Friday, February 27News That Matters

राष्ट्रीय

बारिश का पानी मलबे के साथ लोगों के घरों में घुसा, बाउंड्री वॉल टूटी

बारिश का पानी मलबे के साथ लोगों के घरों में घुसा, बाउंड्री वॉल टूटी

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। रायपुर क्षेत्र सरस्वती विहार इलाके में बारिश का पानी मलबे के साथ लोगों के घरों में घुस गया। इससे लोगों की बाउंड्री वॉल भी टूट गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सीवर लाइन न होने के कारण आंचल देरी, रायपुर रोड, आजाद कॉलोनी आदि का बरसात का सारा पानी सरस्वती विहार इलाके में आ जाता है। लोग लंबे समय (2018) से सीवर लाइन की मांग कर रहे हैं। लेकिन, शासन-प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली। सीवर लाइन न होने के कारण बीते दिनों भारी बारिश से पानी मलबे के साथ लोगों के घरों में घुस गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि सीवर लाइन न होने से लोगों को मुश्किलों का सामना कर पद रहा है। यदि उनकी मांग नहीं मांगी गई तो लोग आंदोलन को मजबूर होंगे।...
सेना ने पुलवामा हमले में शामिल जैश के टॉप आतंकी को मार गिराया

सेना ने पुलवामा हमले में शामिल जैश के टॉप आतंकी को मार गिराया

राष्ट्रीय
-जम्मू कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के एक टॉप आतंकी को सुरक्षा बलों ने मार दिया है। उसे मारकर सुरक्षाबलों ने पुलवामा अटैक का बदला ले लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को कहा कि पुलवामा हमले में शामिल जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक टॉप पाकिस्तानी आतंकवादी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में मार गिराया गया है। अधिकारी ने कहा कि अबू सैफुल्ला, जिसे अदनान, इस्माइल और लंबू के नाम से भी जाना जाता है और 2017 से ही घाटी में सक्रिय था, पुलवामा जिले के त्राल के हंगलमर्ग में एनकाउंटर के दौरान एक अन्य आतंकवादी के साथ मारा गया। वह आतंकी मसूद अजहर का भी काफी करीबी था। सीनियर अधिकारी ने कहा कि वह 14 फरवरी, 2019 को हुए पुलवामा आतंकी हमले सहित कई अन्य आतंकी हमलों में शामिल था। आतंकी अदनान पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद संगठन में रऊफ अजहर, मौलाना मसूद अजहर और अम्मार का एक मजबूत सहयोगी था। बताया जा रहा है क...
भाजपा मंत्री की अपील… चिकन, मटन, मछली से ज्यादा खाएं बीफ

भाजपा मंत्री की अपील… चिकन, मटन, मछली से ज्यादा खाएं बीफ

राष्ट्रीय
-भाजपा बीफ खाने का विरोध करती है, दूसरी ओर मेघालय सरकार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्री सनबोर शुलई राज्य के लोगों को चिकन, मटन और मछली की तुलना में अधिक बीफ खाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। पिछले हफ्ते कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले भाजपा के सीनियर नेता शुलई ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में हर कोई अपने मन के हिसाब से खाने को स्वतंत्र है। जिसको जो मन चाहे, वह खा सकता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्री सनबोर शुलई ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि मैं लोगों को चिकन, मटन या मछली की तुलना में अधिक बीफ खाने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। लोगों को अधिक बीफ खाने के लिए प्रोत्साहित करने से यह धारणा दूर हो जाएगी कि भाजपा गोहत्या पर प्रतिबंध लगाएगी। पशुपालन और पशु चिकित्सा मंत्री शुलई ने यह भी आश्वासन दिया कि वह असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से बात करेंगे ताकि य...

