Thursday, May 7News That Matters

Sample Page

काशीपुर: घर के आंगन में अखबार पड़ रहे किसान नेता की गोली मार कर दी हत्या

काशीपुर: घर के आंगन में अखबार पड़ रहे किसान नेता की गोली मार कर दी हत्या

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के काशीपुर में किसान नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर आए मुंह ढापे बदमाशों ने किसान नेता पर गोली चलाई और फरार हो गए। महल सिंह (70) कांग्रेस के दमदार नेता रहे हैं। कुंडेश्वरी के ग्राम जुड़का नंबर एक निवासी किसान नेता महल सिंह की बाइक सवार लोगों ने पांच राउंड गोली चला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं घटना के बाद से महल सिंह के घर के बाहर भारी भीड़ लगी है। जुड़का नंबर दो निवासी महल सिंह 70 गुरुवार सुबह अपने घर के बाहर बैठ कर अखबार पढ़ रहे थे। इसी दौरान यहां दो बाइकों से नकाबपोश पहुंचे। पांच राउंड फायरिंग की हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग की। जिससे महल सिंह यही जमीन पर गिर पड़े। गोलियों के आवाज सुन परिजन दौड़े बाहर चले आए, तो देखा महल सिंह जम...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के सीमांत गांव माणा से केंद्र सरकार के वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम विधिवत शुरू कर सकते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के सीमांत गांव माणा से केंद्र सरकार के वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम विधिवत शुरू कर सकते

उत्तराखण्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के सीमांत गांव माणा से केंद्र सरकार के वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम विधिवत शुरू कर सकते हैं। यह प्रोग्राम भारत चीन और नेपाल सीमा पर बसे गांवों को आबाद बनाए रखने और पलायन रोकने के लिए तैयार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री दीपावली के आसपास 21 अक्तूबर को उत्तराखंड आ सकते हैं। वह चीन सीमा से सटे देश के अंतिम गांव माणा भी जा सकते हैं। जहां एक जनसभा भी होने की चर्चा है। बाबा केदार और बदरीनाथ में दर्शन के बाद प्रधानमंत्री सीमांत गांव माणा स्थित आईटीबीपी के जवानों के बीच पहुंचेंगे, जहां वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की विधिवत शुरुआत भी कर सकते हैं। चमोली जिला प्रशासन पीएम के संभावित दौरे की तैयारी में जुट गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय से अभी पीएम का फाइनल कार्यक्रम नहीं आया है। चर्चा है कि प्रधानमंत्री पहले केदारनाथ जाएंगे जहां चल रहे पुनर्निर्माण क...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे, हिंदू महासभा के प्रदेश मंत्री किए गए नजरबंद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे, हिंदू महासभा के प्रदेश मंत्री किए गए नजरबंद

देश-विदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या के दौरे पर आ रहे हैं। वह करीब 4 घंटे राम नगरी में गुजारेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे और रामा स्वामी टेंपल में रामानुजाचार्य की मूर्ति का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री रामानुजाचार्य की मूर्ति के अनावरण के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में एक घंटा मौजूद रहेंगे। इसके बाद श्रीराम मंत्र महायज्ञ में 12:10 पर शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में वह लगभग 30 मिनट तक रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी 12:40 पर रामकथा संग्रहालय पहुंचेंगे। जहां वह दीपोत्सव की तैयारी के लिए बैठक करेंगे। 2:35 पर मुख्यमंत्री अयोध्या में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करेंगे। इसके बाद वह बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए हिंदू महासभा के प्रदेश मंत्री अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र को नजरबंद कर दिया गया। उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। उनके आवास...
मंदिर तोड़े जाने के विरोध में सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन

मंदिर तोड़े जाने के विरोध में सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल्ली-हाईवे रामपुर मनिहारान रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास चारो तरफ की गई खोदाई के चलते एक मंदिर देर रात अचान गिर गया। इससे खफा हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने एनएचएआई कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंदिर निर्माण की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने मंदिर निर्माण का आश्वासन देकर करीब 15 मिनट बाद जाम खुलवा दिया। दिल्ली यमनोत्री हाईवे 709 बी रामपुर मनिहारान रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। ओवरब्रिज की जद में आए एक मंदिर के चारो तरफ मिट्टी की खोदाई की गई थी। रात में यह मंदिर अचानक गिर गया।सुबह जब हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं को पता चला तो उनमें आक्रोश फैल गया।उन्होंने मौके पर पहुंच एनएचएआई कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। सूचना पर नगर पंचायत चेयरपर्सन प्र...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंत्रिमंडल बैठक में राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) और दीवाली बोनस की मिल सकती है सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंत्रिमंडल बैठक में राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) और दीवाली बोनस की मिल सकती है सौगात

