धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा निदेशालय की समीक्षा बैठक ली, अधिकारियों को शिक्षा नीति के तहत शैक्षणिक सत्र चलाने का का दिए निर्देश
उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा निदेशालय की समीक्षा बैठक ली। जिसमें अधिकारियों को अगले सत्र से नई शिक्षा नीति के तहत शैक्षणिक सत्र चलाने निर्देश दिए। साथ ही कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए महाविद्यालयों में 40 विद्यार्थियों को एक शिक्षक पढ़ाएगा।
मंगलवार को गौलापार स्थित उच्च शिक्षा निदेशालय में आयोजित बैठक में डा. रावत ने कहा कि विद्यार्थियों की फीस उन्हीं के काम आनी चाहिए। उन्होंने रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति का आदेश जारी किया और निदेशालय स्तर पर पदों में वृद्धि के प्रस्ताव तैयार करने को कहा। साथ ही नव सृजित महाविद्यालयों में भूमि हस्तांतरण में देरी पर नाराजगी जताई और शीघ्र जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण करने के आदेश दिए।
पदोन्नति छोडऩे पर दोबारा मौका नहीं मिलेगा
मंत्री डा. रावत ने कहा कि जो भी शिक्षक पदोन्नति का त्याग करेगा, उसे दोबारा मौका नहीं दि...








