Thursday, July 16News That Matters

उत्तराखण्ड

बीते रविवार को यमुनोत्री हाईवे पर हुए बस हादसे ने जनमानस को झकझोर कर रख दिया|

बीते रविवार को यमुनोत्री हाईवे पर हुए बस हादसे ने जनमानस को झकझोर कर रख दिया|

उत्तराखण्ड
बीते रविवार को यमुनोत्री हाईवे पर हुए बस हादसे ने जनमानस को झकझोर कर रख दिया| बीते रविवार को यमुनोत्री हाईवे पर हुए बस हादसे ने जनमानस को झकझोर कर रख दिया है। साथ ही 2017 को गंगोत्री हाईवे पर हुई बस दुर्घटना की यादें ताजा कर दी। 21 मई 2017 को शाम के समय नालुपानी के समीप हुए बस हादसे में 30 लोगों की जान गई थी, जबकि एक बच्ची और एक व्यक्ति घायल हुए थे। मृतकों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि उनके शवों को चिन्यालीसौड़ सीएचसी में रखने की जगह तक नहीं मिली थी। तब भी दुर्भाग्य से तीर्थयात्री मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। तब भी शासन बड़ी संख्या में हुई यात्रियों की मौत का कोई ठोस कारण नहीं ढूंढ सका था। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शूरवीर रांगड़, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा नौटियाल, अमित सकलानी आदि का कहना है कि सड़कें तो पर्याप्त चौड़ी हुई है, लेकिन हादसे नहीं रुक रहे हैं। जो कि चिंता का विषय है। उन्होंन...
उत्तराखंड के रामनगर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए संचालिका और पांच युवतियों को पकड़ा |

उत्तराखंड के रामनगर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए संचालिका और पांच युवतियों को पकड़ा |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के रामनगर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए संचालिका और पांच युवतियों को पकड़ा | उत्तराखंड के रामनगर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए संचालिका और पांच युवतियों को पकड़ा है। रैकेट की संचालिका ऊधमसिंह नगर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला महामंत्री है। उसकी दो बेटियां भी गिरोह में शामिल हैं। सभी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़ी गई एक महिला के पांच वर्षीय पुत्र को पुलिस ने उसके पिता के सुपुर्द कर दिया है। गिरोह के कब्जे से छह मोबाइल, नगदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। शुक्रवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के प्रभारी डीएल वर्मा ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने विजय नगर नई बस्ती काशीपुर निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला महामंत्री से कुछ दिन पूर्व मोबाइल पर वार्ता की। उन्होंने खुद को सर्र...
पुष्‍कर सिंह धामी और शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी निर्देश दिए और घटना के बारे में अपडेट लिया

पुष्‍कर सिंह धामी और शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी निर्देश दिए और घटना के बारे में अपडेट लिया

उत्तराखण्ड
रविवार शाम को यमुनोत्री हाईवे पर मध्य प्रदेश के यात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गई। मध्‍य प्रदेश के 69 तीर्थयात्री दो बसों में यात्रा के लिए पहुंचे थे। श्रद्धालु यमुनोत्री धाम के दर्शनों के लिए जा रहे थे। इस दौरान डामटा में एक बस खाई में गिर गई। दुर्घटना में 26 लोगों की मौत हुई है। जिसमें 27 यात्री हैं और एक बस परिचालक है। चार घायलों का उपचार देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल में किया जा रहा है। घायलों में बस चालक सहित तीन यात्री हैं दुर्घटना की प्रारंभिक वजह चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त बस का बिना रुके यह तीसरा ट्रिप था। नियमत: एक ट्रिप पूरा करने के बाद बस और चालक दोनों को विश्राम दिया जाना होता है वहीं हादसे की खबर मिलने के साथ ही पुलिस और प्रशासन के साथ ही दोनों राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री भी एक्‍शन मोड...
न्यायालय के आदेशों की अनुपालना कराने में नाकाम सरकार की बर्खास्तगी को लेकर मोर्चा ने भरी हुंकार *निजी आयुष महाविद्यालयों के छात्रों की फीस वृद्वि का है मामला*

