Sunday, April 19News That Matters

Sample Page

स्कूल खुलने पर हाईकोर्ट भी सख्त, सरकार से मांगा जवाब.. तो क्या बंद होंगे स्कूल?

स्कूल खुलने पर हाईकोर्ट भी सख्त, सरकार से मांगा जवाब.. तो क्या बंद होंगे स्कूल?

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। कोरोना महामारी खत्म हुए बिना उत्तराखंड सरकार की ओर से स्कूल खोल देने से अभिवावक टेंशन में हैं, अधिकतर अभिभावक तो नाराज ही हैं। अब हाई कोर्ट ने भी सरकार से स्कूल खोलने को लेकर जवाब मांगा है। सरकार को 17 अगस्त तक नैनीताल हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करना है। उत्तराखंड में कोरोनाकाल में स्कूल खोलने को लेकर दायर याचिका पर आज नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई 18 अगस्त को होनी है। गौरतलब है कि देहरादून निवासी विजय सिंह पाल ने सरकार के स्कूल खोलने के फैसले के खिलाफ नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया है कि उत्तराखंड में कोविड के मामले अभी भी रोज आ रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर की भी आशंका है, जिसे कि बच्चों के लिए घातक बताया जा रहा है। ऐसे में सरकार का स्कूल खोलने का निर्णय गलत है। य...
भाजपा के आधार स्तम्भ दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र बने हरीश रावत के सलाहकार

भाजपा के आधार स्तम्भ दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र बने हरीश रावत के सलाहकार

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। जनसंघ (भारतीय जनता पार्टी) के अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र चंद्रशेखर उपाध्याय उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस चुनाव कैंपेन कमेटी (विधानसभा चुनाव 2022) के अध्यक्ष हरीश रावत के सलाहकार बन गए हैं। हरीश रावत ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। रावत ने उपाध्याय के सलाहकार बनने की बात साझा करते हुए कहा है कि उत्तराखंडियत के रास्ते पर आने वाली सरकारें और हम सक्रिय राजनैतिक व्यक्ति चलें, उसके अनुरूप अपना आचरण करें, उसके लिए एक सामाजिक दबाव ग्रुप की आवश्यकता मैं बहुत दिनों से महसूस कर रहा हूंँ, जो मेरे ऊपर भी दबाव पैदा करे और मेरे माध्यम से सरकारों के ऊपर भी दबाव पैदा करे। मैंने उस दिशा में राज्य के अंदर कानूनी व्यवस्था आदि को लेकर भी कई दिक्कतें व चुनौतियां हैं, उनमें मार्गदर्शन के लिए सहयोगी के रूप में पूर्व मुख्...
हरीश रावत का सवाल: विजय बहुगुणा के फेल होने पर कांग्रेस ने हटाया, भाजपा बताए त्रिवेंद्र को क्यों हटाया

हरीश रावत का सवाल: विजय बहुगुणा के फेल होने पर कांग्रेस ने हटाया, भाजपा बताए त्रिवेंद्र को क्यों हटाया

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rarh news)। भारतीय जनता पार्टी बताए की त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद से क्यों हटाया गया?’ यह सवाल कांग्रेस चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूछा है। रावत ने कहा कि कांग्रेस ने विजय बहुगुणा को मुख्यमंत्री पद से इसलिए हटाया था कि जून 2013 में केदरानाथ में आई आपदा को संभालने में बहुगुणा नाकाम रहे थे। लेकिन, भाजपा ने भाजपा ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद से क्यों हटाया, इसका जवाब उत्तराखंड की जनता जानना चाहती है। ऋषिकेश में कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन-मंथन शिविर के ज़रिए 2022 के विधानसभा चुनावी रण में उतरने के लिए खाका खींचा जा रहा है। शिविर में पू्र्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सवाल उठाया है कि चार साल सरकार चलाने के बाद आखिर त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री की कुर्सी क्यों छीनी गई? कांग्रेस से कोई पूछता है...

