उत्तराखंड में डेंगू का बढ़ रहा खतरा, दून में मिले एक दिन में इतने मरीज, बरते सावधानी…
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया का खतरा बढ़ रहा है। बार-बार बारिश होने से कई जगह जलभराव की परेशानी हो रही है, जिसमें अब मच्छर पनप रहे हैं। ऐसे में डेंगू-मलेरिया के मामले सामने आ रहे है। देहरादून में छह लोग में डेंगू की पुष्टि हुई है। ऐसे में शासन सतर्क हो गया है। लोगों से सावधानी बरते की अपील की है।
देहरादून में बारिश से डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया के मच्छर पनपने की खबर आ रही है। देहरादून में डेंगू के छह मरीज मिले हैं। इन मरीजों की उम्र 20 से 52 साल के बीच है। एक 45 वर्षीय महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्य सभी मरीज घरों में इलाज कर रहे हैं। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि डेंगू के मच्छरों से बचने के लिए अपने घर के आसपास साफ-सफाई रखें। पानी जमा न होने दें और छोटे बच्चों को पूरे ढंके हुए कपड़े पहनाएं। फ्रिज-कूलर या किसी भी जगह पानी जमा न होने दें। बताय...








