Tuesday, February 17News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड : सीएम धामी की अगुवाई में आज होगी बैठक, बजट सत्र को लेकर होगा अहम फैसला

उत्तराखंड : सीएम धामी की अगुवाई में आज होगी बैठक, बजट सत्र को लेकर होगा अहम फैसला

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी की अगुवाई में आज होगी बैठक, बजट सत्र को लेकर होगा अहम फैसला विधानसभा का बजट सत्र देहरादून में होगा अथवा ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में, इसे लेकर बना ऊहापोह बुधवार को खत्म हो सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को होने वाली बैठक में सत्र की तिथि और स्थान को लेकर निर्णय लिया जा सकता है। बजट सत्र इसी माह संभावित है। उधर, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि सरकार जो भी निर्णय लेगी, उसके लिए विधानसभा तैयार है। विधानसभा का मानसून सत्र बीती आठ सितंबर को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ था, जो पांच फरवरी से सात फरवरी तक विस्तारित हुआ। इसका सत्रावसान हो चुका है, लेकिन बजट सत्र को लेकर सरगर्मी शुरू हो गई है। सरकार इस संबंध में तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। इसके साथ ही सत्र देहरादून में होगा या फिर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में, इ...
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों ने विशाल रैली के रूप में किया सचिवालय कूच, देर शाम पुलिस ने जबरन उठाया

उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों ने विशाल रैली के रूप में किया सचिवालय कूच, देर शाम पुलिस ने जबरन उठाया

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों ने विशाल रैली के रूप में किया सचिवालय कूच, देर शाम पुलिस ने जबरन उठाया मांगों पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित उपनल कर्मचारियों ने विशाल रैली के रूप में सचिवालय कूच किया। दिनभर प्रदर्शन के बाद शाम को शासन से वार्ता हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। जिस पर प्रदर्शनकारी सचिवालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए। देर शाम पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबरन उठाया और हिरासत में ले लिया। करीब 90 कर्मचारियों को पुलिस वैन में डाल दिया गया। बाद में उन्हें एकता विहार स्थित धरना स्थल पर ले जाकर छोड़ दिया गया। उपनल कर्मियों ने सरकार के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्य बहिष्कार आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। उपनल कर्मियों के सचिवालय कूच के चलते आसपास के मार्गों पर दिनभर यातायात जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, कार्य बहिष्कार के कारण विभिन्न विभागों में कामकाज प्रभावित रहा। समान...
उत्तराखंड : गैरसैंण में बजट सत्र कराने के पक्ष में नहीं अधिकांश विधायक, स्पीकर को लिखा पत्र

उत्तराखंड : गैरसैंण में बजट सत्र कराने के पक्ष में नहीं अधिकांश विधायक, स्पीकर को लिखा पत्र

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : गैरसैंण में बजट सत्र कराने के पक्ष में नहीं अधिकांश विधायक, स्पीकर को लिखा पत्र उत्तराखंड विधानसभा के अधिकांश विधायक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानमंडल भवन में बजट सत्र आहूत करने के पक्ष में नहीं हैं। करीब 7841 फीट की ऊंचाई पर स्थित भराड़ीसैंण की कंपकंपा देने वाली ठंड ने अधिकांश विधायकों के वहां जाने के इरादों को ठंडा कर दिया है। 40 से अधिक विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि इस बार का बजट सत्र देहरादून में कराया जाए। बता दें कि विधानसभा ने ही यह संकल्प पारित कर रखा है कि बजट सत्र भराड़ीसैंण स्थित विधानमंडल भवन में ही होगा। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के चलते धामी सरकार फरवरी में ही बजट सत्र आहूत करने की सोच रही है। हालांकि अभी सरकार ने इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है, लेकिन आधिकारिक सूत्रों के हवाले से जो ख...
उत्तराखंड : प्रदेश को मिले 36 नायब तहसीलदार समेत 186 अधिकारी, आयोग ने जारी किया लोवर पीसीएस परीक्षा का रिजल्ट

