Wednesday, April 29News That Matters

उत्तराखण्ड

देशसेवा करते हुए देवभूमि का सपूत शहीद, अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब…

देशसेवा करते हुए देवभूमि का सपूत शहीद, अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब…

उत्तराखण्ड
देशसेवा करते हुए शहीद हुए देवभूमि के  सपूत का आज उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। रुद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के फलई गांव निवासी 42 वर्षीय शहीद कुलदीप सिंह भंडारी को रविवार को विजयनगर में मंदाकिनी नदी किनारे पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। इस दौरान जहां शहीद की अंतिम विदाई में जन सैलाब उमड़ पड़ा तो वही जब 15 वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दी तो हर आंख नम हो गई। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  रुद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के फलई गांव निवासी 42 वर्षीय कुलदीप सिंह भंडारी 35 असम रायफल में हवलदार पद पर तैनात थे। वह पिछले कुछ समय से शिलांग में ड्यूटी कर रहे थे। शुक्रवार को सेना जवान कहीं किसी ऑपरेशन पर जा रहे थे। इस दौरान जवान कुलदीप भंडारी शहीद हो गए। घटना कैसे हुई और कहां से हमला हुआ, इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम...
13 मार्च से गैरसैंण में होगा विधानसभा सत्र शुरू, कैबिनेट बैठक में इन अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर…

13 मार्च से गैरसैंण में होगा विधानसभा सत्र शुरू, कैबिनेट बैठक में इन अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में 13 मार्च से गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है, जिसको लेकर पुलिस-प्रशासन भी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि धामी सरकार की कैबिनेट बैठक गैरसैण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में होगी। इस दौरान कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  धामी सरकार की कैबिनेट बैठक आगामी 13 मार्च को होगी। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सुबह सुबह 11:30 बजे विधानसभा भवन में ये बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें विधायक निधि बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये सालाना करने का प्रस्ताव रखा जा सकता है , बताया जा रहा है निधि के कार्यों पर जीएससटी काटे जाने के चलते विधायक इसे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं । इसके साथ ही बीआरसी – सीआरसी ऑउटसोर्स से भर्ती सहित कई अहम प्रस्तावों पर निर्णय हो सकता है । गौरतलब है कि भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में 13 से 18 मार्...
उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में इन्हें मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा…

उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में इन्हें मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में अब वीरता पुरस्कार ( चक श्रृंखला ) प्राप्त भारतीय सैनिकों एवं उनकी वीरांगनाओं को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी। बताया जा रहा है कि इसके आदेश जारी हुए है। इसके लिए सैनिक कल्याण विभाग के आय – व्ययक में नई मांग के माध्यम से बजट व्यवस्था कराये जाने हेतु समयान्तर्गत प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने की बात की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जारी आदेश में लिखा है कि वीरता पुरस्कार ( चक श्रृंखला ) प्राप्त भारतीय सैनिकों एवं उनकी वीरांगनाओं को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में राज्यपाल महोदय शासनादेश निर्गत होने की तिथि से सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गई हैं । लाभार्थियों को प्रदान की जाने वाली उक्त निःशुल्क यात्रा सुविधा के सापेक्ष होने वाले व्यय का भुगतान सैनिक कल्याण विभाग द्वारा परिवहन निगम ...

सीएम धामी ने की जेपी नड्डा और अजीत डोभाल से मुलाकात, हुई ये चर्चा…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के सीएम धामी बजट सत्र से पहले दिल्ली दौरे पर है। उनका ये दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है। अपने दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से  मुलाकात की है। इस दौरान चारधाम यात्रा सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई है।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच  शिष्टाचार भेंट हुई है। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने जेपी नड्डा को  22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम आने का न्यौता दिया है। वहीं  उन्होंने आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी भेंट की है। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि इससे पहले मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बीते रोज नई दिल्ली में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के स...

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर, अटैचमेंट निरस्त के आदेश जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड शिक्षा विभाग से जुड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सारे अटैचमेंट निरस्त कर दिए हैं। इसका आदेश भी जारी कर दिया है। जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है। मूल तैनाती छोड़ अटैचमेंट का फायदा उठाने वाले कर्मियों के चेहरे उतर गए है।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जारी आदेश में कहा गया है कि विद्यालयी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत कार्यरत प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक / शिक्षकों व कार्मिकों, जिन्हें विभिन्न स्तरों (यथा महानिदेशालय, प्रारम्भिक / माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण निदेशालय, बोर्ड कार्यालय, मण्डलीय / जनपदीय / विकास खण्ड स्तरीय कार्यालयों) से मूल कार्यालय से अन्यत्र कार्ययोजित / सम्बद्ध किये गये हैं, का सम्बद्धीकरण / कार्ययोजित व्यवस्था तत्काल प्रभाव से निरस्त की जाती है।गौरतलब है कि  राज्य में तबादला नीति लागू होने के बाद कई बार अटैचमें...

