Monday, April 20News That Matters

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने लक्ष्मीनारायण घाट रुड़की में किया मां गंगा आरती का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने लक्ष्मीनारायण घाट रुड़की में किया मां गंगा आरती का शुभारंभ

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में लक्ष्मीनारायण मंदिर, उत्तरी गंगनहर स्थित लक्ष्मीनारायण घाट पर आयोजित मां गंगा आरती का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने पूर्ण विधि विधान के साथ नवसंवत्सर चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मां गंगा की आरती के शुभारंभ को मां गंगा के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां गंगा का उद्गम क्षेत्र होने के नाते गंगा की पावनता के प्रति भी हम सबको समेकित प्रयास करने होंगे। इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा के साथ ही मंदिर समिति के सदस्य एवं स्थानीय जनता उपस्थित थी।...
उत्तराखंड में उप शिक्षा अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी

उत्तराखंड में उप शिक्षा अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी

उत्तराखण्ड
देहरादून, 21 मार्च 2025 – उत्तराखंड शासन के माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-2 ने राज्य शैक्षिक (प्रशासनिक) सेवा संवर्ग के उप शिक्षा अधिकारियों के तैनाती आदेश जारी किए हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम की समाप्ति के बाद 24 अधिकारियों को विभिन्न जिलों में नई तैनाती दी गई है। आदेशानुसार, सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस स्थानांतरण के तहत नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा सहित विभिन्न जिलों में पदस्थापन किया गया है। सरकार ने संबंधित विभागों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।...
शिक्षा माफियाओं पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानों पर छापेमारी

शिक्षा माफियाओं पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानों पर छापेमारी

उत्तराखण्ड
शहर में शिक्षा माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन का डंडा चला। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीएम के निर्देश पर चार टीमों ने विभिन्न पुस्तक विक्रेताओं पर छापेमारी की। सिटी मजिस्ट्रेट और तीन एसडीएम की अगुवाई में यह कार्रवाई ब्रदर पुस्तक भंडार (सुभाष रोड), नेशनल बुक डिपो (डिस्पेंसरी रोड), और यूनिवर्सल बुक डिपो (राजपुर रोड) पर की गई। शिकायतें मिल रही थीं कि स्कूलों की मिलीभगत से पुस्तक विक्रेता अभिभावकों पर महंगी किताबें खरीदने का दबाव बना रहे हैं। इसके अलावा, दुकानों पर जीएसटी चोरी, बिना बिल के सामान बेचना और अधिक कीमत पर किताबें बेचने जैसी अनियमितताएं पाई गईं। छापेमारी के दौरान यूनिवर्सल बुक हाउस की सभी बिल बुक और बिना बारकोड वाली किताबें सीज कर दी गईं। प्रशासन की ओर से इन पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। डीएम के निर्देशानुसार, शिक्षा माफियाओं के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा...
हाथीबड़कला से सर्वे स्टेडियम तक भव्य रोड शो,लाभार्थियों को महालष्मी किट और कृषि यंत्र सीएम ने किया वितरित

हाथीबड़कला से सर्वे स्टेडियम तक भव्य रोड शो,लाभार्थियों को महालष्मी किट और कृषि यंत्र सीएम ने किया वितरित

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे स्टेडियम, देहरादून में राज्य सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के तीन साल पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने जन समस्याओं के समाधान के लिए लगाए गए बहुउद्देशीय शिविर का अवलोकन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हाथीबड़कला से सर्वे स्टेडियम तक भव्य रोड शो में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य स्थापना वर्ष के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य के शहरों में देवभूमि सिल्वर जुबली पार्क का निर्माण किया जायेगा। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम्य विकास विभाग की स्वयं सहायता समूह को क्रेडिट कार्ड लिंकेज के चेक, लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट और कृषि यंत्र भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जा रहे है। प...
नन्दा गौरा योजना के 40 हजार 504 लाभार्थियों को 01 अरब 72 करोड़ 44 लाख 04 हजार रुपए की धनराशि का मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से किया वितरण 

नन्दा गौरा योजना के 40 हजार 504 लाभार्थियों को 01 अरब 72 करोड़ 44 लाख 04 हजार रुपए की धनराशि का मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से किया वितरण 

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से डीबीटी के माध्यम से नंदा गौरा योजना के 40 हजार 504 लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 में लाभान्वित 01 अरब 72 करोड़ 44 लाख 04 हजार रुपए की धनराशि का वितरण किया। इस योजना के माध्यम से विगत 05 वर्ष में 02 लाख 84 हजार 559 लाभार्थियों को कुल 09 अरब 68 करोड़ 64 लाख 51 हजार की धनराशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई। नंदा गौरा योजना के अंतर्गत उत्तराखंड में कन्या के जन्म पर 11 हजार एवं एवं 12वीं उत्तीर्ण करने पर 51 हजार रुपए की धनराशि प्रदान की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लाभार्थियों में जन्म पर 08 हजार 616 बालिकाओं को 09 करोड़ 81 लाख 16 हजार की धनराशि और 12वीं पास करने वाली 31 हजार 888 बालिकाओं को 01 अरब 62 करोड़ 62 लाख 88 हजार की धनराशि मुख्यमंत्री द्वारा डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री  प...
DM देहरादून ने खाद्य गोदाम गुलर घाटी का किया औचक निरीक्षण, मौके पर सैंपलिंग लेकर कुंटलो अनाज रिजेक्ट