उत्तराखंड : प्रदेश को मिले 36 नायब तहसीलदार समेत 186 अधिकारी, आयोग ने जारी किया लोवर पीसीएस परीक्षा का रिजल्ट

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश को मिले 36 नायब तहसीलदार समेत 186 अधिकारी, आयोग ने जारी किया लोवर पीसीएस परीक्षा का रिजल्ट लोक सेवा आयोग की ओर से लोवर पीसीएस परीक्षा-2021 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इससे प्रदेश में 36 नायब तहसीलदार समेत 186 अधिकारी और निरीक्षण मिल सकेंगे। ढाई साल पहले आयोग की ओर से 191 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी गई थी। पांच पदों में से चार पर अभ्यर्थी नहीं मिलने और एक पद पर कोर्ट में मामला होने से परिणाम जारी नहीं किया जा सका है। परीक्षा परिणाम आने के बाद दस विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों का टोटा दूर हो जाएगा। बता दें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा (लोवर पीसीएस) परीक्षा-2021 में दस विभागों के रिक्त 191 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नौ अगस्त 2021 को आयोग कार्यालय की ओर से विज्ञप्ति/शुद्धि-पत्र 14 जनवरी 2...
उत्तराखंड : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा का अनावरण

उत्तराखंड : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा का अनावरण

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा का अनावरण केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड को वीरो की भूमि और जनरल बिपिन रावत को रोल मॉडल बताया। उन्होंने कहा, देश के लोग स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत को, जनरल के रूप में, सीडीएस के रूप में और उत्तराखंड के निवासी के रूप में जानते हैं, लेकिन जिन लोगों ने उन्हें बहुत नजदीक से देखा है, वह जानते हैं कि वह शौर्य, साहस और शालीनता के अद्भुत संगम थे। यह तीनों चीजें उसी के भीतर हो सकती हैं जो आध्यात्मिक हो। उन्होंने यह बात यहां द टौंस ब्रिज स्कूल में सीडीएस जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कही। रक्षा मंत्री ने कहा, सरकार के रूप में हमारा भी यह हमेशा प्रयास रहता है कि सैनिकों की गरिमा को बनाए रखें। राष्ट्र की सुरक्षा में जो उनका योगदान है, उसे स्मरण करें। आज यदि भारत लगातार विकास कर रहा है, ...
उत्तराखंड : देहरादून एयरपोर्ट पर टर्मिनल फेज टू भवन बनकर तैयार, सीएम धामी बुधवार को करेंगे उद्घाटन

उत्तराखंड : देहरादून एयरपोर्ट पर टर्मिनल फेज टू भवन बनकर तैयार, सीएम धामी बुधवार को करेंगे उद्घाटन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : देहरादून एयरपोर्ट पर टर्मिनल फेज टू भवन बनकर तैयार, सीएम धामी बुधवार को करेंगे उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को देहरादून एयरपोर्ट टर्मिनल फेज टू बिल्डिंग का शुभारंभ करेंगे। उनके साथ दिल्ली से वर्चुअल केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी जुडेंगे। फेज टू के निर्माण के बाद टर्मिनल 10 गुना बड़ा हो गया है। एयरपोर्ट टर्मिनल फेज टू का शुभारंभ बीते शुक्रवार को किया जाना प्रस्तावित था। लेकिन मुख्यमंत्री की व्यस्तता के कारण अब बुधवार को शुभारंभ किया जाएगा। जिसके बाद फेज वन बिल्डिंग को प्रस्थान और फेज टू को आगमन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। नई बिल्डिंग में चार एयरोब्रिज भी बनाए गए हैं। जिससे हवाई यात्री धूप और बारिश से बचते हुए विमानों तक आवाजाही कर सकेंगे। फेज वन और टू के टर्मिनल को करीब 460 करोड़ की लागत से बनाया है। जिसका करीब दो साल पहले निर्माण...
उत्तराखंड : प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, आज छाए रहेंगे बादल इन जिलों में बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड : प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, आज छाए रहेंगे बादल इन जिलों में बर्फबारी के आसार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, आज छाए रहेंगे बादल इन जिलों में बर्फबारी के आसार उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडराने लगे हैं। सोमवार को देहरादून में दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। जिससे अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को चोटियों पर हल्के हिमपात की संभावना जताई है। वहीं आसपास के क्षेत्रो में हल्की वर्षा हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ चटख धूप खिलने से तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही थी। सोमवार को हल्की हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी। दून में अधिकतम तापमान में 24 घंटे के भीतर तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। वहीं, ठंड का असर देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम पहाड़ों पर कड...
उत्तराखंड: 14 फरवरी को होगी प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक, बजट सत्र की तारीख और स्थान किया जाएगा तय

