Wednesday, July 15News That Matters

उत्तराखण्ड

देहरादून में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते धरा गया PMGSY का एडिशनल असिस्टेंट इंजीनियर

देहरादून में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते धरा गया PMGSY का एडिशनल असिस्टेंट इंजीनियर

उत्तराखण्ड
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कार्यालय कालसी में तैनात अपर सहायक अभियंता सुंदर सिंह चौहान को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के हेल्पलाइन नंबर 1064 पर दर्ज कराई गई शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़क के दौरान खेत के कटान का भुगतान करने की एवज में अपर सहायक अभियंता सुंदर सिंह चौहान ने शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी. जिससे विजिलेंस देहरादून की टीम ने अपर सहायक अभियंता को उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया है. अपर सहायक अभियंता की गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अपर सहायक अभियंता सुंदर सिंह चौहान के आवास की तलाशी और अन्य स्थानों पर चल-अचल संपत्ति के संबंध में पूछताछ जारी है. वहीं, उत्तराखंड विजिलेंस के निदेशक डॉक्टर वी मुरुगेशन ने ट्रेप ट...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी की मॉल रोड़ पर प्रतिबंधित समय के दौरान रिक्शा पर सवारी कर मॉल रोड़ पर नियमों के पालन करने का दिया संदेश

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी की मॉल रोड़ पर प्रतिबंधित समय के दौरान रिक्शा पर सवारी कर मॉल रोड़ पर नियमों के पालन करने का दिया संदेश

उत्तराखण्ड
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी की मॉल रोड़ में प्रतिबंधित समय के दौरान रिक्शा पर सवारी कर मॉल रोड़ पर नियमों के पालन करने का संदेश दिया। दरअसल कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को मसूरी में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। लाइब्रेरी चौक से अपना काफिला छोड़ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पिक्चर प्लेस तक रिक्शा की सवारी कर लोगों से नियमों के पालन का संदेश दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पर्यटकों से भी उनका हाल चाल जाना। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी से मॉल रोड़ में नियमों का पालन करने की अपील भी की।...
स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने परखी यमुनोत्री धाम की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने परखी यमुनोत्री धाम की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं

उत्तराखण्ड
सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री  रावत ने आज यमुनोत्री धाम पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले चिकित्सा इकाईयों का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों से श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी में चिकित्सकों हेतु 285 लाख की लागत से तैयार ट्रॉजिट हॉस्टल का भी विधिवत लोकार्पण किया। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री  धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि सरकार का फोकस प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को अपग्रेड कर आम लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध करना है। इसके साथ ही प्रदेश के चारों धामों एवं यात्रा मार्गों पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करना है ताकि देशभर से चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को ...
मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने स्किल डेवलपमेंट एण्ड एम्पलाॅयमेंट काॅनक्लेव की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा की

मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने स्किल डेवलपमेंट एण्ड एम्पलाॅयमेंट काॅनक्लेव की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा की

उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए कौशल विकास एवं रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के रोडमैप के सम्बन्ध में स्किल डेवलपमेंट एण्ड एम्पलाॅयमेंट काॅनक्लेव का आयोजन नवम्बर माह में देहरादून में किए जाने से सम्बन्धित बैठक में आज सचिवालय में मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने इस सम्बन्ध में सभी विभागों को आंकडों के साथ वर्किंग प्लान एक सप्ताह में प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। सीएस  राधा रतूड़ी ने कहा है कि उक्त वर्किंग प्लान के आधार पर स्किल डेवलपमेंट एण्ड एम्पलाॅयमेंट काॅनक्लेव में राज्य सरकार के एक स्पष्ट एवं प्रभावी एक्शन प्लान को अन्तिम रूप दिया जा सकेगा। स्किल डेवलपमेंट एण्ड एम्पलाॅयमेंट काॅनक्लेव के महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने कहा कि इस काॅनक्लेव का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को सशक्त बनाना, प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना तथा समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखण्ड के शहर...
स्पर्श हिमालय महोत्सव-2024’’ हुआ शुरू, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।  देहरादून में देश के पहले हिमालयी ‘‘लेखक गाँव’’ का हुआ लोकार्पण।

स्पर्श हिमालय महोत्सव-2024’’ हुआ शुरू, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण। देहरादून में देश के पहले हिमालयी ‘‘लेखक गाँव’’ का हुआ लोकार्पण।

उत्तराखण्ड
स्पर्श हिमालय फाउंडेशन के तत्वावधान में थानो, देहरादून में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय साहित्य, संस्कृति एवं कला महोत्सव ‘‘स्पर्श हिमालय महोत्सव-2024’’ में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के पहले हिमालयी ‘‘लेखक गाँव’’ का लोकार्पण किया। थानो स्थित इस लेखक गांव में लेखक कुटीर, संजीवनी वाटिका, नक्षत्र और नवग्रह वाटिका, पुस्तकालय, कला दीर्घा, योग-ध्यान केंद्र, परिचर्चा केंद्र, गंगा और हिमालय का मनमोहक संग्रहालय बनाया गया है। लेखक गाँव में आकर लेखक एक ही स्थान पर प्रकृति, संस्कृति, ज्ञान-विज्ञान से साक्षात्कार कर विविध विषयों पर चिंतन के लिए नए दृष्टिकोण प्राप्त कर सकेंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी, जूना पीठा...
मुख्यमंत्री   धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी दीपावली और राज्य स्थापना दिवस के दृष्टिगत प्रदेशभर में स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चत की जाएं

मुख्यमंत्री   धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी दीपावली और राज्य स्थापना दिवस के दृष्टिगत प्रदेशभर में स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चत की जाएं