डॉ राजेश्वर उनियाल… भाषायी मामले में गांधी जी की गलती न दोहराएं …

राष्ट्रीय
डॉ राजेश्वर उनियाल मुंबई, महाराष्ट्र --------------------------------------------------- बंधुओ, (२९-७-२१) हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने देश की शिक्षा नीति में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए भारत की इंजीनियरिंग शिक्षा को अंग्रेजी व हिंदी के साथ ही मराठी, तमिल, बांग्ला व तेलुगू में भी प्रारंभ करने की घोषणा की। हालांकि, हो सकता है कि भावावेश में आकर कई लोग इसका स्वागत अवश्य करेंगे, परंतु यहां पर एक भयंकर चूक हो रही है, जिसे अगर समय रहते सुधारा नहीं गया, तो भविष्य में भारत में भाषाई विवाद व आंदोलन की संभावनाएं बढ़ सकती हैं । हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि 1918 में गांधी जी की अध्यक्षता में इंदौर में आयोजित हिंदी साहित्य सम्मेलन में हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्वीकार करने की घोषणा की गई थी, फिर महात्मा गांधी जी की ही अध्यक्षता में कांग्रेस ने भी हिंदी क...

कवि जसबीर सिंह हलधर का शानदार गीत… लोक में परलोक का नक्शा उतारा जा रहा है

राष्ट्रीय
जसबीर सिंह हलधर देहरादून, उत्तराखंड ---------------------------------------- गीत-स्वर्ग धरती आ रहा है -------------------------------------------- लोक में परलोक का नक्शा उतारा जा रहा है। देवता भयभीत हैं कि स्वर्ग धरती आ रहा है।। अब हवाएं मौन होंगी नीड़ निगलेगी न आँधी। यातनाएं गौण होंगी खून बेचेगी न खादी। गीत जन गण देवता के खुद हिमालय गा रहा है।। लोक में परलोक का नक्शा उतारा जा रहा है।।1 भूख से होंगी न मौतें शांति होगी मरघटों में। अब हलाला भी न होगा क्रांति होगी घूंघटो में। बिजलियों के साथ बादल भी जमीं पर छा रहा है।। लोक में परलोक नक्शा उतारा जा रहा है।।2 मौत से होगी न शादी जिंदगी आसान होगी। नर्क में होंगे जिहादी कौम की पहचान होगी। न्याय के अंगार को सूरज स्वयं दहका रहा है।। लोक में परलोक का नक्शा उतारा जा रहा है।।3 देश का कानून होगा जालिमों को अब पनौती। य...

नीरज नैथानी… डूरंड लाइन व मैकमोहन लाइन की तरह ही है पहाड़ों में ओडु

राष्ट्रीय
नीरज नैथानी रुड़की, उत्तराखंड ------------------------------------ ओडु कई लोगों के लिए ओडु नया शब्द हो सकता है। जनाब, पहाड़ के खेतों में चिन्हांकन रूपी एक पत्थर होता है जो ओडु कहलाता है। यह एक ऐसा पत्थर होता है जो खेत या जमीन की सीमा रेखा बताता है। किसी खेत की मुण्डेर पर पत्थरों की एक सीधी लाइन होती है या संकेत मात्र के लिए एक ही पत्थर हो सकता है जो बताता है कि अमुक सीमा तक इस मालिक की जमीन है। आपसी सहमति से भूमि का बंटवारा कर लिया जाता है या जमीन किसी को बेची है तो ओडु बताता है कि इस सीमा तक अब जमीन तुम्हारी है। यूं समझ लीजिए जैसे कि डूरंड लाइन, मैक मोहन लाइन दो देशों की भौगोलिक सीमाओं का विभाजन करती हैं वैसे ही पहाड़ी खेतों में ओडु लाइन भाई बंदों का बंटवारा इंगित करती हैं। यह ओडु लाइन जमीन के साथ आदमियों को भी सीमा में रखती थी। भई तुम वहां तक हल चलाओ... वहां तक फसल बोओ.......
संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून की ओर से मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को भेजा गया सुझाव पत्र

संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून की ओर से मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को भेजा गया सुझाव पत्र

