Friday, May 8News That Matters

Sample Page

बॉलीवुड से नकल कर बनाई गईं ये भोजपुरी फिल्में, शाहरुख ही नहीं पर्दे पर सनी देओल बनकर भी छाए निरहुआ |

बॉलीवुड से नकल कर बनाई गईं ये भोजपुरी फिल्में, शाहरुख ही नहीं पर्दे पर सनी देओल बनकर भी छाए निरहुआ |

मनोरंजन
बॉलीवुड से नकल कर बनाई गईं ये भोजपुरी फिल्में, शाहरुख ही नहीं पर्दे पर सनी देओल बनकर भी छाए निरहुआ | भोजपुरी सिनेमा का रुतबा और लोकप्रियता अब काफी बढ़ गई है। इंडस्ट्री के सितारे और गाने अक्सर ही सुर्खियों में छाए रहते हैं। भोजपुरी में हर साल कई फिल्मों का निर्माण होता है, जिसमें बॉलीवुड की हिट फिल्मों की कॉपी करके भी कई फिल्में बनाई गई हैं। बॉलीवुड में बड़े बजट में बने इन फिल्मों को भोजपुरी में कम बजट में बेहद शानदार तरीके से बनाया गया है, जिन्हें दर्शकों ने भी काफी पसंद किया है। तो चलिए आज इस रिपोर्ट में आपको कुछ ऐसे ही भोजपुरी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो बॉलीवुड से कॉपी करके बनाई गई हैं। आज के करण-अर्जुन शाहरुख खान और सलमान खान की 1995 में आई फिल्म ‘करण अर्जुन’ बेहतरीन फिल्मों में से एक है। भोजपुरी में रीमेक की गई इस फिल्म में शाहरुख खान के किरदार में दिनेश लाल निरहुआ और सलम...
मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का निधन, लंबे समय से थीं बीमार |

मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का निधन, लंबे समय से थीं बीमार |

मनोरंजन
मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का निधन, लंबे समय से थीं बीमार | मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का बीमारी की वजह पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के अस्पतालों में इलाज चल रहा था। मां के निधन के बाद मनोज बाजपेयी और उनका परिवार पूरी तरह से टूट चुका है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का निधन हो गया है। लंबी बीमारी की वजह से आज सुबह उन्होंने सुबह अंतिम सांस ली। बता दें कि गीता देवी पिछले काफी समय से उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित थीं, जिसके बाद उनको दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले काफी समय से उनकी इलाज चल रहा था, लेकिन आज सुबह उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई और गुरुवार सुबह उन्होंने 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मां के निधन के बाद मनोज बाजपेयी और उनका परिवार पूरी तरह से टूट चुका है। अभिनेता अपने परिवार को संभाल रहे हैं। बता दें कि पिछले एक हफ्ते से गी...
हिमाचल में तकनीकी शिक्षामंत्री चुनाव हारे, CM जयराम की कैबिनेट का बुरा हाल, 8 मंत्री पिछड़े |

हिमाचल में तकनीकी शिक्षामंत्री चुनाव हारे, CM जयराम की कैबिनेट का बुरा हाल, 8 मंत्री पिछड़े |

himachal pradesh
हिमाचल में तकनीकी शिक्षामंत्री चुनाव हारे, CM जयराम की कैबिनेट का बुरा हाल, 8 मंत्री पिछड़े | हिमाचल प्रदेश के रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। दोनों के बीच मुकाबला बराबरी का है। अभी तक भाजपा 27 और कांग्रेस को 38 सीटों पर बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। अन्य को 3 सीटें मिली हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ा उलटफेर होता दिखाई दे रहा है। यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। अभी तक सामने आए रुझानों में जयराम कैबिनेट के आठ मंत्री अपनी ही सीट पर पिछड़ गए हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सेराज सीट से बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं लाहौल स्पीति में कांग्रेस के रवि ठाकुर जीत गए हैं, उन्होंने तकनीकी शिक्षमन्त्री रामलाल मरकाण्डा को हरा दिया है। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह पहले आगे चल रहे थे लेकिन वो भी अब अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं। ...
कैबिनेट मंत्री के निजी सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज, विदेश दौरे पपर गए महाराज के किए फर्जी सिग्नेचर |

कैबिनेट मंत्री के निजी सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज, विदेश दौरे पपर गए महाराज के किए फर्जी सिग्नेचर |

