Thursday, February 26News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: UPCL ने शीतकाल में  निर्बाध विद्युत आपूर्ति  के लिए कसी कमर,

उत्तराखंड: UPCL ने शीतकाल में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए कसी कमर,

उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने आगामी शीतकालीन मौसम के साथ-साथ ‘ला नीना’ (La Nina) की संभावित परिस्थितियों के बीच निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने हेतु सभी फील्ड अधिकारियों को आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।प्रबंध निदेशक ने कहा है कि राज्य में आगामी दिनों में अत्यधिक ठंड, नमी, कोहरा, वर्षा एवं बर्फबारी जैसी प्रतिकूल स्थितियों की आशंका है, जिसका विद्युत वितरण प्रणाली पर प्रभाव पड़ सकता है। ऐसी परिस्थितियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु पहले ही इंतजाम किए जाने की आवश्यकता है। इस क्रम में प्रत्येक विद्युत वितरण खंड को निर्देश दिया कि वह विद्युत नेटवर्क की मॉनिटरिंग कर आवश्यक तकनीकी कार्य पूर्ण कर लें, ताकि आपूर्ति व्यवस्था को मौसम के अनुरूप मजबूत किया जा सके।सभी 33/11 के.वी. उपकेंद्रों, फीडरों एवं ट्रांसफा...
उत्तराखंड: सीएम ने नंदानगर के आपदा पीड़ितों की यथासंभव मदद का दिया भरोसा.

उत्तराखंड: सीएम ने नंदानगर के आपदा पीड़ितों की यथासंभव मदद का दिया भरोसा.

उत्तराखण्ड
चमोली जिले के नंदानगर प्रखंड में बीती 17 सितम्बर रात को आई भीषण आपदा से प्रभावित धुर्मा, सेरा, कुंतरी, फ़ाली गांवों में हुई तबाही से पीड़ितों के पुनर्वास और क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण के मुद्दे पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शास्त्री और महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी के संयुक्त नेतृत्व में पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मुख्य सेवक सदन में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण के मुद्दे पर सीएम धामी का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि वहां जनजीवन को पटरी पर वापस लाने के लिए महती प्रयास की आवश्यकता है। गौरतलब है कि 17 सितम्बर 2025 को धुर्मा गांव के ऊपर बादल फटने से भारी तबाही हुई थी। लोगों के खेत खलिहान मोक्ष नदी की बाढ़ में बह गए थे, वहां कई आवासीय भवन, गौशाला बाढ़ की भेंट चढ़ गए थे जबकि खेत...
उत्तराखंड: उत्तराखंड में भू उपयोग परिवर्तन की समय सीमा तय, ऑनलाइन होगी प्रकिया,

उत्तराखंड: उत्तराखंड में भू उपयोग परिवर्तन की समय सीमा तय, ऑनलाइन होगी प्रकिया,

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड में अब जमीनों का भू-उपयोग परिवर्तन (CLU) करना पहले से कहीं अधिक आसान और पारदर्शी हो गया है। सरकार ने इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया है, जिससे नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।नई व्यवस्था के अनुसार, यह प्रक्रिया 18 चरणों में पूरी होगी और अब इसे केवल 6 से 12 महीने में पूरा किया जा सकेगा। इससे पहले भू-उपयोग परिवर्तन की अनुमति पाने में कई साल लग जाते थे।आवास विभाग द्वारा जारी नई गाइडलाइंस के अनुसार, जमीनों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। 4,000 से 10,000 वर्ग मीटर तक की जमीन का भू-उपयोग परिवर्तन संबंधित प्राधिकरण स्तर पर, 10,000 से 50,000 वर्ग मीटर तक की जमीन के लिए उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (UHUDA) के स्तर पर और 50,000 वर्ग मीटर से ऊपर की जमीन के लिए प्राधिकरण और शासन समिति की स्वीकृति आवश्यक होगी।अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन पोर्टल स...
उत्तराखंड: साथी संगठन का स्थापना दिवस 14 नवंबर को मनाया जाएगा

