मौसम विभाग ने देहरादून और नैनीताल समेत छह जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई, सतर्क रहने की दी सलाह
देहरादून: मौसम विभाग ने देहरादून और नैनीताल समेत छह जनपद में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसको लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, अन्य जिलों में भी गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।
सभी नदी-नाले आ गए उफान पर
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह से बादल छाए रहे। जबकि दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा भी दर्ज की गई। दून में शाम को ज्यादातर हिस्सों में झमाझम वर्षा हुई। इससे कई चौराहे-तिराहे जलमग्न हो गए। रिस्पना-बिंदाल समेत सभी नदी-नाले उफान पर आ गए।
शुक्रवार से सोमवार तक भारी वर्षा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दून में अभी कुछ दिन मौसम का रुख इसी प्रकार का बना रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत और बागेश्वर में शुक्रवार से सोमवार तक भारी वर्षा हो सकती है।
भूस्खलन और चट्टानें खिसकने की आशंका
इस दौरा...








