सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए जल्द करें रजिस्ट्रेशन, ये है लास्ट डेट…
Uttarakhand News: सैनिक स्कूलों में बच्चों का एडमिशन कराना अभिभावकों का सपना होता है। कारण यहां की बेहतर शिक्षा व्यवस्था, अनुशसान और पासआउट होने वाले बच्चों का शानदार कॅरियर लोगों को आकर्षित करता है। अगर आप अपने बच्चे को सैनिक स्कूल में प्रवेश दिलाना चाहते है तो आपके लिए काम की खबर है। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिस अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा पास की है वह 14 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कर सकते है। रजिट्रेशन के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में छह मार्च से प्रवेश के लिए रजिट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। जिसकी अंतिम तिथि 14 मार्च है। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र 14 मार्च तक रजिट्रेशन करा सकते हैं। सैनिक स्कूल के छठी कक्षा में दाखिला लेने के लिए बच्चे की उम्र 10 से 12 साल के बीच होन...








