Wednesday, July 15News That Matters

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे मेगा स्टॉर्टअप समिट का उद्घाटन ,उच्च शिक्षा विभाग के अधीन देवभूमि उद्मिता योजना के तहत आयोजन

उत्तराखण्ड
उच्च शिक्षा विभाग की ओर चलाई आ रही देवभूमि उद्मिता योजना के तहत मंगलवार और बुधवार को दून विश्वविद्वालय में दो दिवसीय मेगा स्टॉर्टअप समिट का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उच्च शिक्षा विभाग में उद्यमिता विकास के नोडल अधिकारी/ सहायक निदेशक डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि, देवभूमि उद्यमिता योजना, उत्तराखण्ड राज्य के राज्य विश्वविद्यालयों, विश्वविद्यालय परिसरों और संबद्ध संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप उद्यमी पारितंत्र और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है। इसी क्रम में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII), अहमदाबाद के साथ हुए एमओयू के तहत पिछले एक वर्ष में राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 21266 छात्र इसके आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करा चुके ह...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने महाकुंभ 2025 के पुण्य अवसर पर पावन दिव्य त्रिवेणी संगम पर सपरिवार स्नान किया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने महाकुंभ 2025 के पुण्य अवसर पर पावन दिव्य त्रिवेणी संगम पर सपरिवार स्नान किया।

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महाकुंभ 2025 के पुण्य अवसर पर पावन दिव्य त्रिवेणी संगम पर सपरिवार स्नान किया। उन्होंने पतित पावनी मां गंगा,यमुना और सरस्वती के पूजन के साथ सभी देवों का आह्वाहन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा प्रदेश की उन्नति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ शताब्दियों से अपनी अक्षुणता बनाये रखते हुए सनातन धर्म की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्ता के माध्यम से करोड़ों लोगों को धर्म एवं संस्कृति से जोड़ता रहा है। महाकुंभ का पर्व केवल आध्यात्मिक चेतना का ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और विश्व बंधुत्व का प्रतीक है। विश्व का यह महान पर्व सदियों से मानवता, समरसता तथा नैतिक मूल्यों की प्रेरणा देकर विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रयागराज महाकुंभ में अपनी पूज्य माताजी को स्नान कराना अपने जीवन का अमूल्य एवं भावुक क...
ड्रोन दीदी – वंचित वर्ग की बेटियां ड्रोन पायलट बन भर रही हैं ऊंची उड़ान , आईटीडीए कैल्क करवा रहा है 52 युवतियों को ड्रोन सर्विस टैक्नीशियन का कोर्स

ड्रोन दीदी – वंचित वर्ग की बेटियां ड्रोन पायलट बन भर रही हैं ऊंची उड़ान , आईटीडीए कैल्क करवा रहा है 52 युवतियों को ड्रोन सर्विस टैक्नीशियन का कोर्स

उत्तराखण्ड
देहरादून। पिथौरागढ़ की तनुजा वर्मा, गैरसैंण की रौशनी और उत्तरकाशी की जशोदा। ग्रामीण पृष्ठभूमि और सामाजिक तौर पर कमजोर तबके से आने वाली इन तीनों युवतियों ने आज से कुछ समय पहले तक लैपटॉप तक नहीं चलाया था, लेकिन आज वो ड्रोन दीदी बनकर, ड्रोन असेम्बलिंग, रिपेयरिंग से लेकर फ्लाइंग तक का काम आसानी से कर रही हैं। ये संभव हो पाया है, उत्तराखंड सरकार के उपक्रम आईटीडीए कैल्क के ड्रोन सर्विस टैक्नीशियन कोर्स, ड्रोन दीदी से। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार ग्रामीण और आर्थिक सामाजिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि वाले युवाओं में तकनीकी कौशल बढ़ाने पर जोर रहे हैं। इसी क्रम में आईटीडीए कैल्क, भारत सरकार की वित्तीय सहातया और उत्तराखंड युवा कल्याण विभाग के सहयोग से, अनुसूचित जाति की युवतियों के लिए ड्रोन सर्विस टैक्नीशियन कोर्स संचालित कर रहा है। देहरादून में प्रांतीय युवा कल्याण निदेशालय परिसर में चल रहे इस ...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को   प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित ज्ञान महाकुंभ “भारतीय शिक्षा : राष्ट्रीय संकल्पना” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को   प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित ज्ञान महाकुंभ “भारतीय शिक्षा : राष्ट्रीय संकल्पना” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को   प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित ज्ञान महाकुंभ "भारतीय शिक्षा : राष्ट्रीय संकल्पना" कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए ज्ञान महाकुंभ का आयोजन किया गया है। जिससे हमारे युवाओं, आने वाली पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान होगी। महाकुंभ के साथ ज्ञानकुंभ का आयोजन देश को नई दिशा देगा। यह हमारे लिए ऐतिहासिक क्षण है कि अनेकों विकास कार्य आज हमारे देश के अंदर हो रह हैं। आज भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है। भारत हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड की राज्य सरकार ने देश की आजादी के बाद सबसे पहले उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू कर सभी देवभूमिवासियों के लिए समान कानून लागू...
बदरीनाथ हाईवे पर 300 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, दो लोग गंभीर घायल

