड़ी कार्रवाई, दिए गए ये निर्देश…

उत्तराखंड- इस स्कूल पर बड़ी कार्रवाई, दिए गए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में शिक्षा महकमे से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि विभाग ने हल्द्वानी में बिना मान्यता से चल रहे एक निजी स्कूल पर बड़ी कार्रवाई की गई है। स्कूल पर ₹100000 का जुर्माना लगाया है और इसके साथ ही स्कूल का संचालन तत्काल बंद करने को भी कहा गया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव में लंबे समय से न्यू हेरिटेज पब्लिक स्कूल का संचालन किया जा रहा है। जिसमें वर्तमान में कक्षा 1 से 8 तक के 50 छात्र छात्राएं अध्ययनरत है। बताया जा रहा है कि न्यू एजुकेशन सोसाइटी नाम से पंजीकृत इस स्कूल के संचालन के लिए किसी भी शिक्षा बोर्ड से मान्यता नहीं ली गई थी, जिसपर कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा 2 बार स्कूल को नोटिस भेजा गया था, लेकिन स्कूल ने मान्यता के साक्ष्य पेश नहीं किए थे, जिसकी रिपोर्ट सीईओ को भेज दी गई थी। जिसके पश्चात सीईओ से मिले निर्देश...