DM देहरादून ने खाद्य गोदाम गुलर घाटी का किया औचक निरीक्षण, मौके पर सैंपलिंग लेकर कुंटलो अनाज रिजेक्ट

उत्तराखण्ड
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल ने खाद्य गोदाम गुलर घाटी का औचक निरीक्षण किया। गोदाम में निर्धारित मानको का पालन न होने तथा रजिस्टर मेंटेन ना होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए वरिष्ठ विपणन अधिकारी विष्णु प्रसाद चतुर्वेदी पर प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने तथा विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। आपूर्ति जिलाधिकारी गुलरघाटी स्थित अनाज गोदाम पर पंहुचे जहां डीएम के पंहुचते ही गोदाम में कार्यरत अधिकारियों/कार्मिकों में खलबली मच गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अनाज के सैंपल करवाए, जिसमें सैंपल फेल होने पर जिलाधिकारी ने कुंटलों अनाज को नष्ट करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में कहां कि बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों जनमानस की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इस प्रकार की लापरवाही करने वाले अधिकारी को विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अनाज रखने हेतु मानकों के अ...
1232 नर्सिंग अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र।

1232 नर्सिंग अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र।

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर में प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। प्रदेश में 1232 नये नर्सिंग अधिकारियों का नियुक्ति दी गई है। इस अवसर पर उन्होंने 26 करोड़ की लागत से बने दून मेडिकल कॉलेज के सभागार का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने सभी नर्सिंग अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अब सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जब पूरा विश्व इस संकट से जूझ रहा था, तब हमारे नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मी फ्रंटलाइन वॉरियर बनकर निःस्वार्थ सेवा में जुटे हुए थे। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना दिन-रात मरीजों की देखभाल करते हुए उनके जीवन को बचाने के लिए अथक पर...
मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड उद्यमी कॉन्क्लेव का किया शुभारम्भ

मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड उद्यमी कॉन्क्लेव का किया शुभारम्भ

उत्तराखण्ड
मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने आज उद्योग विभाग द्वारा देहरादून में आयोजित उत्तराखण्ड उद्यमी कॉन्क्लेव का शुभारम्भ किया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य सचिव  रतूड़ी ने कहा कि श्रमशक्ति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष फोकस किया जाना चाहिए | उन्होंने राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में एमएसएमई के योगदान में हो रही निरंतर वृद्धि के लिए उद्योग विभाग की सराहना की। सीएस ने उत्तराखंड के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पीस टू प्रोस्पेरीटी के बारे में बताते हुए कहा की उत्तराखंड में वातावरण औद्योगिक अनुकूल है और ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में तीन लाख करोड़ के एमओयू में से नब्बे हजार करोड की ग्राउंडिंग हो चुकी है। उन्होंने उत्तराखंड के strategic investment plan (रणनीतिक निवेश कार्ययोजना) की प्रशंसा करते हुए इसे राज्य के लिए बेंचमार्क बताया। उनके द्वारा उद्योग विभाग के यू हब इनवेस्टर मित्र और ट्रांसपोर्ट सब...
राज्य सरकार ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेज, DGP दीपम सेठ ने दिए अहम निर्देश

राज्य सरकार ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेज, DGP दीपम सेठ ने दिए अहम निर्देश

उत्तराखण्ड
दीपम सेठ ने मंगलवार को सरदार पटेल भवन स्थित सभागार में अर्धकुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर पुलिस व्यवस्था की समीक्षा की. इस दौरान डीजीपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर उसकी निरंतर समीक्षा करें, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित अनुभव प्राप्त हो। कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर रणनीति एसएसपी हरिद्वार ने एक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पूर्व में आयोजित कुंभ मेलों के दौरान पुलिस व्यवस्थाओं, निर्माण कार्यों और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रदर्शित किया। इस मौके पर डीजीपी ने साल 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों पर विशेष चर्चा की। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि इसमें सम्मिलित सभी विभाग और शाखाएं अभी से स्थलीय निरीक्षण कर अपनी विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर लें। कुंभ मेले के लिए अन्य वि...
चार धाम यात्राः सब कुछ अनुकूल, हर स्तर पर तैयारी तेज

चार धाम यात्राः सब कुछ अनुकूल, हर स्तर पर तैयारी तेज

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के लिए हर स्तर पर तैयारी तेज हो गई है और उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखवा और हर्षिल आने के बाद से यात्रा के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार चार धाम यात्रा दस दिन पहले शुरू हो रही है। यानी कि इस बार यात्रा के लिए ज्यादा दिन उपलब्ध होंगे। यात्रियों के स्तर पर पंजीकरण के लिए दिखाए जा रहे उत्साह को देखते हुए सरकार ने भीड़ प्रबंधन को भी ध्यान में रखते हुए तैयारी शुरू कर दी है। *ग्रैंड प्रमोशन, देवभूमि है लोगों की पहली पसंद* -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मां गंगा के शीतकालीन गद्दी स्थल मुखवा और पर्यटन स्थल हर्षिल के दौरे से यात्रा के लिए अच्छा माहौल तैयार हुआ है। प्रधानमंत्री छह मार्च को उत्तराखंड आए थे। ऐसा पहली बार हुआ, जब कि चार धाम यात्रा शुरू होने से कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री का उत्तराखंड आना हुआ। भले ही औपचारिक क...