बदरीनाथ हाईवे पर 300 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, दो लोग गंभीर घायल

उत्तराखण्ड
राज्य में दर्दनाक सड़क हादसे दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। पुलिस लगातार लोगो को जागरूक करने के लिए अभियान चलाती रहती है फिर भी लोग हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। इस बीच रूद्रप्रयाग जिले में बदरीनाथ हाईवे पर सम्राट होटल के पास पिकअप वाहन करीब 300 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हुए हैं, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि यह वाहन सब्जी लेकर रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि आज शनिवार तड़के लगभग 4 बजे सुबह UP 20BT2690 पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर  नदी किनारे 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डीडीआरएफ (DDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची टीम ने घायलों का रेस्क्यू किया। साथ ही उन्हें जिला हॉस्पिटल मे...
उत्तराखंड के पूर्व सीएम निशंक की बेटी आरुषि से करोड़ो की ठगी। फिल्म में निवेश और रोल दिलाने के नाम पर हुई ठगी। मुकदमा दर्ज।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम निशंक की बेटी आरुषि से करोड़ो की ठगी। फिल्म में निवेश और रोल दिलाने के नाम पर हुई ठगी। मुकदमा दर्ज।

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के पूर्व सीएम निशंक की बेटी आरुषि से करोड़ो की ठगी। फिल्म में निवेश और रोल दिलाने के नाम पर हुई ठगी। मुकदमा दर्ज। बड़ी खबर है जहां उत्तराखंड के पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी अभिनेत्री और निर्माता अरुषि निशंक से चार करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी के आरोप में मुंबई के दो फिल्म प्रोड्यूसर, मानसी वरुण बागला और वरुण प्रमोद कुमार बागला के खिलाफ देहरादून के कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने अरुषि को फिल्म में मुख्य भूमिका देने और बड़े मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये हड़प लिए। बताया जा रहा है कि प्रोड्यूसर्स ने कहा कि इस फिल्म में एक और मुख्य भूमिका है, जिसे आरुषि को निभाने के लिए ऑफर किया गया। लेकिन इसके लिए शर्त रखी गई कि उन्हें पांच करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा, जिससे उन्हें फिल्म की कमाई में 20% का हिस्सा मिलेगा। उन्होंने व...
रोबोटिक पहल से बदल गया मेडल सेरेमनी का रूप  राष्ट्रीय खेलों में नया प्रयोग, ‘मौली रोबोट’ लाया विजेताओं के लिए मेडल

रोबोटिक पहल से बदल गया मेडल सेरेमनी का रूप राष्ट्रीय खेलों में नया प्रयोग, ‘मौली रोबोट’ लाया विजेताओं के लिए मेडल

उत्तराखण्ड
शनिवार को राष्ट्रीय खेलों में यह मौका एथलेटिक्स इवेंट की मेडल सेरेमनी का था। खिलाड़ियों से लेकर दर्शकों की ठीक ठाक उपस्थिति थी। सभी उम्मीद कर रहे थे कि कुछ ही देर में होने वाली मेडल सेरेमनी परंपरागत रूप से ही आयोजित होंगी। मगर अगले पलों में मेडल सेरेमनी का पूरा रूप ही बदला हुआ था। रिमोट कंट्रोलर की कमांड से 'मौली रोबोट' में हरकत शुरू हुई। वह एक ट्रे में मेडल लेकर विजेताओं के पास पहुंचा। अतिथियों ने मेडल उठाए और विजेताओं के गले में पहना दिए। राष्ट्रीय खेलों में मेजबान उत्तराखंड ने रोबोटिक तकनीक से जुड़ी पहल कर सभी कोे सुखद अनुभूति से भर दिया। हालांकि एथलेटिक्स इवेंट को छोड़कर अन्य में परंपरागत रूप से ही मेडल सेरेमनी आयोजित की गई। यानी हाथ में ट्रे लेकर युवतियां ही विजेताओं के लिए मेडल लाई। एथलेटिक्स के करीब 40 इवेंट होने हैं। खेल निदेशक प्रशांत आर्या के अनुसार-एथलेटिक्स के अधिकतर इवेंट में म...
धामी सरकार ने 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष की डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र , राज्य के लगभग 550 विशेषज्ञ डाक्टरों को मिलेगा सेवा लाभ