न्यायालय के आदेशों की अनुपालना कराने में नाकाम सरकार की बर्खास्तगी को लेकर मोर्चा ने भरी हुंकार *निजी आयुष महाविद्यालयों के छात्रों की फीस वृद्वि का है मामला*

उत्तराखण्ड
न्यायालय के आदेशों की अनुपालना कराने में नाकाम सरकार की बर्खास्तगी को लेकर मोर्चा ने भरी हुंकार *निजी आयुष महाविद्यालयों के छात्रों की फीस वृद्वि का है मामला* विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील घेराव/ प्रदर्शन कर निजी आयुष महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की फीस वृद्वि मामले में मा. उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना कराने में नाकाम सरकार की बर्खास्तगी को लेकर महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री रविंद्र कुमार को सौंपा। नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा अक्टूबर 2015 के द्वारा निजी आयुष महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की फीस वृद्धि की थी, जिसके तहत फीस को 80 हजार से बढ़ाकर 2.15 लाख तथा 73,600 से बढ़ाकर 1.10 लाख कर दिया था, जिसको मा...
आठ साल में मोदी सरकार ने नई संस्कृति को जन्म देकर न्याय का फर्ज निभाया: जितेन्द्र सिंह |

आठ साल में मोदी सरकार ने नई संस्कृति को जन्म देकर न्याय का फर्ज निभाया: जितेन्द्र सिंह |

उत्तराखण्ड
आठ साल में मोदी सरकार ने नई संस्कृति को जन्म देकर न्याय का फर्ज निभाया: जितेन्द्र सिंह | देहरादून- 5 जून , केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेन्द्र सिंह ने रविवार को कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आठ सालों में देश हीं नहीं विदेशों में भारत का गौरव बढ़ा है। इन आठ साल में मोदी सरकार ने युग परिवर्तन के साथ नई संस्कृति को जन्म देकर न्याय का फर्ज निभाया। यही कारण है कि आज नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। रविवार को बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेन्द्र सिंह ने मोदी सरकार के आठ साल बेमिशाल पर पर यह बातें कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सरकार संभालते ही प्राथमिकता के साथ कहा था कि मेरी सरकार गरीब की सरकार है। सरकार का यह भाव केन्द्रीय योजनाओं में सीधे तौर देखा जा...
कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार को लेकर आप का गांधी पार्क पर धरना

कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार को लेकर आप का गांधी पार्क पर धरना

उत्तराखण्ड
कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार को लेकर आप का गांधी पार्क पर धरना | मामले में क्यों चुप है केन्द्र सरकार,जवाब दो- जोत सिंह | आज आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने राजपुर रोड स्थित गांधी पार्क के बाहर धरना देकर कश्मीर में लगातार कश्मीरी पंडितों और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार से इस मामले में कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आहवाहन पर दिल्ली से लेकर देश के सभी राज्यों के मुख्य शहरों में आम आदमी पार्टी देश में बढ़ रहे आतंकवाद की घटनाओं और कश्मीर में लगातार हो रही घटनाओं को लेकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता केंद्र सरकार को नींद से जगाने के लिए धरने पर बैठे हैं। उन्होंने धरने पर बैठे सभी पदाधिकारी और कार...
*38वीं गोल्ड कप क्रिकेट के फाइनल विजेताओं को ट्राफी देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।*

*38वीं गोल्ड कप क्रिकेट के फाइनल विजेताओं को ट्राफी देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।*