युवाओं के लिए बड़ी खबर, बीएसएफ में इन जवानों को मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण…

उत्तराखण्ड
भारतीय सेना में भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि गृहमंत्रालय ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि अग्निवीर के तौर पर कार्यकाल पूरा करने वाले जवानों को बीएसएफ में भर्ती किया जायेगा। इसके लिए पूर्व अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण भी दिया जायेगा।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपनी महत्वाकांक्षी ‘अग्निपथ’ योजना को बढ़ावा देने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में रिक्तियों में पूर्व अग्निवीरों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट के साथ ही 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है। सीमा सुरक्षा बल, जनरल ड्यूटी कैडर (अराजपत्रित) भर्ती नियम, 2015 में संशोधन के बाद यह घोषणा एक अधिसूचना के जरिये की गई और यह नौ मार्च से प्रभावी होगी।बताया जा रहा है कि अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘दस प्रतिशत रिक्तियां पूर्व-अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगी।’’ मंत्रालय ने कहा कि हालांकि पूर्व अग्निव...

नंदा गौरा योजना में फर्जीवाड़ा पर मंत्री रेखा आर्य का बड़ा बयान, कही ये बात…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: विगत दिनों हरिद्वार जिले के नंदा गौरा योजना में फर्जीवाड़ा की खबरे सामने आई थी जिसके बाद अब महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बड़ी कारवाही की है। बकौल मंत्री रेखा आर्या उन्हें विभिन्न माध्यमो से इस फर्जीवाड़े की सूचना मिली जिसके बाद मंत्री रेखा आर्या ने जनपद हरिद्वार में वित्तीय वर्ष 2022-23 की नन्दा गौरा योजना में गलत तरीके से लाभ प्राप्त करने वाले अपात्र लाभार्थियों के अभिभावकों एवं इसमें संलिप्त विभागीय अधिकारियों / कर्मचारियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करने के साथ ही सभी जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कठोरतम / दण्डात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।बता दे कि जनपद हरिद्वार में वित्तीय वर्ष 2022-23 की नन्दा गौरा योजना के अन्तर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदित अभ्यर्थियों में जन्म का लाभ प्राप्त करने वाले कुल 1328 आवेदनों मे...
संस्कृत शिक्षा की नियमावली शीघ्र होगी जारीः डॉ. धन सिंह रावत!

संस्कृत शिक्षा की नियमावली शीघ्र होगी जारीः डॉ. धन सिंह रावत!

उत्तराखण्ड, देहरादून
संस्कृत शिक्षा की नियमावली शीघ्र होगी जारीः डॉ. धन सिंह रावत! संस्कृत विद्यालयों की मान्यता हेतु शीघ्र जारी होगा कार्यकारी आदेश कहा, स्थानांतरण एवं प्रतिनियुक्ति से भरे जायेंगे विभाग के रिक्त पद देहरादून, 11 मार्च 2023 लंबे समय से शासन स्तर पर लम्बित बड़ी संस्कृत शिक्षा विभाग की नियमावली को शीघ्र जारी कर दिया जायेगा, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। विभाग के अंतर्गत विभिन्न संस्थाओं में लम्बे समय से रिक्त पदों को आवश्यकतानुसार प्रतिनियिक्त एवं सेवा स्थानांतरण के माध्यम से भरा जायेगा। संस्कृत शिक्षा के अंतर्गत आगामी 8 अप्रैल से 21 अप्रैल तक आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन एवं पारदर्शिता के साथ आायेजित करने को कहा गया है। नये शैक्षिक सत्र को देखते हुये संस्कृत विद्यालयों की मान्यता हेतु शीघ्र कार्यकारी आदेश जारी करने के निर्देश विभागीय सचिव को दि...

टिहरी के बेटे ने मलेशिया में किया नाम रोशन, अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक…

उत्तराखण्ड
जनपद टिहरी गढ़वाल के सार्थक सेमवाल ने अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। दिनांक 3 से 5 मार्च 2023 तक मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित हुई ।12वीं कराटे कप अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 2023 में जनपद टिहरी गढ़वाल के सार्थक सेमवाल द्वारा रजत पदक प्राप्त किया गया। उनकी इस कामयाबी पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।बताया जा रहा है कि प्रतियोगिता में मलेशिया, सिंगापुर, ताइवान, नेपाल, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, तेहरान, श्रीलंका, भूटान आदि देशों के 1000 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सार्थक सेमवाल द्वारा पहले चक्र में इंडोनेशिया एवं सिंगापुर के खिलाड़ियों को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया गया तथा फाइनल में एक कड़े मुकाबले में मलेशिया के खिलाड़ी से पराजित होकर रजत पदक प्राप्त किया।सार्थक वर्तमान में पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम मुनिकीरेती में कराट...

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने एक और भर्ती परीक्षा को किया निरस्त, अब इस दिन होगा एग्जाम…

उत्तराखण्ड
युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने एक और भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि एस‌आईटी की जांच में परीक्षा में धांधली की बात सामने आई थी। जिसके बाद आज उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा 2021 निरस्त कर दी है। जिसके आदेश जारी किए गए है।मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने नकल में संलिप्त अभ्यर्थियों की सूची जारी करने के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ‘उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा 2021 को निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आगामी अप्रैल माह में जे‌ई ए‌ई के पदों पर न‌ए सिरे से विज्ञप्ति जारी की जाएगी। जिसके पश्चात अगस्त 2023 में इस भर्ती परीक्षा को पुनः आयोजित किया जाएगा, जिसमें न‌ए अभ्यर्थी भी सम्मिलित हो सकेंगे।गौरतलब है कि बीते वर्ष यह परीक्षा 7 से ...