उत्तराखंड: साथी संगठन का स्थापना दिवस 14 नवंबर को मनाया जाएगा

उत्तराखण्ड
दिनांक 26 अक्टूबर 2025 रविवार प्रातः7:00 बजे से साथी संगठन के सप्ताहिक जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत श्री गणपति बैंक्विट हॉल मुखानी रोड पर संगठन के चौथे स्थापना दिवस एवं दीपावाली मिलन कार्यक्रम के संबंध में एक आवश्यक बैठक संगठन के संरक्षक लीलाधर पांडे की अध्यक्षता में एवं क्रियाशाला के अध्यक्ष नंदा वल्लभ गुणवंत के मुख्य अतिथि में आहूत की गई तथा विशिष्ट अतिथि मुक्तिधाम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री एवं पत्रकार राजकुमार केसरवानी के विशिष्ट अतिथि तथा संगठन के महासचिव लक्ष्मण सिंह गौनिया के संचालन में निम्न अनुसार कार्यक्रम का आगाज किया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आनंद सिंह ठठोला एवं लीलाधर पांडे द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा संगठन के अतिथि विपिन चंद्र बिष्ट इंजीनियर किशोर कुमार ...
उत्तराखंड: संवेदनशील पुलिसिंग की नई पहचान — नैनीताल में “संवाद वेलनेस मेला–2025” का शुभारंभ

उत्तराखंड: संवेदनशील पुलिसिंग की नई पहचान — नैनीताल में “संवाद वेलनेस मेला–2025” का शुभारंभ

उत्तराखण्ड
पुलिस लाइन नैनीताल में आयोजित दो दिवसीय “संवाद वेलनेस मेला–2025” का शुभारंभ कुमायूँ कमिश्नर दीपक रावत एवं पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ रिद्धिम अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सशक्त उत्तराखण्ड और आईजी कुमायूँ रिद्धिम अग्रवाल की संवेदनशील पुलिसिंग का जीवंत उदाहरण है “मिशन संवाद” — जो पुलिस बल के मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक सुख-शांति और करियर मार्गदर्शन की दिशा में एक अभिनव पहल है। कुमायूँ कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि आईजी कुमायूँ की यह पहल पुलिस बल में सकारात्मकता, संवाद और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि वेलनेस मेला–2025 पुलिस कर्मियों व उनके परिवारों को स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर, मानसिक परामर्श एवं सामाजिक कल्याण से जुड़ी सेवाएँ एक ही मंच पर उपलब्ध करा रहा है, जो वास्तव में एक “समग्र कल्याण मॉडल” को दर्शाता है। मेले में...
उत्तराखंड: 15 दिन से लापता सचिन वर्मा, पुलिस को अभी तक नहीं मिला कोई सुराग,किसी अनहोनी की आशंका में रोज मर मर के जी रहा परिवार…

उत्तराखंड: 15 दिन से लापता सचिन वर्मा, पुलिस को अभी तक नहीं मिला कोई सुराग,किसी अनहोनी की आशंका में रोज मर मर के जी रहा परिवार…

उत्तराखण्ड, देहरादून
सचिन वर्मा, पुत्र खेमचंद निवासी शिमलास ग्रांट झरौंद, नागल ज्वालापुर, परिवार द्वारा बताया जा रहा है कि 11 अक्टूबर को सचिन वर्मा अपने घर से लगभग देर शाम 8 बजे नाइट ड्यूटी करने कंपनी के लिए अपनी बाइक से निकाला था लेकिन वह कंपनी नहीं पहुंचा और अपने घर वापस भी नहीं लौटा, रहस्यमय तरीके से सचिन वर्मा के लापता होने पर परिवार के सदस्यों ने डोईवाला कोतवाली में अपने पुत्र की शीघ्र तलाश करने की मांग की। सचिन वर्मा की बाइक डोईवाला से बरामद की जा चुकी हैगुमशुदा सचिन वर्मा की मां नीलम वर्मा का कहना है कि मेरा बेटे सचिन वर्मा को लापता हुए 15 दिन हो चुके हैं लेकिन आज 24 अक्टूबर तक भी मेरे बेटे सचिन को पुलिस नहीं ढूंढ़ पा रही, कहा कि रोज मर मर के जी रहा परिवार,घर में परिवार के सदस्यों का कहना है कि 15 दिन से लगातार अभी तक पुलिस ना ही लापता सचिन वर्मा को ढूंढ पाई है और ना ही कोई सुराग सचिन वर्मा का मिला है...
उत्तराखंड: नवंबर में होगा भव्य रवाई जौनपुर महोत्सव।

