Thursday, May 7News That Matters

Sample Page

सीएम योगी के मुरादाबाद पहुंचने से पहले मुठभेड़, एक लाख का इनामी जफर गिरफ्तार

सीएम योगी के मुरादाबाद पहुंचने से पहले मुठभेड़, एक लाख का इनामी जफर गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक लाख रुपये के इनामी खनन माफिया जफर को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम था। वह उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के भरतपुर से भाग गया था। मुरादाबाद के शहर एसपी अखिलेश भदौरिया ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि सीएम योगी आदित्य नाथ के मुरादाबाद पहुंचने से चंद घंटे पहले एक लाख के इनामी जफर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जफर को पैर में गोली लगी है। पाकबड़ा क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक सिपाही भी जख्मी हुआ है। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी जफर बुधवार रात  उत्तराखंड के भरतपुर गांव में पुलिस टीम पर हमला कर फरार हो गया था। ठाकुरद्वारा में 13 सितंबर 2022 को खनन माफिया और उसके गुर्गे एसडीएम और खनन अधिकारी पर हमला कर डंपर छुड़ा ले गए थे। इस मामले में ठाकुरद्वारा में पांच नामजद और 150 अज्ञ...
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे हल्द्वानी, जन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे हल्द्वानी, जन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

उत्तराखण्ड
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शनिवार को हल्द्वानी पहुंत गए हैं। उनका शुक्रवार शाम हल्द्वानी पहुंचने का कार्यक्रम था। किसी कारणवश वह शुक्रवा को नहीं पहुंच पाए। आज शनिवार को वह हल्द्वानी पहुंचे। आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए उनके दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विजयवर्गीय पहले बूथ स्तर पर बैठक लेंगे। फिर वह लालकुआं विधानसभा के अंतर्गत गौजाजाली (पूर्वी मंडल) में बूथ बैठक में शामिल होंगे। इसमें वह फीडबैक लेने के साथ कठिनाइयों को भी जानने का प्रयास करेंगे। इसके बाद कालाढूंगी विधानसभा के अंतर्गत पश्चिम मंडल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें भी संगठनात्मक बातचीत होगी। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि इसके बाद प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जनता से रायशुमारी कर सीएम के समक्ष रखेंगे योजनाएं : भगत कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि सीएम का पद ...
इटालिया द्वारा अपशब्द कहने की भाजपा ने कड़ी निंदा की

इटालिया द्वारा अपशब्द कहने की भाजपा ने कड़ी निंदा की

देश-विदेश
पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा के प्रति गुजरात आप के प्रमुख गोपाल इटालिया द्वारा अपशब्द कहने की भाजपा ने कड़ी निंदा की है। केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने इसे लेकर आज आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया। ईरानी ने कहा कि केजरीवाल की कृपा से गुजरात के आप नेतृत्व ने पीएम की 100 साल की मां को दुर्भावनापूर्वक निशाना बनाया है। केजरीवाल का यह नया घटिया स्तर चौंकाने वाला नहीं है। हीरा बा के प्रति अपशब्द कहने वाले गुजरात आप अध्यक्ष गोपाल इटालिया के वीडियो वायरल हो रहे हैं। गुरुवार को इटालिया का नया वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक बार फिर पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और उनकी मां हीराबेन के लिए भी अपशब्द कहे गए। हालांकि, आप ने दावा किया है कि ये वीडियो पुराने हैं। उस वक्त इटालिया आप में नहीं थे। इटालिया के विवादित वीडियो को लेकर गहराते विवाद के बीच केंद्...
त्यूनी में पिकअप वाहन खाई में गिरा, पढ़िए पूरी खबर

त्यूनी में पिकअप वाहन खाई में गिरा, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखण्ड
त्यूनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। प्लासू के पास एक पिकअप वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को वाहन के खाई में गिरने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को खाई से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष आशीष रवियान ने बताया कि मृतकों की पहचान चालक सुलेमान(उम्र 50 वर्ष) पुत्र गानी निवासी ग्राम रिक्षाणू थाना त्यूनी और सुनील चौहान(उम्र 35 वर्ष) पुत्र केशर सिंह चौहान निवासी थंगाड तहसील चौपाल थाना नेरवा जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। शवों को राजकीय अस्पताल त्यूनी की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।...
कैलाश विजयवर्गीय का चार दिवसीय उत्तराखंड दौरा, मिशन 2024 को लेकर होगी चर्चा

