Sunday, April 19News That Matters

Sample Page

स्व. उमेश चन्द्र दुबे की एक रचना… पहला श्रोता

स्व. उमेश चन्द्र दुबे की एक रचना… पहला श्रोता

राष्ट्रीय
स्व. उमेश चन्द्र दुबे मैनपुरी, उत्तर-प्रदेश ------------------------------------------- पहला श्रोता जिसके मुख पर आते जाते भावों में मेरे छन्द बदल देने की क्षमता है जिसके विविध विचार विवेचन की विधि में मेरे मन मस्तिष्क सरीखी समता है जिसकी सार भरी मुस्कानों के आँगन मेरी लय पायल बाँधे छम छम नाचे जिसकी मुक्त कंठ आशीष अभी जनमें अनगाए गीतों का भाग्य-पटल बाँचे पहली पहली बार उसी के ओठों से कुछ पा लेने का आकर्षण होता है । जागरूक मन से सन्मुख बैठा वह ही मेरा पहला पहला श्रोता है। उसके सन्मुख नूतन भाव भावना को सौ श्रृंगार किए सन्तोष नहीं होता उसके आगे क्वाँरी शब्दावलियों को वस्त्रहीन होने में दोष नहीं लगता वह कह दे तो उठती हुई गुनगुनाहट शब्दों की दुनिया को बेपरदा कर दे वह चाहे भावुक अन्तर की आकुलता पंक्तिबद्ध हो सरगम से सौदा कर ले । उसके तनिक उदास विमुख मन का चेहरा ...
प्रेम की वास्तविक परिभाषा हमें भगवान शिव से सीखनी चहिए…

प्रेम की वास्तविक परिभाषा हमें भगवान शिव से सीखनी चहिए…

आध्यात्मिक
भगवद चिन्तन... श्रावण मास, शिव तत्व प्रेम की वास्तविक परिभाषा हमें भगवान शिव से सीखनी चहिए। दुनिया वाले भी प्रेम करते हैं, मगर सिर्फ़ उस वस्तु को जो उनके उपयोग की हो। अनुपयोगी अथवा बिना कारण किसी से अगर कोई प्रेम करता है तो वो भगवान शिव ही हैं। इसलिए वो भूत भावन भी कहलाते हैं। भूतों से प्रेम करना अर्थात समाज में उन लोगों से भी प्रेम करना जो समाज द्वारा तिरस्कृत हों अथवा समाज जिन्हें उपेक्षित समझता हो व उनसे नफरत करता हो। भूत भावन भगवान शिव से हमें यह प्रेरणा लेनी चाहिए कि समाज का चाहे कोई भी वर्ग अथवा कोई भी व्यक्ति क्यों न हो अगर आप उन्हें ज्यादा कुछ न दे सको तो कोई बात नहीं, कम से कम एक प्रेम भरी मुस्कान जरूर दे दिया करो। इतनी ऊँचाई न देना ईश्वर कि धरती पराई लगने लगे, इनती खुशियाँ भी न देना, दुःख पर किसी के हंसी आने लगे। नहीं चाहिए ऐसी शक्ति जिसका निर्बल पर प्रयोग करूँ, न...
केदारनाथ (उत्तराखंड) देवभूमि हिमालय से पंडित पंकज शास्त्री जी के साथ जानते हैं आज का राशिफल ‘शब्द रथ’ पर

केदारनाथ (उत्तराखंड) देवभूमि हिमालय से पंडित पंकज शास्त्री जी के साथ जानते हैं आज का राशिफल ‘शब्द रथ’ पर

आध्यात्मिक
मङ्गलमयी मधुर प्रभातम्... समस्त देशवासियों को हरियाली तीज (मधुश्रवा स्वर्णगौरी तीज) की हार्दिक शुभकामनाएँ! आज का खगोलीय ग्रहगणित (पंचाङ्ग) ११ अगस्त २०२१ विक्रम सम्बत् - २०७८ शक सम्बत् - १९४३ आनन्द नाम सम्बत्सर अयन - दक्षिणायन ऋतु - वर्षा ऋतु मास - श्रावण मास पक्ष - शुक्लपक्ष तिथि - तृतीया दिन ५:०१ तक तदुपरान्त चतुर्थी वार - बुधवार नक्षत्र - पूर्वा फाल्गुनी दिन १०:४२ तक तदुपरांत उत्तरा फाल्गुनी योग - शिव रात्रि ०८:२६ तक करण - गर करण ०४:५३तक चन्द्रमा - सिंह राशि दिन ०४:३२ तक तदुपरांत कन्याराशि भद्रा - रात्रि ०४:१७ से समस्त सूर्योदय - ०५:३० सूर्यास्त - ०६:३० चन्द्रोय - ०८:१० चन्द्रास्त - ०८:५२ औदयिक सूर्यस्पष्ट - ३/२३/५१/२१ रलवे अन्तर - मिनट +४ राहुकाल - १२:३२-०२:९ अशुभ। अभिजित मुहूर्त - १२:०६-१२:५८‌ दूर मुहूर्त - १२:०६-१२५८ अशुभ। ••••••••••••••••••••••••••••••••...
मुख्य सचिव संधू ने की विभिन्न कार्यों व परियोजनाओं की समीक्षा

