Monday, April 20News That Matters

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी के सख्त निर्देश, अवैध मदरसों के फंडिंग की होगी जांच, अब तक 136 मदरसे सील

मुख्यमंत्री धामी के सख्त निर्देश, अवैध मदरसों के फंडिंग की होगी जांच, अब तक 136 मदरसे सील

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। दो दिन पूर्व उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में मदरसों को सील किया गया था। वहीं 22 मार्च को लक्सर तहसील के मखियाली कला और मखियाली खुर्द में लक्सर तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने पुलिस टीम के साथ अवैध रूप से संचालित दो मदरसे सील किए। अब तक पूरे प्रदेश में 136 मदरसों को कागजात पूरे न होने पर सील किया जा चुका है जबकि, रिपोर्ट के अनुसार पूरे प्रदेश में 500 से अधिक अवैध मदरसे संचालित हो रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि इन मदरसों को संचालित करने और कर्मियों के वेतन के लिए पैसा कहां से आ रहा है? क्या इसके पीछे धर्म की आड़ में कोई सुनियोजित साजिश तो नहीं? मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध मदरसों को मिलने वाले धन के स्रोत की पूरी जांच की जाए और रिपोर्ट सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय...
लच्छीवाला टोल प्लाजा पर भीषण सड़क हादसा दो लोगों की मौत

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर भीषण सड़क हादसा दो लोगों की मौत

उत्तराखण्ड
आज दिनांक 24/03/2025 की प्रातः देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहा डंपर संख्या UK 18 CA 6636 लच्छी वाला टोल प्लाजा के पास ब्रेक फैल होने के कारण अनियंत्रित होकर 03 वाहनो को क्षतिग्रस्त कर टोल प्लाजा के पोल से टकरा गया, डंपर की चपेट में आने से 02 वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गये तथा एक वाहन UK07 AF 2506 UK 07 डंपर तथा उक्त पोल के मध्य फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें बैठे 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को वाहन से बाहर निकाल कर अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में भिजवाया जा रहा है। मृतको में से एक व्यक्ति की पहचान रतनमणि उनियाल निवासी इंद्रप्रस्थ एनक्लेव लेन नंबर - 15, नियर 6 नंबर पुलिया, रायपुर देहरादून के रूप में हुई है। दूसरे मृतक के पास से पंकज कुमार पुत्र किशोरी लाल पवार के नाम का पहचान पत्र मिला है, जिसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं...
तीन साल के जश्न से निकलीं रोजगार की तीन गारंटी

तीन साल के जश्न से निकलीं रोजगार की तीन गारंटी

उत्तराखण्ड
तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर रविवार को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों-युवाओं, उपनल और संविदाकर्मियों के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और स्नातक डिग्री प्राप्त युवाओं को राज्य सरकार आर्थिक सहायता देगी। एक समर्पित मंच के माध्यम से उनके रोजगारपरक कौशल को विकसित करने लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए, सरकार एक उच्चस्तरीय समिति का गठन करेगी। उपनल एवं संविदाकर्मियों को नियमित नियुक्ति के लिए शीघ्र ही एक ठोस नीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा, दस करोड़ रूपये तक के सरकारी कार्य प्रदेश के स्थानीय ठेकेदारों को ही दिए जाएंगे। सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की जोशपूर्ण उपस्थिति रही। मुख्यमंत्र...
राज्य सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ाया आगे।

राज्य सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ाया आगे।

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एथलैक्टिस ग्राउण्ड, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून में राज्य सरकार ( सेवा, सुशासन और विकास ) के 03 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर फिट इण्डिया रन का फ्लैग ऑफ किया। खिलाड़ियों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री ने पुश-अप्स लगाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें फिट रहने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर, उन्हें फिट इंडिया की शपथ भी दिलवाई। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड युवा कल्याण विभाग के सहयोग से चलाए जा रहे ड्रोन कोर्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले युवाओं को ड्रोन भी वितरित किए। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज राज्य सरकार के 3 वर्ष पूरे हुए हैं। यह 3 वर्ष सेवा, सुशासन, विकास और जनहित को समर्पित रहे। उन्होंने युवाओं को देखकर अपने बचपन के दिनों को याद करते हु...
आगामी 10 साल की वित्तीय स्थिति की पूरी योजना तैयार की जाए- मुख्यमंत्री

आगामी 10 साल की वित्तीय स्थिति की पूरी योजना तैयार की जाए- मुख्यमंत्री

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में आगामी 10 साल की वित्तीय स्थिति की पूरी योजना तैयार की जाए। इस दीर्घकालिक योजना में आर्थिक और सामाजिक विकास, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक तकनीक का उपयोग कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी 10 सालों की राज्य के आय के संसाधन बढ़ाने के लिए आर्थिक विकास की रूपरेखा तैयार की जाए। राज्य की आर्थिकी से जुड़े पर्यटन, तीर्थाटन, ऊर्जा,कनेक्टिविटी, उद्योग, कृषि, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, समाजिक कल्याण और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुनियोजित तरीके से कार्य किये जाएं। अनावश्यक खर्चों को नियंत्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि 2047 तक प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सबको अपना योगदान देना होगा। राज्य...
अब गढ़वाल के युवाओं को नहीं लगाने होंगे देहरादून के चक्‍कर, कोटद्वार में जल्द खुलेगा पासपोर्ट ऑफिस

अब गढ़वाल के युवाओं को नहीं लगाने होंगे देहरादून के चक्‍कर, कोटद्वार में जल्द खुलेगा पासपोर्ट ऑफिस