उत्तराखण्ड
*38वीं गोल्ड कप क्रिकेट के फाइनल विजेताओं को ट्राफी देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।* *देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिऐशन को 5-5 लाख देंगे खेल मंत्री और कृषि मंत्री* *देहरादून, 06 जून*, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिऐशन के तत्वाधान में आयोजित 38वीं गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच के उपरांत आयोजित समापन समारोह में गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, खेल मंत्री रेखा आर्या के साथ विजेताओं को पुरस्कार राशि तथा ट्राफी भेंट की। प्रतियोगिता का फाइनल स्पोर्टिंग क्लब नई दिल्ली द्वारा भारतीय रेलवे की टीम को हरा कर जीता। विजेता टीम को 5 लाख का चैक और ट्रॉफी एवं उप विजेता टीम को 3 लाख का चैक और ट्रॉफी दी गई। मैन ऑफ द सिरीज रहे रेलवे के शिवम चौधरी को 50 हजार का चैक और ट्रॉफी व फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच रहे दिल्ली के अमन राठी को 10 हजार का चैक और ट्रॉफी...
प्रवीण सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पुंडोली पहुंच गया, लगे भारत माता की जय के नारे

प्रवीण सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पुंडोली पहुंच गया, लगे भारत माता की जय के नारे

उत्तराखण्ड
बलिदानी प्रवीण सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर बाद उनके पैतृक गांव पुंडोली पहुंच गया। इस दौरान पूरा गांव प्रवीण सिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा। वहीं स्‍वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दौरान अपने बलिदानी पिता की तस्‍वीर पकड़े छह साल के वंश को देख हर किसी का दिल पसीज गया। जम्मू से वायु सेना के विशेष विमान से शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट लाया गया। एयरपोर्ट पर बलिदानी प्रवीण सिंह को सेना के जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया गया। पा ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा बलिदानी प्रवीण सिंह के पार्थिव शरीर को उनके टि‍हरी स्‍थ‍ित पैतृक गांव लाया गया है। गांव में बलिदानी को अंतिम विदाई देने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा है। गांव से नजदीक मल्गढ़ में बलिदानी की अंतिम यात्रा के लिए गांव के लोग अपने वाहनों पर शहीद की फोटो और तिरं...
रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा- धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रगति के पथ पर अग्रसर रहते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को करेगा हासिल

रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा- धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रगति के पथ पर अग्रसर रहते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को करेगा हासिल

उत्तराखण्ड
चम्पावत उप चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रिकार्ड मतों से जीत पर पार्टी नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डा रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रगति के पथ पर अग्रसर रहते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत के लिए चम्पावत क्षेत्र की जनता, पार्टी कार्यकत्र्ताओं और संगठन भी शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक जीत जनता की जीत : महाराज कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री धामी की ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह जीत चम्पावत ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की जनता की जीत है। इससे चम्पावत समेत समूचे उत्तराखंड का समग्र विकास होगा। उन्होंने कहा कि जनता ने बार फिर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्याणकारी नीतियों पर व...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रचंड जीत के बाद चंपावत के विकास की संभावना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रचंड जीत के बाद चंपावत के विकास की संभावना

उत्तराखण्ड
करीब छह सौ साल पहले तक काली कुमाऊं चम्पावत चंद वंश की राजधानी रही थी। आज भी काली कुमाऊं ऐतिहासिक तहसील, राजबुंगा का किला, बालेश्वर मंदिर, एक हथिया नौला आदि चम्पावत के गौरवशाली अतीत की याद दिलाते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रचंड जीत के बाद विशेषज्ञों का भी मानना है कि चंपावत के भाग्योदय का समय आ गया है। उम्मीद है कि अब ना केवल प्राकृतिक संसाधन, सौदर्य से भरपूर चम्पावत में विकास की बयार बहेगी, बंजर भूमि आबाद करने के लिए रिवर्स पलायन होगा तो लघु उद्यम सेक्टर में बूम आ सकता है। पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने के प्रोजेक्ट पर तो काम भी शुरू हो गया है। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री की जीत के बाद जिले के पहाड़ी के साथ ही मैदानी इलाके टनकपुर बनबसा पर्यटन के साथ ही शिक्षा, उद्योग के क्षेत्र में पहचान काम करेगा। इतिहासकार प्रो अजय रावत के अनुसार उत्तराखंड में कत्यूरी राजवंश के पतन के बाद गढ़वाल म...