उत्तराखंड: इन पदों पर भर्ती के लिए आज ही करें आवेदन, जानें लास्ट डेट…
UKPSC Update: उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए जरूरी खबर है। उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की ओर से ड्राफ्ट्समैन के पदों पर भर्ती की आज लास्ट डेट है। इन पदों पर इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर 13 जुलाई तक आवेदन कर सकते है।
यूकेपीएससी की ओर से भर्ती के लिए पुनः आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही पदों की संख्या में भी इजाफा किया था। इसकी जानकारी यूकेएपीएससी की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दी गयी थी। यह भर्ती पहले कुल 64 पदों के लिए थी जिसमें 13 पदों को और जोड़ा गया था। इस प्रकार से अब ड्राफ्ट्समैन के कुल 77 पदों पर भर्ती की जाएगी।
जारी आदेश में लिखा है कि मानचित्रकार / मानचित्रक / प्रारूपकार परीक्षा- 2023 एतद्वारा सूचित किया जाता है कि विभिन्न विभागों के अंतर्गत रिक्त मानचित्रकार / मानचित्रक / प्रारूपकार पदों के लिए विज्ञापन सं0- A – 1 / Draftsman...