धामी सरकार ने 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष की डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र , राज्य के लगभग 550 विशेषज्ञ डाक्टरों को मिलेगा सेवा लाभ

उत्तराखण्ड
देहरादून। प्रदेश सरकार ने विशेषज्ञ डाक्टरों को नये साल का तोहफा दिया है। सरकार ने विशेषज्ञ डाक्टरों को सेवा लाभ देते हुए उनके सेवानिवृत्त की आयु सीमा बढ़ा दी है। विशेषज्ञ डाक्टर अब 65 वर्ष की आयु तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे। पहले यह आयु सीमा 60 वर्ष थी। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि आयु सीमा में पांच साल की बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि आयु सीमा में वृद्धि किये जाने से प्रदेश के 550 विशेषज्ञ डाक्टरों को लाभ मिलेगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश में विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी दूर हो सकेगी और सुदूर ग्रामीणों को भी विशेषज्ञ डाक्टरों का लाभ मिल सकेगा। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में तेजी से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जा रहा है। ऐसे में सरकार ने विशेषज्ञ डाक्टरों क...
राष्ट्रीय खेलों की अहम व्यवस्थाओं को संभाल रहीं 1053 महिला वाॅलंटियर ,किसी आयोजन में पहली बार इतनी ज्यादा महिला वाॅलंटियर

राष्ट्रीय खेलों की अहम व्यवस्थाओं को संभाल रहीं 1053 महिला वाॅलंटियर ,किसी आयोजन में पहली बार इतनी ज्यादा महिला वाॅलंटियर

उत्तराखण्ड
राष्ट्रीय खेलों में मैदान के भीतर ही नहीं, बल्कि बाहर भी बेटियां जमकर पसीना बहा रही हैं। अपने जुझारूपन का सुबूत दे रही हैं। यह बेटियां वो हैं, जिन्हें राष्ट्रीय खेलों की अहम व्यवस्थाओं में वाॅलंटियर बतौर तैनात किया गया है। पूरे प्रदेश में ऐसी 1053 महिला वाॅलंटियरों को ड्यूटी पर लगाया गया है। उत्तराखंड में पहली बार कोई ऐसा आयोजन हो रहा है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में महिला वाॅलंटियरों की भागीदारी सुनिश्चित हो रही है। उत्तराखंड में 38 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन खेल के अलावा तमाम अन्य क्षेत्रों में भी देश दुनिया को महत्वपूर्ण संदेश दे रहा है। एक हजार से ज्यादा महिला वाॅलंटियरों का राष्ट्रीय खेलों से सीधे जुड़ाव महिला सशक्तिकरण की सुंदर तस्वीर बना रहा है। वाॅलंटियर बनने के लिए राष्ट्रीय खेल सचिवालय ने तीस हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन किए थे। प्रारंभिक परीक्षा और प्रशिक्षण के बाद पूरे प्रदेश म...
उत्तराखंड के 3 दिवसीय दौरे पर पहुंचे UP के CM योगी आदित्यनाथ, भतीजी की शादी में होंगे शामिल

उत्तराखंड के 3 दिवसीय दौरे पर पहुंचे UP के CM योगी आदित्यनाथ, भतीजी की शादी में होंगे शामिल

उत्तराखण्ड
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे के लिए पहुंच गए है। सुबह साढ़े नौ बजे योगी आदित्यनाथ देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वागत किया। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर यमकेश्वर के तल्ला बनास गांव को रवाना हुए। जहां वे मां गढ़वासिनी मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लेंगे और बाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। 7 फरवरी को CM योगी अपने पैतृक घर में भतीजे की शादी में शामिल होने से पहले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 8 फरवरी की शाम को सीएम योगी लखनऊ के लिए रवाना होंगे। सीएम योगी तल्ला बनास के ग्रामीणों के साथ रुद्राक्ष के पेड़ों का रोपण भी करेंगे। महा योगी गुरु गोरखनाथ डिग्री कॉलेज में 100 फीट तिरंगा पार्क का अनावरण करेंगे।  तीन दिवसीय कार्यक्रम के बाद वे शनिवार को देहरादून एयरपोर्ट ...