उत्तराखंड: संवेदनशील पुलिसिंग की नई पहचान — नैनीताल में “संवाद वेलनेस मेला–2025” का शुभारंभ
पुलिस लाइन नैनीताल में आयोजित दो दिवसीय “संवाद वेलनेस मेला–2025” का शुभारंभ कुमायूँ कमिश्नर दीपक रावत एवं पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ रिद्धिम अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सशक्त उत्तराखण्ड और आईजी कुमायूँ रिद्धिम अग्रवाल की संवेदनशील पुलिसिंग का जीवंत उदाहरण है “मिशन संवाद” — जो पुलिस बल के मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक सुख-शांति और करियर मार्गदर्शन की दिशा में एक अभिनव पहल है।
कुमायूँ कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि आईजी कुमायूँ की यह पहल पुलिस बल में सकारात्मकता, संवाद और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि वेलनेस मेला–2025 पुलिस कर्मियों व उनके परिवारों को स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर, मानसिक परामर्श एवं सामाजिक कल्याण से जुड़ी सेवाएँ एक ही मंच पर उपलब्ध करा रहा है, जो वास्तव में एक “समग्र कल्याण मॉडल” को दर्शाता है।
मेले में...