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मुख्य सचिव को सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन और जनसेवा के संकल्प को कार्यान्वित करने के उद्देश्य से सुझाव प्रेषित किए गए। संगठन के महासचिव सुशील त्यागी व प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने सुझाव पत्र प्रेषित किया। संगठन की ओर से सुझाव पत्र में कहा गया है कि दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों सहित सभी जनपदों में स्थानीय समाचार पत्रों व पोर्टल आदि पर प्रकाशित होने वाली जनहित से जुड़ी समस्याओं का सचिवालय स्तर पर संकलन किया जाय और संबंधित सचिवों को भेजा जाय। सचिव स्तर से इन्हें सीधे जनपदीय अधिकारियों को भेजा जाय और प्रति-सप्ताह इन पर की गई कार्रवाई कार्यवाही की समीक्षा भी सचिवालय स्तर पर की जाय।स्वास्थ्य, परिवहन, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, जल-आपूर्ति, खाद्य, विद्युत आदि विभागों से सम्बद्ध जन समसयाओं की जिलेवा...
साहित्यकार/शिक्षिका शशि जोशी को मिलेगा नारी गौरव सम्मान

साहित्यकार/शिक्षिका शशि जोशी को मिलेगा नारी गौरव सम्मान

राष्ट्रीय
 शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। साहित्यकार व शिक्षिका शशि जोशी का चयन नारी गौरव सम्मान के लिए हुआ है। सम्मान छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था "शील साहित्य परिषद" की ओर से दिया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र व 2100 रुपए प्रदान किए जाएंगे। सम्मान समारोह आगामी अक्टूबर में प्रस्तावित है।  
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने जारी किया 12वीं का रिजल्‍ट

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने जारी किया 12वीं का रिजल्‍ट

राष्ट्रीय
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की कक्षा 12वीं के रिजल्‍ट जारी कर दिए गए हैं। CBSE बोर्ड रिजल्‍ट आज (शुक्रवार) दोपहर 2 बजे आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किए गए। छात्र छात्राएं अपना 12वीं का रिजल्ट 2021 अन्य आधिकारिक पोर्टल results.nic.in, cbse.gov.in cbse.nic.in पर भी चेक कर सकते हैं। साथ ही डिजिलॉकर (digilocker) व उमंग ऐप (UMANG App) पर भी रिज़ल्ट देख सकते हैं। गौरतलब है कि सीबीएसई 12वीं की परीक्षा के लिए इस साल 14.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं। रिजल्ट तय मूल्यांकन फॉर्मूले के आधार पर तैयार किया गया है।...
बिहार के लोगों पर की अभद्र टिप्पणी: डीएमके नेता बोले.. कम दिमाग वाले लोग छीन रहे हमारी नौकरियां

बिहार के लोगों पर की अभद्र टिप्पणी: डीएमके नेता बोले.. कम दिमाग वाले लोग छीन रहे हमारी नौकरियां

राष्ट्रीय
डीएमके नेता केएन नेहरू ने बिहार के लोगों पर अभद्र टिप्पणी कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने बिहार के लोगों को कम दिमाग वाला बताया। डीएमके नेता उन पर तमिलों की नौकरियां छीनने का आरोप भी लगाया है। तमिलनाडु के नगर प्रशासन मंत्री और डीएमके नेता केएन नेहरू ने बिहार के लोगों पर नस्लीय टिप्पणी की है। उनका यह बयान बड़ा विवाद खड़ा कर सकता है। बताया जा रहा है कि मंत्री ने बिहार के लोगों को तमिलों से कम होशियार बताया। साथ ही, आरोप लगाया कि बिहार के लोग तमिलनाडु में आकर स्थानीय निवासियों की नौकरियां छीन रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पेगासस कथित जासूसी कांड को लेकर बनी संसदीय समिति में शामिल भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर उन्हें 'बिहारी गुंडा' कहने का आरोप लगाया था। यह विवाद अब तक शांत नहीं हुआ है। अब...