Saturday, May 2News That Matters

बड़ी खबर

उत्तरकाशी: गंगनानी क्षेत्र में खाई में गिरे कांवड़िए का SDRF ने किया शव बरामद

उत्तरकाशी: गंगनानी क्षेत्र में खाई में गिरे कांवड़िए का SDRF ने किया शव बरामद

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
20 जुलाई 2025 को एक कांवड़िया, कांवड़ यात्रा के दौरान गंगनानी स्थित नाग मंदिर के पास अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। घटना की सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम पोस्ट भटवाड़ी से उपनिरीक्षक अनिल आर्य के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई तथा सर्चिंग अभियान प्रारंभ किया गया। लगातार दो दिनों की गहन सर्चिंग के उपरांत आज दिनांक 22 जुलाई 2025 को SDRF टीम द्वारा उक्त कांवड़िए का शव खाई से बरामद किया गया। टीम द्वारा शव को नदी के रास्ते से मुख्य मार्ग तक लाया गया तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।...
धामी सरकार ने नशे के खिलाफ छेड़ी बड़ी मुहिम, जिलाधिकारियों को सौंपी गई निगरानी की कमान, नशा मुक्ति केंद्रों पर चलेगा राज्यव्यापी निरीक्षण अभियान

धामी सरकार ने नशे के खिलाफ छेड़ी बड़ी मुहिम, जिलाधिकारियों को सौंपी गई निगरानी की कमान, नशा मुक्ति केंद्रों पर चलेगा राज्यव्यापी निरीक्षण अभियान

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निर्णायक कदम उठाया है। शासन ने राज्य के सभी जिलों में मानसिक स्वास्थ्य पुनर्विलोकन बोर्ड (Mental Health Review Boards) को सक्रिय करने का फैसला लिया है, साथ ही नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्रों पर राज्यव्यापी निरीक्षण अभियान शुरू किया गया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति सेवाओं को सुधारने के लिए एक ठोस नीति और सख्त अमल की शुरुआत कर दी है। यह अभियान प्रदेश में स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त वातावरण की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों पर यह अभियान मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम-2017 और 24 जुलाई 2023 की अधिसूचना के प्रावधानों के तहत संचालित किया...
बड़ी खबर: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को सौंपा पत्र

बड़ी खबर: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को सौंपा पत्र

उत्तराखंड, बड़ी खबर
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे में स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है और कहा कि वे चिकित्सकों की सलाह के अनुसार अपनी सेहत को प्राथमिकता देना चाहते हैं। उनका इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा गया है और यह तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है। --- क्या कहा इस्तीफा पत्र में? जगदीप धनखड़ ने अपने पत्र में लिखा: > "To prioritise health care and abide by medical advice, I hereby resign as the Vice President of India, effective immediately." (“स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने के लिए, मैं तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूं।”)...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपदा परिचालन केंद्र में ली आपदा समीक्षा बैठक, राहत-बचाव को लेकर दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपदा परिचालन केंद्र में ली आपदा समीक्षा बैठक, राहत-बचाव को लेकर दिए सख्त निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी वर्षा के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अचानक राज्य आपदा परिचालन केंद्र (SEOC) पहुंचे और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर वर्षा जनित आपदा की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और राहत-बचाव कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत पहुंचाने में कोई कोताही न बरती जाए। इससे पहले सचिवालय में लगातार तीन अहम बैठकों की अध्यक्षता के बाद मुख्यमंत्री सीधे आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे, जिससे हालात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा...
धामी सरकार का अल्टीमेटम : मरीजों की जिंदगी से नहीं होगा खिलवाड़, रैफर प्रक्रिया होगी जवाबदेह

धामी सरकार का अल्टीमेटम : मरीजों की जिंदगी से नहीं होगा खिलवाड़, रैफर प्रक्रिया होगी जवाबदेह

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
राज्य के सरकारी अस्पतालों में कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और मरीज-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने सोमवार को सचिवालय स्थित सभागार में सभी 13 जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) और उप-जिला अस्पतालों के प्रमुख अधीक्षकों (CMS) के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। *मरीजों को रेफर करने की प्रक्रिया होगी जवाबदेह, हर रेफरल पर देना होगा ठोस कारण* स्वास्थ्य सचिव ने रैफरल प्रणाली को लेकर खासतौर पर नाराजगी जताई और इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अब अस्पतालों से मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई बार देखा गया है कि अस्पतालों की लापरवाही या संसाधन प्रबंधन की कमी के कारण मरीजों को बिना किसी स्पष्ट कारण के रेफर कर दिया जाता है, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है। उन...
धर्म, अस्मिता और ‘उत्तराखंड के गौरव’ के रक्षक मुख्यमंत्री धामी ऑपरेशन कालनेमि और धर्मांतरण कानून से पाखंडियों पर प्रहार 2448 लोगों की पहचान, 140 गिरफ्तारियां