मुख्य सचिव संधू ने की विभिन्न कार्यों व परियोजनाओं की समीक्षा

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मुख्य सचिव डॉ एसएस सन्धु ने सचिवालय सभागार में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति, सीवरेज प्रबंधन, ठोस व तरल वेस्ट मैनेजमेंट, ग्राउंड वाटर मैनेजमेंट, सैनिटेशन आदि से जुड़े जल जीवन मिशन ग्रामीण व शहरी, अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण व शहरी तथा नमामि गंगे परियोजना से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक ली।विभागीय अधिकारियों ने पेयजल निगम व जल संस्थान ने प्रजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति व अद्यतन विवरण से मुख्य सचिव को अवगत कराया। मुख्य सचिव ने पेयजल निगम, जल संस्थान और सम्बन्धित अधिकारियों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पेयजल, सीवरेज प्रबंधन, सैनिटेशन, तरल व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन निस्तारण से सम्बन्धित कार्यों की गुणवत्ता बनाये रखते हुए तेजी से प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी ऐसी स्कीमों जिनकी अभी तक डीपीआर...
खनन ठेकेदारी में पार्टनरशिप के नाम पर हड़पे 51 लाख रुपए, आरोपी संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खनन ठेकेदारी में पार्टनरशिप के नाम पर हड़पे 51 लाख रुपए, आरोपी संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज

क्राइम
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। खनिज पट्टा संचालन (ठेकेदारी) में पार्टनरशिप के नाम पर 51 लाख रुपये से अधिक की ठगी के मामले में डोईवाला थाना पुलिस ने संजय कुमार प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले में जांच कर रही। लेकिन, अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। भानियावाला (निकट बसन्त ढाबा) निवासी संजय कुमार प्रजापति पुत्र फूल सिंह ने प्रवीन कुमार, जितेन्द्र कुमार व सुरेन्द्र कुमार कक्कड़ निवासी डोईवाला व राहुल लोधी निवासी विकासनगर से सुद्धोंवाला देहरादून में खनिज पट्टा संचालन में पार्टनरशिप करने को कहा। अधिक कमाई का हवाला देते हुए उक्त लोगों से लगभग 51 लाख रुपए से अधिक रकम इकट्ठी की।इसका बाकायदा एग्रीमेंट बनाया गया। लेकिन, संजय प्रजापति ने उक्त लोगों को एग्रीमेंट के समय के अनुसार रकम के लाभ का रुपया नहीं दिया। इस पर उक्त चारों लोग संजय कुमार प्रजापति के पट्टा संचालन...
उत्तराखंड में आज मिले 39 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कोई मौत नहीं

उत्तराखंड में आज मिले 39 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कोई मौत नहीं

उत्तराखण्ड, हेल्थ
-राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 342462 हो गया है। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में आज 39 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, 41 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 34262 हो गया है। देहरादून में आज सबसे ज्यादा 13 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 444 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 7368 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही देहरादून में 13, अल्मोड़ा 02, बागेश्वर 03, चमोली में 02, चम्पावत में 03, हरिद्वार में 05, नैनीताल में 02, पौड़ी गढ़वाल में 01, पिथौरागढ़ में 02, रुद्रप्रयाग में 02, टिहरी गढ़वाल में 00, ऊधमसिंहनगर 00 और उत्तरकाशी में 04 नए म...
महिला स्वयं सहायता समूहों की सहायता करेगी उत्तराखंड सरकार

महिला स्वयं सहायता समूहों की सहायता करेगी उत्तराखंड सरकार

राष्ट्रीय
-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों से संवाद कर उनका फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कोरोना काल में प्रभावित महिला स्वयं सहायता समूहों की सहायता पर सरकार विचार करेगी। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को और मजबूती दी जाएगी। समूहों को उनके उत्पादों की अच्छी कीमत मिल सके, इसके लिए जरूरी है कि मांग आधारित उत्पादन किया जाए। कोशिश की जाएगी कि समूहों का टाईअप बड़ी कम्पनियों से हो। मुख्यमंत्री, सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों से संवाद कर उनका फीडबैक ले रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। इन्हें और अधिक मजबूती दी जाएगी। इन समूहों को क्या समस...
देवस्थानम बोर्ड के बहाने भाजपा की नजर मंदिरों का रुपया लूटने पर:  पाठक

