Wednesday, April 22News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।

उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का लोकार्पण किया। इस भव्य उत्तराखण्ड निवास का निर्माण लगभग 120 करोड़ 52 लाख की लागत से किया गया है। इस अवसर पर सबसे पहले मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जनपद के मार्चुला बस दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज हम सब उत्तराखण्ड निवास के लोकार्पण के ऐतिहासिक पल के साक्षी बन रह हैं। उत्तराखण्ड निवास में राज्य की संस्कृति, लोक कला और वास्तुकला का समावेश किया गया है। उत्तराखण्ड की अद्वितीय कला की छाप उत्तराखण्ड निवास संजोये हुए है। इसकी दीवार पारंपरिक रूप से पहाड़ी शैली के सुंदर पत्थरों से निर्मित है, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर को भी जीवंत करने का का कार्य करती है। यह भवन हमारी समृ...
12 से 15 दिसम्बर को उत्तराखण्ड में आयोजित होगी 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो

12 से 15 दिसम्बर को उत्तराखण्ड में आयोजित होगी 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो

उत्तराखण्ड
राज्य में 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो के आयोजन की पुख्ता व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक में मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आज आयुष, पर्यटन, लोक निर्माण, संस्कृति, परिवहन, उच्च शिक्षा व चिकित्सा शिक्षा विभाग को तैयारियों को अन्तिम रूप देने के निर्देश दिए। वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के उत्तराखण्ड राज्य में आयोजन को ऐतिहासिक एवं स्वर्णिम अवसर बताते हुए मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए किए कि इस दौरान राज्य की आयुर्वेद क्षेत्र में उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाना चाहिए। उन्होंने इस आयोजन के दौरान सभी आयुष हितधारकों, आयुर्वेदिक शैक्षणिक संस्थाओं, उद्यमों व राज्य एवं केन्द्रीय स्तर के संगठनों, औषधीय पौध क्षेत्र, आयुष हेल्थ केयर से जुड़े लोगो व अंतराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभी तक राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के 4501 ड...
उत्तराखंड: नियमों के खिलाफ जमीन खरीदने पर दर्ज होगा मुकदमा, 24 घंटे के भीतर इन जिलों को प्रस्तुत करनी होगी रिपोर्ट

उत्तराखंड: नियमों के खिलाफ जमीन खरीदने पर दर्ज होगा मुकदमा, 24 घंटे के भीतर इन जिलों को प्रस्तुत करनी होगी रिपोर्ट

उत्तराखण्ड
भू कानून के संबंध में जिलाधिकारियों के साथ सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भू कानून के प्रावधानों के विपरीत भूमि की खरीद फरोख्त अथवा भूमि खरीद सम्बंधित अनुमति के किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर Z A L R Act के Sec 166/167 के तहत मुकदमा दर्ज करने के कड़े निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि विशेष प्रयोजन हेतु भू अनुमति प्राप्त होने पर भी उस भूमि का उस विशेष उद्देश्य के लिए उपयोग न करने पर अथवा किसी भी प्रकार से भू कानून के उल्लंघन की दशा में जिलाधिकारी द्वारा कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। राज्य के 11 जनपदों से भूमि कानून संबंधी रिपोर्ट प्राप्त होने पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने हरिद्वार तथा नैनीताल जनपद से भी मंगलवार तक रिपोर्ट तलब की है। जिलाधिकारी हरिद्वार तथा नैनीताल भी 24 घंटे के भीतर मंगलवार तक उक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। ब...
मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील में मार्चुला के पास कूपी में हुई भीषण बस दुर्घटना पर जताया दुख

मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील में मार्चुला के पास कूपी में हुई भीषण बस दुर्घटना पर जताया दुख

उत्तराखण्ड
सोमवार को अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील में मार्चुला के पास कूपी में हुए भीषण बस दुर्घटना में 36 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 26 लोग घायल हुए है। इस दुःखद घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार जनों को इस दुख की घड़ी में दुख सहने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल मुआवजे का ऐलान करते हुए इस हादसे में हताहत हुए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये वह घायलों को ₹1 लाख मुआवजे की घोषणा की मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्य लाभ की भी कामना की है। इस दुःखद घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को देने के साथ ही स्वयं रामनगर पंहुच कर मार्चुला में हुई बस दुघर्टना में घायलों की कुशल क्षेम जानी तथा मृतकों के परिजनों से शोक सं...
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण बस हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्री बस, कई लोगों की मौत

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण बस हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्री बस, कई लोगों की मौत

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां एक बस सल्ट तहसील के मारचूला स्थित कूपी गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे. बस गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की बताई जा रही है. वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है. वहीं सीएम धामी ने हादसे में गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट करने के भी निर्देश दिए हैं.गौर हो कि उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. लगातार सड़क हादसों में लोग जान गंवा रहे हैं. वहीं ताजा हादसा अल्मोड़ा जिले के सल्ट के मारचूला स्थित कूपी गांव के पास से सामने आई है. जहां गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. हादसे में खबर लिखने तक 22  लोगों के मौत की खबर है  वहीं हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ...
यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपाट बंद होते ही चारधाम यात्रा का मौजूदा सत्र सकुशल संपन्न

यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपाट बंद होते ही चारधाम यात्रा का मौजूदा सत्र सकुशल संपन्न

