Saturday, May 16News That Matters

Day: April 17, 2026

पटारा गांव में नागराजा मेले की धूम: भक्ति और संस्कृति के रंग में डूबी भंडारस्यू पट्टी

पटारा गांव में नागराजा मेले की धूम: भक्ति और संस्कृति के रंग में डूबी भंडारस्यू पट्टी

उत्तरकाशी, उत्तराखंड, बड़ी खबर
उत्तरकाशी जनपद के अंतर्गत भंडारस्यू पट्टी के पटारा गांव में आराध्य नागराजा देवता का वार्षिक मेला अत्यंत उत्साह, उमंग और अटूट श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस पारंपरिक मेले (थौलू) में क्षेत्र के हज़ारों श्रद्धालुओं ने शिरकत की, जिससे पूरा गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। ​ ​मेले का शुभारंभ नागराजा देवता के अभिषेक के साथ हुआ। ग्रामीणों ने अपने आराध्य को दूध से नहलाया और पीत अक्षत एवं पुष्पांजलि अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर गांव की ध्याणियों (विवाहित बेटियों) ने बड़ी संख्या में पहुँचकर अपने मायके के ईष्ट देव को पीत वस्त्र और भेंट अर्पित कर मन्नतें मांगी। ढोल-दमाऊ की थाप पर जब नागराजा की पालकी को ग्रामीणों ने कंधों पर नचाया, तो पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा।   ​ ​इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रधान संघ के प्रदेश महामंत्री ठाकुर कृपाल सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में...
देहरादून: ‘नारी शक्ति वंदन’ रैली में उमड़ा मातृशक्ति का सैलाब, दीप्ती रावत ने भरा महिला सशक्तिकरण का हुंकार

देहरादून: ‘नारी शक्ति वंदन’ रैली में उमड़ा मातृशक्ति का सैलाब, दीप्ती रावत ने भरा महिला सशक्तिकरण का हुंकार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून आज 'नारी शक्ति' के जयघोष से गुंजायमान रही। महानगर में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन’ पदयात्रा एवं बाइक रैली में महिलाओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा, जिसने महिला सशक्तिकरण के संकल्प को एक नई ऊर्जा प्रदान की। इस भव्य आयोजन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश महामंत्री  दीप्ती रावत भारद्वाज मुख्य रूप से सम्मिलित हुईं। ​ ​रैली को संबोधित करते हुए दीप्ती रावत भारद्वाज ने कहा कि यह आयोजन केवल एक पदयात्रा मात्र नहीं है, बल्कि यह देश की आधी आबादी के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं अब केवल मूक दर्शक या सिर्फ भागीदार नहीं, बल्कि समाज की नेतृत्वकर्ता के रूप में उभर रही हैं। ​प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी...
जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति,सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे सीएम धामी

जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति,सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे सीएम धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायत को फाइलों में हल करने के बजाय, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खुद मौके पर जाकर जन समस्याओं की पड़ताल की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए, अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। देहरादून के जाखन निवासी विवेक मदान ने, राजपुर रोड पर विद्युत लाइन अंडरग्राउंड किए जाने के कारण फुटपाथ को हुए नुकसान की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थी। मदान ने शिकायत में उल्लेख किया था कि जाखन में पहले सड़क किनारे फुटपाथ बनाया गया, बाद में यूपीसीएल ने इस फुटपाथ को खोदकर, अंडरग्राउंड लाइन बिछा डाली। लेकिन इस दौरान मिट्टी का भरान ठीक से नहीं किया गया, जिस कारण फुटपाथ की टाइल्स बैठ गई हैं। इससे फुटपाथ का पूरा लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करन...