मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- सरकार का संकल्प अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को सुविधा पहुंचाना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का संकल्प अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को सुविधा पहुंचाना है। इसके लिए सरकार अंतिम छोर के गांव-गांव व घर-घर तक जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के लिए गुरुवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है।
यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी संकल्प लिए गए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। यह प्रदेश पक्ष-विपक्ष सबका है, सरकार सभी का सहयोग लेते हुए विकास के पथ पर आगे बढ़ेगी।
बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह भाजपा को दो-तिहाई बहुमत से दूसरी बार सरकार बनाने का मौका देने के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हैं और उन्हें नमन करते हैं।
सरकार का संकल्प राज्य के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना है। उत्तराखंड देश का श्रेष्ठ राज्य...