उत्तराखण्ड, देहरादून
कैबिनेट मंत्री के निजी सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज, विदेश दौरे पपर गए महाराज के किए फर्जी सिग्नेचर | निजी सचिव आईपी सिंह और पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आईपी सिंह कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निजी सचिव है। मंत्री के फर्जी हस्ताक्षर किए जाने के मामले में उनपर जांच बैठाई गई थी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निजी सचिव आईपी सिंह और पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पीआरओ की ओर से मामले में तहरीर की गई है। कैबिनेट मंत्री के विदेश दौरे के दौरान निजी सचिव आईपी सिंह ने उनके फर्जी डिजिटल सिग्नेचर कर दिए थे। पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद का विभागाध्यक्ष के पद के लिए आईपी सिंह ने ही अनुमोदन कर दिया था। जिसके बाद मामले की जांच की जा रही थी। उत्तराँचल क्...
मासूम अनव का कातिल आदमखोर गुलदार शूटर की गोली से ढेर, ग्रामीणों का गुस्सा हुआ शांत |

मासूम अनव का कातिल आदमखोर गुलदार शूटर की गोली से ढेर, ग्रामीणों का गुस्सा हुआ शांत |

उत्तराखण्ड, देहरादून
मासूम अनव का कातिल आदमखोर गुलदार शूटर की गोली से ढेर, ग्रामीणों का गुस्सा हुआ शांत | बीते 27 नवंबर को गुलदार ने मयकोट गांव के 12 वर्षीय बच्चे अनव को मौत के घाट उतार दिया था। आज गुरुवार को मासूम अनव का कातिल आदमखोर गुलदार ढेर हो गया। अनव की मौत से यहां ग्रामीणों में भारी गुस्सा था। जो आज गुलदार की मारे जाने के बाद शांत हुआ। टिहरी जिले के भिलंगना ब्लाक के केमरासौड़ में सुबह चार बजे लगभग वन विभाग की टीम ने गुलदार को मार गिराया। बीते 27 नवंबर को गुलदार ने मयकोट गांव के 12 वर्षीय बच्चे अनव को मौत के घाट उतार दिया था। स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गुलदार को नरभक्षी घोषित कर उसे मार गिराने के लिए शूटर जयहुकिल और गंभीर सिंह भंडारी को क्षेत्र में तैनात किया था। गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए नौ ट्रैप कैमरे और पिंजरा लगाया गया था। रेंज अधिकारी प्रदीप चौहान ने बताया कि आज सुबह...
हॉट सीट पर बैठी 11 साल की कंटेस्टेंट से परेशान हुए अमिताभ बच्चन! बोले- आपने हमारी बोलती बंद कर दी |

हॉट सीट पर बैठी 11 साल की कंटेस्टेंट से परेशान हुए अमिताभ बच्चन! बोले- आपने हमारी बोलती बंद कर दी |

मनोरंजन
हॉट सीट पर बैठी 11 साल की कंटेस्टेंट से परेशान हुए अमिताभ बच्चन! बोले- आपने हमारी बोलती बंद कर दी | केबीसी 14 में इन दिनों किड्स स्पेशल चल रहा है, जिसमें 11 साल की अनविशा हॉट सीट पर बैठी नजर आईं। अनविशा ने अपनी हाजिर जावबी से अमिताभ बच्चन को हैरान कर दिया और सभी को खूब हंसाया। 'कौन बनेगा करोड़पति 14' में इन दिनों किड्स स्पेशल चल रहा है। शो में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बच्चे बैठे नजर आ रहे हैं, जो अपने ज्ञान और नटखट अंदाज से बिग बी को हैरान कर रहे हैं। बीते एपिसोड में एक ऐसी कंटेस्टेंट हॉट सीट पर बैठीं, जिसने अमिताभ बच्चन को परेशान कर दिया। इस बच्ची के सामने सदी के महानायक की बोलती भी बंद हो गई। दरअसल, केबीसी के फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में जीतकर हॉट सीट तक पहुंची थी 11 साल की अनविशा त्यागी। यूं तो अनविशा 11 साल की थी, लेकिन जब उन्होंने बात करना शुरू किया, तो बिग बी बस उन...
‘मैं तंबाकू खाता हूं, यह आरोप झूठा’, तेलंगाना के भाजपा नेता का आरोप- केटीआर ड्रग्स के आदी|

‘मैं तंबाकू खाता हूं, यह आरोप झूठा’, तेलंगाना के भाजपा नेता का आरोप- केटीआर ड्रग्स के आदी|

देश-विदेश
'मैं तंबाकू खाता हूं, यह आरोप झूठा', तेलंगाना के भाजपा नेता का आरोप- केटीआर ड्रग्स के आदी| बंडी संजय ने कहा, 'मैं तंबाकू नहीं खाता हूं, यह साबित करने के लिए मैं अपने खून की जांच कराने को तैयार हूं। क्या केटीआर में इतना साहस है कि वे ड्रग्स नहीं लेते हैं, यह साबित करने के लिए खून व बालों की जांच का नमूना दें। तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस व विपक्षी भाजपा के बीच आरोप प्रत्यारोप का नया खेल शुरू हो गया है। तेलंगाना के शहरी विकास मंत्री केटी रामाराव (KTR) सीएम के आरोप पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय ने पलटवार किया है। बंडी ने कहा- केटीआर का यह आरोप झूठा है कि मैं तंबाकू खाता हूं, बल्कि केटीआर खुद ड्रग्स के आदी हैं।' यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/in-the-old-cases-of-forced-conversion-action-will-be-taken-by-the-new-law-cm-expressed-gratitude-to-the-saints-for-their-supp...
सज-धज कर निकले बराती सड़क पर ही बैठ गए, सात फेरों के लिए दुल्हन को कराया इंतजार |