उत्तराखंड: नवंबर में होगा भव्य रवाई जौनपुर महोत्सव।

उत्तराखण्ड
रवाई जौनपुर सांस्कृतिक जन कल्याण समिति की आज वार्षिक बैठक देहरादून के कमलेश्वर मंदिर में संपन्न हुई है। समिति के पदाधिकारी ने निर्णय लिया है कि अगले माह नवंबर में राज्य की रजत जयंती के अवसर पर रवाई जौनपुर महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। ज्ञात हो कि रवाई जौनपुर क्षेत्र के लोगों ने इस दौरान यह भी निर्णय लिया है कि इस महोत्सव में यमुना घाटी का "पांडव नृत्य" विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बताए गया कि अलग-अलग गांव से पांडव नृत्य की इस महोत्सव में आमंत्रित की जाएगी। देखना यह होगा कि पांडव नृत्य में अवतरित देव अवतार का अनूठा मौका होगा। कुलमिलाकर यह ऐतिहासिक होगा कि राजधानी में पहली बार एक विशाल पांडव नृत्य का आयोजन पहली बार राजधानी में रवाई जौनपुर सांस्कृतिक जन कल्याण समिति करने जा रही है। बैठक में सूरत सिंह चौहान, जगमोहन सिंह चौहान, पंडित राजेंद्र प्रसाद सेमवाल, पिंकेश रावत, वरिष्ठ पत्रक...
उत्तराखंड: एसएसपी नैनीताल  का नशे के तस्करों पर कड़ा प्रहार, लाखों का गांजा बरामद*

उत्तराखंड: एसएसपी नैनीताल का नशे के तस्करों पर कड़ा प्रहार, लाखों का गांजा बरामद*

उत्तराखण्ड
एसपी प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल निर्देशन में जनपद नैनीताल में चल रहे “Mission Drug Free Devbhoomi 2025” के तहत पुलिस लगातार नशे के खिलाफ सघन अभियान चला रही है। इसी क्रम में रामनगर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वाहन स्कार्पियो संख्या UK18 G-7100 से लगभग 45 किलो अवैध गांजा (कीमत ₹11,25,000 लगभग) बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ढेला पुल मालधनचौड़ के पास चेकिंग में व्यस्त थे, तभी रामनगर की ओर से आती एक काले रंग की स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से तीन कट्टों में कुल 45 किलो गांजा बरामद हुआ। अभियुक्त हरजीत सिंह पुत्र गुरवचन सिंह निवासी उजाला अस्पताल के सामने, मानपुर थाना काशीपुर, उधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली रामनगर पर FIR संख्या–380/25 धारा 8/20/60 NDPS Act में मुक...
उत्तराखंड: बनबसा में ₹500 करोड़ की आधुनिक लैंड पोर्ट परियोजना से खुलेगा व्यापार और रोजगार का द्वार

उत्तराखंड: बनबसा में ₹500 करोड़ की आधुनिक लैंड पोर्ट परियोजना से खुलेगा व्यापार और रोजगार का द्वार

उत्तराखण्ड
बनबसा लैंड पोर्ट: भारत-नेपाल सहयोग और सीमावर्ती विकास का आध्यात्मिक सेतू — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चंपावत जनपद के बनबसा स्थित गुदमी क्षेत्र में लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (LPAI) द्वारा लगभग ₹500 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली आधुनिक लैंड पोर्ट परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया।मुख्यमंत्री ने कहा यह परियोजना भारत-नेपाल के बीच सहयोग, व्यापार और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास में बेहद सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया इस महत्वाकांक्षी परियोजना को उत्तराखंड सरकार के सहयोग से तेज़ी से आगे बढ़ा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना के आरंभ से ही पर्यावरणीय मंजूरी, प्रतिपूरक पौधारोपण और भूमि हस्तांतरण की सभी औपचारिकताएँ पूर्ण होती रही हैं। इस वर्ष पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वा...
उत्तराखंड: राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार,

उत्तराखंड: राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार,

उत्तराखण्ड, देहरादून
1 नवंबर से 9 नवंबर तक पूरे प्रदेश में होंगे विभिन्न कार्यक्रम देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने नवम्बर माह में प्रस्तावित रजत जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह का आयोजन प्रदेशभर में किया जाए। बैठक के दौरान 01 नवम्बर से 09 नवम्बर तक पूरे प्रदेश में आयेाजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रमों की रूपरूरेखा तैयार की गयी। मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग एवं पर्यटन के साथ ही सड़कों एवं नेटवर्क की कनेक्टिविटी के क्षेत्र में उपलब्धियां अर्जित की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में पिछले 25 साल की उपलब्धियों के साथ ही अगले 25 सालों का रोडमैप भी प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद स्तरीय एवं राज्य स्त...