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) और दीवाली बोनस की सौगात मिल सकती है। बैठक राज्य सचिवालय में होगी। राज्य कर्मियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ते का प्रस्ताव वित्त विभाग ने कैबिनेट में लाने की तैयारी कर ली है। इसके अलावा दीवाली बोनस का भी प्रस्ताव कैबिनेट में लाए जाने की संभावना है। इसके अलावा स्वामित्व योजना में महिलाओं को सह स्वामी बनाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है। लंबे समय से छुट्टी पर चल रहे शिक्षकों के बदले अस्थायी शिक्षकों की तैनाती का प्रस्ताव भी शिक्षा विभाग ने तैयार किया है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना का लाभ लड़कियों के साथ लड़कों देने का प्रस्ताव कैबिनेट समक्ष लाने के लिए शासन को भेज दिया है। इसके अलावा विभाग ने आंगनबाड़ी...
तेज रफ्तार बुलेट खड़े टैंकर से टकराई, बाइक सवार की मौत

तेज रफ्तार बुलेट खड़े टैंकर से टकराई, बाइक सवार की मौत

उत्तराखण्ड
हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर खांड गांव पुलिया के पास तेज रफ्तार बुलेट सीमेंट के खड़े टैंकर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक और युवती घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को एम्स अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। रायवाला थाना प्रभारी भुवनचंद पुजारी ने बताया कि मंगलवार सुबह 7:30 बजे हरिद्वार से रायवाला की ओर आ रही एक बुलेट के खांडगांव पुलिया के पास सड़क किनारे खड़े सीमेंट के टैंकर टकराने की सूचना मिली। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक और युवती घायल हो गए। घायलों को 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से एम्स अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी तनिष्क (22) पुत्र नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं उत्तरप्रदेश के वाराणासी निवासी रक्षिता (21) का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि दिल्ली के हंस...
गोवा तट पर MiG 29K लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचा पायलट

गोवा तट पर MiG 29K लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचा पायलट

राष्ट्रीय
गोवा में एक मिग 29के लड़ाकू विमान क्रैश हुआ है। गोवा तट पर नियमित उड़ान के दौरान यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पायलट बाहर निकलने में कामयाब हो गया, जिससे उसकी जान बच गई। भारतीय नौसेना ने इस मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब तकनीकी खराबी आने के बाद विमान वापस बेस लौट रहा था। बता दें, रूस की मिकोयांग कंपनी द्वारा निर्मित मिग-29 विमान भारतीय सेना में अहम भूमिका निभाता रहा है। वायुसेना में इसकी संख्या 70 के करीब है। वायुसेना के साथ-साथ भारतीय नौसेना भी इस विमान का इस्तेमाल करती है। 29 जुलाई को मिग-21 हुआ था क्रैश इससे पहले राजस्थान के बाड़मेर में इसी साल 29 जुलाई को प्रशिक्षण उड़ान के दौरान भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलट...
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या का षड्यंत्र रचने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चारों लोगों को किया गिरफ्तार

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या का षड्यंत्र रचने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चारों लोगों को किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश का खुुलासा होने के बाद उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आवास पर मेटल डिटेक्टर लगाने के साथ सिपाहियों और सादे कपड़ों में एलआईयू को तैनात किया गया है। मामले में सीएम ने डीजीपी समेत पुलिस के बड़े अफसरों संग बैठक कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अफसरों को कई निर्देश भी दिए। मंत्री का सुरक्षा प्रोटोकॉल भी बदला जा सकता है। मंत्री की हत्या के षड्यंत्र का खुलासा होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में भी खलबली मच गई है। एक आरोपी को पकड़ा जा चुका है। इसके साथ ही अब पुलिस अफसरों को मंत्री की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। सोमवार को आईजी इंटेलीजेंस एपी अंशुमन भी मंत्री से मिलने यमुना कॉलोनी स्थित आवास पहुंचे और आवास के बाहर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने वहां पर एलआईयू को तैनात करने के निर्देश दिए। उनके जाने के बाद आवास ...
शिक्षक भर्ती घोटाला : ED ने लंबी पूछताछ के बाद TMC विधायक माणिक भट्टाचार्य को किया गिरफ्तार

शिक्षक भर्ती घोटाला : ED ने लंबी पूछताछ के बाद TMC विधायक माणिक भट्टाचार्य को किया गिरफ्तार

देश-विदेश
पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने इस मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक माणिक भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार विधायक बंगाल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ईडी ने यह कार्रवाई माणिक से लंबी पूछताछ के बाद की है। पूरा मामला प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्तियों में अनियमितताओं से संबंधित है। जांच में सहयोग न करने पर किया गया गिरफ्तार ईडी की टीम ने माणिक भट्टाचार्य से सोमवार दोपहर पूछताछ शुरू की थी। लंबी पूछताछ के दौरान जांच में सहयोग न करने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी हुई है। बता दें, सीबीआई ने भी इस मामले में 27 सितंबर को टीएमसी विधायक को पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन वे जांच एजेंसी के सामने हाजिर नहीं हुए थे। सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई थी अंतरिम रोक सीबीआई के समन के बाद विधाय...
मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, दाऊद गैंग से जुड़े 5 लोगों को किया गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, दाऊद गैंग से जुड़े 5 लोगों को किया गिरफ्तार

देश-विदेश
मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर से मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की 'डी कंपनी' से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रंगदारी मामले में की गई है। बता दें गैंगस्टर छोटा शकील के करीबी सलीम फ्रूट और दाऊद के करीबी रियाज भाटी की गिरफ्तारी के बाद यह कार्रवाई की गई है।...