बाबा केदार की चल विग्रह डोली शीत कालीन प्रवास स्थल से रवाना, दर्शनों के लिए उमड़े भक्त
कल यानी मंगलवार से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके मद्देनजर सोमवार बाबा केदार की चल विग्रह डोली शीत कालीन प्रवास स्थल से रवाना हो गई।
पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से भगवान केदारबाबा की पंचमुखी डोली ने सुबह 9.35 बजे केदारनाथ धाम हेतु रवाना हो गई है। आज दोपहर 12:15 बजे गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा से मां गंगा की डोली भी गं गोत्री के लिए रवाना होगी।
गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा में उत्सव का माहौल है। जम्मू कश्मीर लाइव इन्फेंट्री रेजीमेंट के जवान अपने बैंड के साथ इस उत्सव में पहुंचे हैं जो कि डोली यात्रा के साथ गंगोत्री तक जाएंगे। वहीं मां यमुना की डोली मंगलवार की सुबह खरसाली से रवाना होगी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट मंगलवार को खुलने हैं।
आज धाम को रवाना होगी बाबा केदार की डोली
विश्व प्रसिद्ध धाम केदारनाथ के लिए सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना...


