प्रचार में झोंकी ताकत, टनकपुर में सीएम धामी का रोड शो, जनसभा में कहा-एक मॉडल के रूप विकसित होगा क्षेत्र
प्रचार में झोंकी ताकत, टनकपुर में सीएम धामी का रोड शो, जनसभा में कहा-एक मॉडल के रूप विकसित होगा क्षेत्र|
चंपावत विधानसभा सीट का उपचुनाव 31 मई को होना है। गुरुवार को टनकपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा चुंगी, प्रजापति धर्मशाला और मनिहारगोठ में रोड शो करने के बाद चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने टनकपुर बनबसा क्षेत्र को एक मॉडल के रूप में विकसित करने की बात कही।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टनकपुर में रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। सीएम धामी ने जनता से समर्थन मांगते हुए प्रदेश के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह चंपावत के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
गुरुवार को टनकपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा चुंगी, प्रजापति धर्मशाला और मनिहारगोठ में रोड शो करने के बाद चुनावी सभा को संबोधित किय...