सज-धज कर निकले बराती सड़क पर ही बैठ गए, सात फेरों के लिए दुल्हन को कराया इंतजार |

उत्तराखण्ड, देहरादून
सज-धज कर निकले बराती सड़क पर ही बैठ गए, सात फेरों के लिए दुल्हन को कराया इंतजार | दूल्हा अमूमन बरात के दिन लक्जरी कार में सूट-बूट पहने नजर आता है पर नैनीताल जिले के हैड़ाखान में मंगलवार को दूल्हा बरात के दिन ही पैदल सड़क नापने के साथ ही धरने पर भी बैठा नजर आया। कुछ देर सड़क खुलवाने की मांग करने के बाद वह पैदल ही बरात लेकर दुल्हन लेने चल दिया। बरात वापसी के दौरान दुल्हन को भी ये दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। इसे नियति ही कहेंगे जिस प्रदेश में मंत्री और नेता एक जिले से दूसरे जिले में आने के लिए हेलीकॉप्टर में उड़ते हैं वहां 23 दिन से बंद सड़क का कोई सुधलेवा नहीं है। इसका खामियाजा लोगों को तमाम दुश्वारियां झेलकर भुगतान पड़ रहा है। मंगलवार को कोटाबाग के सिसनी गांव निवासी राहुल बिष्ट की शादी पसौली निवासी मोहन सिंह मनराल की बेटी नीतू मनराल से हुई। सुबह बरात हैड़ाखान मार्ग से गुजरी। मार्ग पर ...
जबरन धर्मांतरण के पुराने मामलों में नए कानून से होगी कार्रवाई, समर्थन मिलने पर CM ने जताया संतों का आभार |

जबरन धर्मांतरण के पुराने मामलों में नए कानून से होगी कार्रवाई, समर्थन मिलने पर CM ने जताया संतों का आभार |

उत्तराखण्ड
जबरन धर्मांतरण के पुराने मामलों में नए कानून से होगी कार्रवाई, समर्थन मिलने पर CM ने जताया संतों का आभार | सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य धर्म, संस्कृति व अध्यात्म की भूमि है। यहां जबरन व प्रलोभन से धर्मांतरण बहुत गंभीर हो गया था। धर्मांतरण रोकने के लिए लाए गए विधेयक का समर्थन करने पर उन्होंने साधु व संतों का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जबरन या प्रलोभन से किए गए धर्मांतरण के पुराने मामलों में पूरी रिपोर्ट लेकर नए कानून के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। राज्य में धर्मांतरण व मतांतरण आपराधिक रूप से आगे बढ़ रहा था। इसलिए सरकार ने तय किया कि कड़ा कानून बनाएंगे। मुख्यमंत्री मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। धर्मांतरण रोकने के लिए लाए गए विधेयक का समर्थन करने पर उन्होंने साधु व संतों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य धर्म, संस्कृति व अध्य...
उत्तराखंड में जंगलों की हिफाजत के लिए 500 करोड़ का एक्शन प्लान, पढ़ें क्या होगी व्यवस्था |

उत्तराखंड में जंगलों की हिफाजत के लिए 500 करोड़ का एक्शन प्लान, पढ़ें क्या होगी व्यवस्था |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जंगलों की हिफाजत के लिए 500 करोड़ का एक्शन प्लान, पढ़ें क्या होगी व्यवस्था | शासन में हुई बैठक में वन विभाग की ओर से फॉरेस्ट फायर मिटिगेशन प्रोजेक्ट पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। इसमें वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए कई उपाय सुझाए गए हैं। उत्तराखंड में हर साल जंगलों में लगने वाली आग को नियंत्रित करने के लिए वन विभाग ने 500 करोड़ रुपये का एक्शन प्लान तैयार किया है। अगले पांच वर्षों के लिए तैयार की गई योजना लागू होने के बाद वन महकमा हर साल 100 करोड़ रुपये वनाग्नि नियंत्रण पर खर्च कर सकेगा। जरूरत पर वनाग्नि बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर तक का इस्तेमाल किया जा सकेगा। मंगलवार को शासन में हुई बैठक में वन विभाग की ओर से फॉरेस्ट फायर मिटिगेशन प्रोजेक्ट पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। इसमें वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए कई उपाय सुझाए गए हैं। स्थानीय लोगों की भूमिका को अंकित कर उन्हें ट्रेनिंग संग प...