देवस्थानम बोर्ड के बहाने भाजपा की नजर मंदिरों का रुपया लूटने पर: पाठक

धर्म, राजनीतिक
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। समाजवादी पार्टी ने देवस्थानम बोर्ड को तत्काल भंग करने की मांग की है पार्टी ने आरोप लगाया है कि देवस्थानम बोर्ड के बहाने भाजपा सरकार की नजर मंदिरों के रूपयों पर है। समाजवादी पार्टी भाजपा को बोर्ड के बहाने मंदिरों में लूटपाट नहीें करने देगी। बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर पार्टी ब्राह्मणों, पंडा, पुरोहितों व हक- हकूकधारियों के साथ है समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश महासचिव डॉ राकेश कुमार पाठक ने पार्टी कार्यालय में मीडिया से मुखातिब होते हुये कहा कि उत्तराखंड में देवस्थानम बोर्ड ब्राहमणों, पंडा, पुरोहितों व हक-हकूकधारियों का अपमान है। समाजवादी पार्टी मांग करती है कि उत्तराखंड सरकार देवस्थानम बोर्ड को तत्काल भंग पर चारधाम में पहले की व्यवस्था लागू करे। ब्राहमणों, पंडा, तीर्थ-पुरोहितों व हक-हकूकधारियों के हक कायम रखे। पाठक ने कहा कि पहले मंदिर...
वरिष्ठ कवि भारती पांडे की एक रचना.. वंदे मातरम्..

वरिष्ठ कवि भारती पांडे की एक रचना.. वंदे मातरम्..

राष्ट्रीय
भारती पाण्डे देहरादून, उत्तराखंड ------------------------------------------- वंदे मातरम् सूरज जागा, खिले सुमन दल प्राचीर पर तिरंगा फहराया खेत-खलिहानों में, वीथी-विजन में चहके मधुर स्वर खग वृन्दों के गोपुर से शंखनाद, भ्रमरों की मर्मराट आरती निरंजन, करती अभिनंदन मां भारती के चरणों में वंदन अभिनंदन, वन्देमातरम्। छाया अंधेरा, संकट घना है हार नहीं मानेंगे सबने माना है माटी है चंदन, अणु-कण में गुंजन मां भारती की स्तुति-रंजन। अभिनंदन वन्देमातरम्। भाल-हिमालय, चरणों में सागर हुंकार भरते पौन-नागर पहरू निडर है अटल अनुरागी विश्व गुरु हम बड़भागी शरणागत के हम रक्षक सदा बुद्ध को चाहते हम जन अभिनंदन वन्देमातरम्। रणबांकुरों से शत्रु दहला विजयनाद सुन सुन सहमा वीर सपूतों की यह धरती शब्द-शब्द ललकार भरे हैं शांति-शौर्य-विजय के संवाहक हम हैं राम यहां, यहां वासुदेव नंद...
केदारनाथ (उत्तराखंड) देवभूमि हिमालय से पंडित पंकज शास्त्री जी के साथ जानते हैं आज का राशिफल ‘शब्द रथ’ पर

केदारनाथ (उत्तराखंड) देवभूमि हिमालय से पंडित पंकज शास्त्री जी के साथ जानते हैं आज का राशिफल ‘शब्द रथ’ पर

आध्यात्मिक
मङ्गलमयी मधुर प्रभातम् ..... आज का ज्योतिषीय ग्रहगणित दिनाँक १० अगस्त २०२१ विक्रम सम्बत् - २०७८ शक सम्बत् - १९४३ सम्बत्सर - आनन्द, अयन - सूर्य दक्षिणायण ऋतु - वर्षा ऋतु मास - श्रावण मास पक्ष - शुक्ल पक्ष तिथि - द्वितीया सायं ०६:०४ वार - मङ्गलवार नक्षत्र - मघा दिन १०:५२ तदुपरि पूर्वाफाल्गुनी योग - परिघ रात्रि १०:२१ करण - वालब ०२:०९ तदुपरि कौलव चन्द्रमा - सिंह राशि सूर्य - कर्क राशि सूर्योदय - ०५:२९ सूर्यास्त - ०६:३१ औदयिक सूर्य स्पस्ट - ३/२२/५३५९ चन्द्रोदय - ०७:२६:४५ चन्द्रास्त - ०८:३६ राहु काल - ०३:४७-०५:२४ अभिजित मुहूर्त - १२:०६-१२:५८ आज का राशिफल (10-08-2021)   गलतफहमी और लगातार असहमति परिवारिक माहौल को निराशाजनक बना सकती है। यह स्थिति आपको तनावग्रस्त कर सकती हैI आज कार्य स्थल पर सहकर्मियों और अधीनस्थों से टकराव होने का खतरा है। घरेलू मोर्चे से निपटने के ...