उत्तराखण्ड
यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट बंद होते ही चारधाम यात्रा का वर्तमान सत्र सकुशल संपन्न हो गया है। इस साल का यात्राकाल पिछले साल की तुलना में तीस दिन कम होने के बावजूद इन दोनों धामों में इस बार श्रद्धालुओं की दैनिक औसत संख्या 713 बढी है। समान अवधि की तुलना करने पर भी इस बार दोनों धामों में आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में लगभग डेढ लाख की वृद्धि हुई है। गत वर्ष 22 अप्रैल 2023 को कपाटोद्घाटन के बाद गंगोत्री धाम के कपाट 14 नवंबर 2023 को और यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर 2023 को बंद हुए थे। इस प्रकार गत वर्ष गंगोत्री में कुल 207 दिन और यमुनोत्री में 208 दिन की यात्रा अवधि रही। इस साल गत 10 मई 2024 को कपाट खुलने के बाद 177 दिनों के अवधि के बाद गंगोत्री के कपाट गत दिन बंद हुए हैं और आज 178 दिनों के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस प्रकार पिछले साल यात्रा की ...
जय बाबा केदार के जयघोष के साथ ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए।

जय बाबा केदार के जयघोष के साथ ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए।

उत्तराखण्ड
विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट रविवार को भैया दूज के पावन पर्व पर प्रातः 08:30 बजे शीतकाल के लिए बंद हो गए। ऊं नम् शिवाय, जय बाबा केदार के जय घोष तथा भारतीय सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच वैदिक विधि-विधान व धार्मिक परंपराओं के साथ कपाट बंद किए गए। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय समेत 15 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिर को दीपावली के दिन से ही भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था । रविवार प्रातः पांच बजे से बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हुई। बीकेटीसी के आचार्य, वेदपाठियों, पुजारीगणों ने भगवान केदारनाथ के स्वयंभू शिवलिंग की समाधि पूजा की। स्वयंभू शिवलिंग को भस्म, स्थानीय पुष्पों बेल पत्र आदि से समाधि रूप दिया गया। प्रातः 08:...
केदारनाथ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, हरीश रावत समेत ये नाम शामिल

केदारनाथ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, हरीश रावत समेत ये नाम शामिल

उत्तराखण्ड
केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की सिफारिश पर प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने पार्टी के नेताओं को चुनाव प्रचार में उतारा है। पार्टी के स्टार प्रचारकों में प्रदेश प्रभारी व अध्यक्ष समेत नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गुरदीप सिंह सप्पल, गणेश गोदियाल, सह प्रभारी परगट सिंह, सुरेंदर शर्मा, भुवन चंद्र कापड़ी, मनोज तिवारी, मदन सिंह बिष्ट, तिलक राज बेहड़, ममता राकेश, हरीश सिंह धामी, विक्रम सिंह नेगी, आदेश चौहान, गोपाल सिंह राणा, अनुपमा रावत, खुशाल सिंह अधिकारी, सुमित हृदयेश। रवि बहादुर, लखपत बुटोला, गोविंद सिंह कुंजवाल, नवप्रभात, हरक सिंह रावत, जीत राम, मंत्री प्रसाद नैथानी, प्रदीप टम्टा, महेंदर पाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, शूरवीर सिंह सजवाण, रंजीत रावत, प्रकाश जोशी, ललित फर्स्वाण, सुमित्तर भुल्लर, ...
मुख्यमंत्री ने सेना के जवानों के साथ मनाई दीपावली

मुख्यमंत्री ने सेना के जवानों के साथ मनाई दीपावली

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लैंसडाउन छावनी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सैनिकों को दीपावली की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने वार मेमोरियल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सैनिक घर से दूर रहकर देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे में उनके बीच आकर दीपावली का त्योहार मनाना सौभाग्य की बात है। इस दौरान उन्होंने जवानों, वीर नारियों और बच्चों से भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने सेना के अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर आप सबके बीच में आकर मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। कहा जाता है कि पर्व वहीं होता है, जहाँ परिवार होता है। सब मिलकर उत्सव मनाते हैं। पर्व के दिन अपने परिवार से दूर रहना अपने आप में कर्तव्यनिष्ठा की पराकाष्ठा है। यदि पूरे देश के लोग दीपावली मना रहे हैं वह निश्चित तौर...
Uttarakhand: 14 PCS अधिकारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, इन अफसरों का हुआ प्रमोशन

Uttarakhand: 14 PCS अधिकारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, इन अफसरों का हुआ प्रमोशन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में 2017 बैच के पीसीएस अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा मिला है.  जानिए दीपावली से पहले किन PCS अधिकारियों को मिला प्रमोशन. शासन ने बुधवार देर शाम 14 PCS अधिकारियों को प्रमोशन देने से जुड़ा आदेश जारी कर दिया. दरअसल पूर्व में 10 PCS अधिकारियों को 6600 ग्रेड पे से 7600 ग्रेड पे पर पदोन्नति मिली थी. इसके बाद से ही 6600 ग्रेड पे पर कई पद खाली चल रहे थे. ऐसे में उत्तराखंड शासन इन पदों पर प्रमोशन किए जाने की तैयारी कर रहा था. इस तरह शासन ने 2017 बैच के सभी 14 PCS को प्रमोशन का लाभ दे दिया है. दीपावली से ठीक 1 दिन पहले 2017 बैच के सभी 14 PCS अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है. साल 2017 बैच में सभी सीधी भर्ती के अफसर हैं. साल 2017 में जिन पीसीएस अफसरों के प्रमोशन 6600 ग्रेड पे के लिए पेंडिंग थे, उनमें PCS अफसर अभय प्रताप सिंह, आकाश जोशी, शिप्रा जोशी, अपर्णा ढौंडियाल, अपूर्वा सिंह, अजयवीर...