उत्तराखंड: 14 फरवरी को होगी प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक, बजट सत्र की तारीख और स्थान किया जाएगा तय

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: 14 फरवरी को होगी प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक, बजट सत्र की तारीख और स्थान किया जाएगा तय प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 14 फरवरी को होगी, जिसमें बजट सत्र पर होगा निर्णय होगा। बजट सत्र की तारीख व स्थान तय किया जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में हो या देहरादून में, यह प्रदेश सरकार को तय करना है। अभी तक बजट सत्र आहूत करने के बारे में विपक्ष के साथ प्रदेश सरकार ने कोई चर्चा नहीं की है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बातचीत में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, इसी माह के अंत तक बजट सत्र कराने की चर्चा चल रही है, लेकिन अभी तक सरकार ने बजट सत्र की तिथि तय नहीं की है। बजट सत्र के लिए समय कम है। कहा, बजट सत्र कहां कराया जाए, यह सरकार को तय करना है। लेकिन, बर्फबारी व बारिश को देखते हुए सत्ता और विपक्ष के विधायकों...
उत्तराखंड : समय से पहले अलविदा कह रही ठंड; 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा

उत्तराखंड : समय से पहले अलविदा कह रही ठंड; 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : समय से पहले अलविदा कह रही ठंड; 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा शुष्क मौसम और चटख धूप से दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान चढ़ने लगा है। दून में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। जिससे समय से पहले ठंड की विदाई होने लगी है। वर्ष 2020 के बाद यह पहला अवसर है, जब 15 फरवरी से पहले ही तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि, मौसम विभाग ने मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच चोटियों पर हल्के हिमपात की संभावना जताई है। जिससे अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। बीते कुछ दिनों से समूचे उत्तराखंड में मौसम शुष्क है। पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल रही है। जिससे ठंड से राहत है। फरवरी का दूसरा सप्ताह भी पूरा नहीं हुआ और पारे में तेजी से इजाफा होने लगा है। ज्यादातर क्षेत्रों म...
उत्तराखंड : प्रदेश में गरमाई सियासत, विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने की राज्यपाल से मुलाकात

उत्तराखंड : प्रदेश में गरमाई सियासत, विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने की राज्यपाल से मुलाकात

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में गरमाई सियासत, विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने की राज्यपाल से मुलाकात हल्द्वानी हिंसा को लेकर सियासत गरमा गई है। विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने राज्यपाल से मुलाक़ात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने हल्द्वानी हिंसा की न्यायिक जांच कराने की मांग की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन के नेता राजभवन पहुंचे। हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में अवैध मदरसा और धर्मस्थल ढहाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया था। पथराव में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, रामनगर कोतवाल समेत 300 से अधिक पुलिसकर्मी और निगमकर्मी घायल हुए। उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना भी फूंका। पुलिस की जीप, जेसीबी, दमकल की गाड़ी दोपहिया समेत 70 से अधिक वाहन फूंक दिए गए। आंसू गैस के गोले दागने और लाठी चार्ज के बाद भी जब हालात काबू में नहीं आए, तो स...