चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियां तेज, रजिस्ट्रेशन जल्द होंगे शुरू, पहले महीने नहीं होगी VIP व्यवस्था
चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन द्वारा वर्ष 2025 के लिए चार धाम यात्रा को लेकर ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में अहम बैठक ली गई।
चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन द्वारा वर्ष 2025 के लिए चार धाम यात्रा को लेकर ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में अहम बैठक ली गई। जिसमें गढ़वाल आयुक्त द्वारा टिहरी,चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून के जिलाधिकारियों के साथ साथ पुलिस प्रशासन, पंडा समाज, तीर्थ पुरोहितों, बद्री केदार मंदिर समिति के सदस्यों और यात्रा प्रशासन समेत सभी अधिकारियों के साथ बैठक ली गई ।
इस दौरान कई विषयों को लेकर बात की गई और कई निर्णय लिए गए। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए 60 प्रतिशत पंजीकरण ऑनलाइन होगा और 40 प्रतिशत पंजीकरण ऑफलाइन होगा। इसके साथ ही यात्रा शुरू होने के शुरुआती 15 दिनों तक रजिस्ट्रेशन काउंटर 24 घंटे खुले रहेंगे।
इन जगहों में यात्रियों के लिए बनेंगे रजिस्ट्रेशन काउंटर
ह...