कैलाश विजयवर्गीय का चार दिवसीय उत्तराखंड दौरा, मिशन 2024 को लेकर होगी चर्चा

उत्तराखण्ड
भाजपा के प्रमुख रणनीतिकारों में शामिल राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय 14 अक्तूबर यानी आज से उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे। अपने चार दिवसीय दौरे में वह संगठन की नब्ज टटोलेंगे और 2024 के लोकसभा चुनाव की दृष्टि से संगठन पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे। उनकी मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, पार्टी सांसदों व विधायकों, त्रिस्तरीय पंचायतों व शहरी निकायों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें होंगी। सियासी हलकों में विजयवर्गीय के दौरे को भाजपा संगठन और सरकार के लिए अहम माना जा रहा है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने विजयीवर्गीय के उत्तराखंड दौरे की पुष्टि की है। कार्यक्रम के अनुसार, विजयवर्गीय आज हल्द्वानी पहुंचेंगे। 15 अक्तूबर को वह बूथ व मंडल स्तर के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। उनका रात्रि प्रवास हरिद्वार में होगा। वहां उनका प्रमुख संतों से मिलने का कार्यक्रम है। अगले दिन...
सीएम धामी ने सभी विधायकों से मांगे 10 योजनाओं के प्रस्ताव

सीएम धामी ने सभी विधायकों से मांगे 10 योजनाओं के प्रस्ताव

उत्तराखण्ड
देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्तापक्ष व विपक्ष के सभी विधायकों से अपने विधानसभा क्षेत्र की व्यापक जनहित से जुड़ी 10 औचित्यपूर्ण विकास योजनाओं के प्रस्ताव प्राथमिकता के क्रम में तैयार करते हुए उपलब्ध कराने को कहा है। मुख्यमंत्री के अनुसार इन प्रस्तावों पर शासन के अधिकारियों व विधायकों से विचार-विमर्श कर इन्हें चरणबद्ध एवं समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। श्रेष्ठतम राज्य बनाने के संकल्प से साथ आगे बढ़ रही सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार उत्तराखंड को 25 वीं वर्षगांठ तक राज्य को श्रेष्ठतम राज्य बनाने के संकल्प से साथ आगे बढ़ रही है। उत्तराखंड में ही आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कह चुके हैं कि 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। इसके बाद से ही सरकार इसके लिए विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। प्रत्येक क...
हिजाब पर सुप्रीम कोर्ट के दोनों जजों की राय अलग, बड़ी बेंच करेगी मामले की सुनवाई

हिजाब पर सुप्रीम कोर्ट के दोनों जजों की राय अलग, बड़ी बेंच करेगी मामले की सुनवाई

देश-विदेश
शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को बरकरार रखने वाले कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट के जजों ने फैसला पढ़ना शुरू कर दिया है। बताया गया है कि इस मामले में दोनों ही जजों की राय अलग-अलग है। जहां जस्टिस हेमंत गुप्ता ने इस मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को सही मानते हुए बैन के खिलाफ अपील को खारिज कर दिया, वहीं दूसरे जज सुधांशु धूनिया की पीठ ने उनसे उलट राय जाहिर की है। गौरतलब है कि कर्नाटक हाईकोर्ट ने शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहन कर आने पर प्रदेश सरकार द्वारा लगाए प्रतिबंध को हटाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के तर्क 10 दिन तक सुनने के बाद 22 सितंबर को सुनवाई पूरी कर ली थी और अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। जस्टिस ...
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अगरतला में रेलवे की दो ट्रेनों को झंडी दिखाकर किया रवाना

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अगरतला में रेलवे की दो ट्रेनों को झंडी दिखाकर किया रवाना

देश-विदेश
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अगरतला में उत्तर सीमांत रेलवे की दो ट्रेनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति मुर्मू ने सबसे पहले गुवाहाटी-कोलकाता-गुवाहाटी ट्रेन का अगरतला तक विस्तार को हरी झंडी दिखाई और फिर अगरतला-जिरीबाम-अगरतला जन शताब्दी एक्सप्रेस का विस्तार खोंगसांग, मणिपुर तक किया।...
CM योगी को राजनीति में ‘इंडियन ऑफ द ईयर’ अवार्ड से किया सम्मानित, जनता को किया समर्पित

CM योगी को राजनीति में ‘इंडियन ऑफ द ईयर’ अवार्ड से किया सम्मानित, जनता को किया समर्पित

उत्तरप्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को  इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। योगी को राजनीति श्रेणी में उनके शानदार काम के लिए यह सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवार्ड को प्रदेश की 25 करोड़ जनता को समर्पित करते हुए कहा कि इस सम्मान के असली हकदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड समारोह में राजनीति के अलावा मनोरंजन, खेल, स्टार्टअप, सोशल चेंज और जलवायु आदि श्रेणियों में प्रेरणास्पद कार्य करने वाली भारतीय हस्तियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी को राजनीति की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिला। इस श्रेणी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया सहित कई बड़े नाम शामिल थे। अवार्ड समारोह में सीएम योगी खुद मौजूद नहीं हो सके। उन्होंने वीडियो संदेश ...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

उत्तरप्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में अब से कुछ ही देर में लखनऊ के लोकभवन में कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में करीब 12 प्रस्ताव लाए जाएंगे। बैठक में औद्योगिक नीति सहित विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। ये कैबिनेट बैठक सोमवार को प्रस्तावित थी पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई और राज्य में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई।...