मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव से पहले किए गए वायदे को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव से ठीक पहले किए गए वायदे को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल कर दी। जनसांख्यिकीय बदलाव की समस्या से जूझती देवभूमि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा पर मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी पारी शुरू करते समय धामी का रुख क्या होगा, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे थे।
मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही पेचीदा समझे जा रहे इस मामले में निर्णय लेकर धामी ने अपने तेवर भी दर्शा दिए हैं।
कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर चौंकाया था धामी ने
चुनाव से महज करीब सात महीने पहले मुख्यमंत्री की अपनी पहली पारी में पुष्कर सिंह धामी ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर चौंकाया था। उत्तराखंड में चुनावी महायुद्ध के दौरान धामी ने भाजपा की सरकार बनने पर समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा कर दी। देश में समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर उठते सुरों के बीच उनकी घोषणा को चुनावी...