धर्म, अस्मिता और ‘उत्तराखंड के गौरव’ के रक्षक मुख्यमंत्री धामी ऑपरेशन कालनेमि और धर्मांतरण कानून से पाखंडियों पर प्रहार 2448 लोगों की पहचान, 140 गिरफ्तारियां

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड की पहचान संस्कृति, परंपरा, और आध्यात्मिकता से है। 'देवभूमि' कहलाने वाले इस पावन राज्य में हर कण में आस्था है और हर नागरिक के जीवन में शांति, सहिष्णुता और सद्भाव बसता है। लेकिन बीते कुछ वर्षों में कुछ असमाजिक तत्वों और उपद्रवियों ने इसकी मर्यादा को भंग करने में कोई कमी नहीं छोड़ी, जिसे सीएम धामी के धाकड़ प्रहार ने ध्वस्त कर दिया। उत्तराखंड की सांस्कृतिक अस्मिता और धार्मिक मर्यादा से खिलवाड़ करने वालों पर अब सरकार ने सीधा वार किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शुरू हुए सख्त अभियानों का असर अब साफ दिख रहा है। असामाजिक तत्वों में कानून का डर और खौफ दोनों है। *धर्मांतरण पर कड़ा कानून, अस्मिता की रक्षा का मजबूत संकल्प* पहले प्रदेश में लालच, भय या धोखे से धर्मांतरण की घटनाएं प्रकाश में आती रहती थी लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद ही सीएम धामी ने ये स्पष्ट कर दिया...
भारी बारिश के चलते देहरादून में स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र  कल  रहेंगे बंद

भारी बारिश के चलते देहरादून में स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र  कल  रहेंगे बंद

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र और मौसम विभाग की ओर से 21 जुलाई को देहरादून जिले में भारी से अत्यंत भारी बारिश, तेज गर्जना, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं (40–50 किमी/घंटा) की चेतावनी जारी की गई है। इसी के मद्देनजर "ओरेंज अलर्ट" घोषित किया गया है। बारिश के चलते संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन जैसी घटनाएं होने की आशंका जताई गई है। ऐसी किसी भी अप्रिय स्थिति से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए आदेश जारी किया है कि कल 21 जुलाई को देहरादून जिले के सभी स्कूल (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। यह आदेश सरकारी, गैर-सरकारी और निजी संस्थाओं पर भी लागू होगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।  ...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले, पारदर्शिता, तीव्रता और दूरदर्शिता के साथ काम कर ही है धामी सरकार रुद्रपुर में आयोजित उत्तराखंड निवेश उत्सव – 2025 में केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार के प्रयासों को सराहा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शनिवार को रुद्रपुर में आयोजित, उत्तराखंड निवेश उत्सव-2025 में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने, उत्तराखंड में दिसंबर 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के बाद निवेश के रूप में हुए, एक लाख करोड़ रुपए की सफल ग्राउंडिंग का उत्सव मनाया। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सरकार के प्रयासों की जमकर तारीफ करते हुए, केंद्र सरकार से भरपूर सहायता का आश्वासन दिया। *टीम धामी ने दिखाया पराक्रम* स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में आयोजित, उत्तराखंड निवेश उत्सव - 2025 को संबोधित करते हुए, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि वो जब भी चार धामों और गंगा यमुना की भूमि उत्तराखंड आते हैं तो नई चेतना लेकर लौटते हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड ने पूरी दुनिया को आध्यात्मिक ऊंचाई पर ले जाने का काम किया है। यहां की नदियां आधे भारत की पेयजल, सिंचाई की जरूरतों को पूरा करत...
श्रावण कुमार बनकर कावण में बिठाकर माता-पिता को करा रहे हैं कावड़ यात्रा

श्रावण कुमार बनकर कावण में बिठाकर माता-पिता को करा रहे हैं कावड़ यात्रा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
श्रावण मास का काँवड़ मेला अपने चरम पर है। काँवड़ पटरी बम बम भोले के जयकारों से गूँज रही है और शिवभक्त कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने गंतव्यों के लिए निकल रहे हैं। वहीं इस बीच रूड़की में काँवड़ पटरी पर हिसार के रहने वाले दो भाइयों ने कलयुग का श्रवण कुमार बनकर अनोखी मिसाल पेश की है। हरियाणा के हिसार के रहने वाले दो भाइयों ने अपने माता-पिता को कन्धे पर काँवड़ में बिठाकर यात्रा कराने का निर्णय लिया और कलयुग का श्रवण कुमार बन मिसाल पेश की है। हर माता- पिता का सपना होता है कि उसके बच्चे बडे होकर उनकी सेवा करे लेकिन आज के समय में बच्चों के लिए माता पिता के लिए समय नही है लेकिन कुछ ऐसी भी संतान है तो अपने माता-पिता की इच्छा के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते है। ऐसे ही हरियाणा के हिसार के रहनेवाले शिवभक्त कालाराम ने बताया कि वे भगवान शिव में सच्ची आस्था रखते हैं। उन्होंने पहले भी कई बार काँवड़ उ...