उत्तराखण्ड
अब पासपोर्ट बनवाने के लिए गढ़वाल के युवाओं को देहरादून की दौड़ लगाने जरूरत नहीं होगी। जल्‍दी ही कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय खुलने वाले हैं। विदेश मंत्रालय ने कोटद्वार में पासपोर्ट ऑफिस खोलने की मंजूरी दे दी है। ये जानकारी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया के जरिये दी है। उन्होंने कहा लंबे समये से इसकी प्रतीक्षा की जा रही थी। इस काम के लिए अनिल बलूनी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को धन्यवाद दिया है। उन्होंने आगे कहा है कि गौरतलब हो कि कुछ समय पूर्व मैंने विदेश मंत्री जी से मिलकर गढ़वाल के कोटद्वार और गोपेश्वर में पासपोर्ट ऑफिस खोलने की मांग की थी, ताकि हमारी लोक सभा के नागरिकों के पासपोर्ट सम्बंधित सभी सेवाओं का लाभ आसानी और सुगम रूप से मिल सके। गोपेश्वर (जनपद चमोली) में भी पासपोर्ट ऑफिस स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। सांसद अनिल बलूनी ने कहा है कि मैं आदरणीय विदेश मंत्री का आभारी ...
प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवंर्द्धन के लिए सीएम धामी ने दिए निर्देश

प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवंर्द्धन के लिए सीएम धामी ने दिए निर्देश

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में सिंचाई, लघु सिंचाई और ग्रामीण निर्माण विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवंर्द्धन के लिए वृहद स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन और समृद्धि का आधार जल है, इसलिए जल संचय और जलधाराओं, गाड़-गदेरों के पुनर्जीवीकरण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएं। *शहरी क्षेत्रों में वर्षा जल संचय के लिए मिलकर कार्य करें* मुख्यमंत्री ने सिंचाई, लघु सिंचाई विभाग और नगर निगमों को शहरी क्षेत्र में वर्षा जल संचय के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने ग्राउंड वाटर रिचार्ज पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कार्यों के लिए पुरानी पंरपराओं को छोड़कर नवाचार पर विशेष ध्यान दिया जाए। *जमरानी और सौंग बांध परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश* सिं...
उधम सिंह नगर में 16 और हरिद्वार में 2 मदरसे सील उत्तराखण्ड में अब तक 110 मदरसों पर लगा ताला

उधम सिंह नगर में 16 और हरिद्वार में 2 मदरसे सील उत्तराखण्ड में अब तक 110 मदरसों पर लगा ताला

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को उधम सिंह नगर जनपद में 16 और हरिद्वार में दो अवैध मदरसों को सील कर दिया गया। जिससे धर्म की आड़ में अवैध धंधे चलाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। अब तक पूरे उत्तराखंड में 110 मदरसों को सील किया जा चुका है। पिछले एक माह से उत्तराखंड प्रशासन द्वारा अवैध मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। यह मदरसे बिना सरकार की अनुमति के संचालित किया जा रहे थे। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया हुआ है। सीएम धामी ने इन मदरसों पर कार्रवाई के लिए प्रशासन को फ्री हैंड दिया हुआ है, जिसका व्यापक असर भी देखने को मिल रहा है। पूरे प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने इस बात की भी जांच शुरू कर दी है कि इतने बड़े पैमाने पर संचालित हो रहे इन अवैध मदरसों के पीछे कि...
गर्मियों में पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए सचिव ने दिए निर्देश

गर्मियों में पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए सचिव ने दिए निर्देश

उत्तराखण्ड
सचिव पेयजल शैलेश बगौली ने गर्मियों में में पेयजल की समस्याओं के निराकरण के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में जल संस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। *कंट्रोल रूम की स्थापना* सचिव, पेयजल शैलेश बगोली ने निर्देश दिए कि प्रत्येक जनपद में पेयजल उपलब्धता, लीकेज एवं पेयजल से संबंधित अन्य शिकायतों के निराकरण हेतु एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए, जिसे कॉल सेंटर के रूप में संचालित किया जाएगा। उक्त कंट्रोल रूम में जल संस्थान/जल निगम के सहायक अभियंता को नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा। नोडल अधिकारियों द्वारा समयबद्ध रूप से प्राप्त शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। *पेयजल टैंकरों में जीपीएस के निर्देश* पेयजल टैंकरों की नियमित साफ-सफाई के साथ जीपीएस (GPS) की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि जलापूर्ति सुचारू रूप से हो सके। प्रत्येक डिवीजन में...
चारधाम यात्रा के दौरान खाद्य सुरक्षा पर धामी सरकार सख्त

चारधाम यात्रा के दौरान खाद्य सुरक्षा पर धामी सरकार सख्त

उत्तराखण्ड
धामी सरकार ने आगामी चारधाम यात्रा, हेमकुंड साहिब यात्रा और पर्यटन सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए व्यापक अभियान शुरू किया है। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त डा० आर० राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देश पर यात्रियों और आम जनता को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य पदार्थों की सघन जांच, मिलावट पर सख्ती और स्वच्छता अभियान को तेज कर दिया गया है। इसको लेकर अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। *खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती और सख्त जांच* राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा और पर्यटन स्थलों पर खाद्य सुरक्षा को बनाए रखने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की है। हरिद्वार, नैनीताल, देहरादून, टिहरी, ऊधमसिंह नगर जैसे जिलों में स्थायी खाद्य सुरक्षा अधिकारियो...