खुशखबरी, अक्टूबर महीने से बिजली के बिल पर मिलेगी 50 फीसदी छूट, सीएम की घोषणा के बाद आदेश जारी
DEHRADUN: उत्तराखंड के करीब 11.50 लाख विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16 सितंबर को विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बिल में 50 फीसदी छूट का ऐलान किया था। इस संबंध में ऊर्जा सचिव की ओर से शासनादेश जारी किया गया है। आदेश के तहत हर महीने 100 यूनिट तक बिजली का इस्तेमाल करने वाले घरेलू श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं को 50 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 200 यूनिट बिजली प्रतिमाह तक खर्च करने पर भी बिल में 50 फीसदी छूट का लाभ मिलेगा। ये छूट 1 सितंबर से खर्च कीगई बिजली पर लागू होगी। यानी अक्टूबर महीने में जो बिल आएगा उस पर 50 फीसदी की छूट मिलेगी।
ऊर्जा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की तरफ से जारी शासनादेश के अनुसार, हिम-आच्छादित क्षेत्र के घरेलू श्रेणी के ऐसे विद्युत कंज्यूमर जो हर महीने 200 यूनिट तक बिजली का इस्तेमाल करते हैं, उनको 50 फीसदी सब्...