उत्तराखण्ड
सचिवालय में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि दीपावली के पर्व पर यातायात प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि आवागमन में लोगों को किसी भी प्रकार से परेशानी न हो। अग्निशमन विभाग द्वारा दीपावली पर आगजनी घटनाओं से बचाव के लिए अग्निशमन वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। स्वास्थ्य विभाग को सभी आपतकालीन व्यवस्था रखने के साथ ही बर्न यूनिट 24 घण्टे सुचारू अवस्था में रखें। त्योहारों में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी को रोकने के लिए खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग करने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट, थूकने की घटनाओं और गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपदों के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत...
मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में अमृत 2.0 के तहत गठित हाई पावर्ड स्टीयरिंग कमेटी की की बैठक   शहरों के सीवर सिस्टम मैप पर रिपोर्ट तलब

मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में अमृत 2.0 के तहत गठित हाई पावर्ड स्टीयरिंग कमेटी की की बैठक शहरों के सीवर सिस्टम मैप पर रिपोर्ट तलब

उत्तराखण्ड
सचिवालय में केन्द्रपोषित योजना अमृत 2.0 के तहत गठित हाई पावर्ड स्टीयरिंग कमेटी की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने शहरों में सीवर लाइन के पूरी तरह से संचालन आरम्भ होने के सम्बन्ध में रिपोर्ट तलब की है। इस सम्बन्ध में सीएस  राधा रतूड़ी ने सम्बन्धित सचिव द्वारा तत्काल इस विषय में समीक्षा करवाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने विशेषरूप से देहरादून का सीवर सिस्टम मैप तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। देहरादून जैसे शहरों में सरकारी आवासीय काॅलोनियों में सीवर सिस्टम की स्थिति एवं एसटीपी से कनेक्टिविटी के सम्बन्ध मुख्य सचिव ने जल संस्थान को तत्काल रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। अमृत 2.0 जैसी सभी केन्द्रपोषित योजनाओं का पूरा लाभ राज्य को मिले इसके लिए मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने समयबद्धता से योजनाओं के डीपीआर बनाने तथा डीपीआर तैयारी के दौरान स्पष्ट मापदण्डों का अनुपालन करने क...
अर्धनग्न अवस्था मे बोरे मे बंद मिला महिला का शव

अर्धनग्न अवस्था मे बोरे मे बंद मिला महिला का शव

उत्तराखण्ड
ऊधम सिंह नगर जनपद के दिनेशपुर थाना क्षेत्र मे उस वक्त हड़कंप मच गया जब थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक बोर में महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही रुद्रपुर, दिनेशपुर और गदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची घटना के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। हत्या की सूचना पर एसएसपी सहित तमाम अधिकारी घटना स्थल पहुंचे और निरीक्षण के बाद आसपास के लोगो से जानकारी ली। बाद में पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन मृतका की पहचान नही हो पाई । पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया है। मृतका के हाथों में मेंहदी और गले में फंदा कसा हुआ था। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में था। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया की पुलिस को सूचना मिली कि गदरपुर के मोहनपुर नंबर एक गांव में सड़क किनारे एक बैग में महिला का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है। जिसपर पुलिस म...
देहरादून में अवैध पटाखों गोदाम का भंडाफोड़, सिटी मजिस्ट्रेट ने किया सील

देहरादून में अवैध पटाखों गोदाम का भंडाफोड़, सिटी मजिस्ट्रेट ने किया सील

उत्तराखण्ड
दीपावली के त्योहार को देखते हुए प्रदेश भर में खाने-पानी के चीजों के साथ-साथ पटाखों की अवैध फैक्ट्री और गोदामों पर भी नजर रखी जा रही है. यदि कही कोई लापरवाही सामने आ रही है तो पुलिस-प्रशासन और संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई भी कर रहा है. ऐसे ही एक कार्रवाई राजधानी देहरादून में भी हुई, जहां शहर के बीचों-बीच अवैध रूप से रखे गए पटाखों की खेप पकड़ी गई. बताया जा रहा है कि प्रशासन का सूचना मिली थी कि देहरादून शहर के बीचों-बीच एक कॉम्पलेक्स में दीपावली के लिए बड़ी मात्रा में अवैध रुप से पटाखे रखे गए है. सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर छापा मारा तो पाया कि शहर के एक कॉम्प्लेस में बड़ी मात्रा में पटाखे मिले. सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने मौके पर ही एक्शन लिया और पटाखे मिलने वाली जंगह को सील करा दिया. बता दें कि देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर ...
धामी कैबिनेट के द्वारा लिए गए  कई महत्वपूर्ण निर्णय

धामी कैबिनेट के द्वारा लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड सचिवालय में आज धामी कैबिनेट के अहम बैठक हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मंत्रिमंडल ने मोहर लगाई आई आपको बताते हैं क्या फैसले लिए गए पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट बैठक में कैबिनेट बैठक के फैसले बैठक में करीब 30 प्रस्ताव आए पशुपालन विभाग के तहत पहाड़ की आर्थिक बढ़ाने के लिए ITBP के जवानों के लिए लोकल स्तर पर भेड़,मटन,चिकन,मच्छी उपलब्ध होगा 200 करोड़ रुपये का फायदा स्थानीय स्तर पर होगा मानव वन्य जीव संगर्ष निधि के तहत आर्थिक सहायता और आयुष्मान योजना का लाभ साथ – साथ मिलेगा सिविल न्यायालय विकास नगर में लीज पर भूमि 1 रुपये की लीज पर दिए जाने पर मुहर 30 साल के लिए 358 वर्ग मीटर जमीन दी जाएगी वित्त विभाग की नियमावली के तहत 5 लाख ही जीपीएफ में अब जमा हो सकेंगे कौशल विकास विभाग के तहत एक्सेलेंस सेंटर बनाये गए है कौशल सीखने वाले छात्रों के लिए रखने खाने क...