उत्तराखंड में आज मिले 37 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कोई मौत नहीं

उत्तराखण्ड, हेल्थ
-राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 342283 हो गया है। शब्द रथ न्यूज ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में आज 37 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, कोरोना संक्रमित किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, 42 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 342283 हो गया है। चमोली आज सबसे ज्यादा मरीज 13 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 576 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 7366 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही देहरादून में 06, अल्मोड़ा 01, बागेश्वर 01, चमोली में 13, चम्पावत में 00, हरिद्वार में 03, नैनीताल में 02, पौड़ी गढ़वाल में 01, पिथौरागढ़ में 02, रुद्रप्रयाग में 00, टिहरी गढ़वाल में 00, ऊधमसिंहनगर 04 और उत्तरकाशी में 04 नए मरी...
उत्तराखंड में बन रहे सेनिटाइजर में गड़बड़झाला, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

उत्तराखंड में बन रहे सेनिटाइजर में गड़बड़झाला, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में बन रहे सेनिटाइजर में मानकों की भारी अनदेखी की जा रही। इसका खुलासा स्पेक्स संस्था की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में 50 प्रतिशत नमूने फेल पाए गए हैं, जो कि गंभीर मामला है। मानकों की अनदेखी कर बन रहे सेनिटाइजर से लोगों को नुकसान पहुंच रहा है। स्पेक्स के सचिव बृजमोहन शर्मा व उनकी टीम ने बुधवार (आज) को उत्तरांचल प्रेस क्लब में मीडिया से सेनिटाइजर के सम्बन्ध में जानकारी साझा की। बृजमोहन शर्मा ने बताया कि स्पेक्स ने मई-जून में उत्तराखंड के सभी जिलों में सेनेटाइजर टेस्टिंग अभियान-2021 चलाया, 1050 नमूने एकत्र किये, जिसमे 578 नमूनों में एलकोहॉल की प्रतिशत मात्रा मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। महामारी से बचने का मूल मंत्र भारत सरकार व अन्य स्वस्थ सम्बन्धी संस्थाओ ने यही समझाया की दिन में बार-बार एलकोहॉल वाले सेनेटाइजर से हाथ साफ़ करने से को...
पार्षद सतीश कश्यप ने की भद्रकाली पर धार्मिक पर्यटन हेतु सुविधाओं की मांग

पार्षद सतीश कश्यप ने की भद्रकाली पर धार्मिक पर्यटन हेतु सुविधाओं की मांग

राष्ट्रीय
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट को दिल्ली में सौंपा मांग पत्र शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। भारतीय जनता पार्टी के ब्रह्मपुरी देहरादून के पार्षद सतीश कश्यप ने डाट काली मंदिर पर उत्तराखंड की सीमा की ओर प्राचीन भद्रकाली मंदिर पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सौंदर्यकरण तथा सुविधाओं की मांग की है। कश्यप ने गत दिवस दिल्ली में केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से मुलाकात कर इस संबंध में पत्र मंत्री को सौंपा। पत्र में भद्रकाली मंदिर के आसपास इको पार्क विकसित करने, पैदल चलने हेतु ट्रैक बनाने, कैंटीन तथा सुलभ शौचालय जैसी सुविधाएं देने की मांग की गई है। पर्यटन राज्य मंत्री ने कश्यप को इस संबंध में शीघ्र से शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। कश्यप ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को टावर लगाकर मोबाइल सिग्नल उपलब्ध कराने हेतु एवं नई डॉट टनल के ...
स्वास्थ्य मंत्री ने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण अभियान का किया शुभारम्भ

स्वास्थ्य मंत्री ने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण अभियान का किया शुभारम्भ

उत्तराखण्ड, हेल्थ
-गांधी शताब्दी अस्पताल में खुशनुमा नाम की गर्भवती को लगा कोरोना का पहला टीका, टीकाकरण को लेकर गर्भवती महिलाओं में उत्साह शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय पहुंच कर गर्भवती महिलाओं के कोविड-19 टीकाकरण अभियान का रिबन काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने टीकाकरण अभियान को गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच बताते हुए सभी से टीका लगाने की अपील की। डा. रावत ने कहा कि गर्भवती माताओं को सुरक्षित रखने के लिए राज्यभर में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा ताकि प्रत्येक गर्भवती महिला को कोरोना का टीका कर कोविड से सुरक्षा प्रदान की जा सके। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक खजान दास ने टीकाकरण अभियान का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री सहित सभी विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी समाजसेवियों व...

कवि जसवीर सिंह हलधर की हिंदी ग़ज़ल

राष्ट्रीय
जसवीर सिंह हलधर देहरादून, उत्तराखंड --------------------------- ग़ज़ल (हिंदी) -------------- आज तक मैंने तुझे जी भर जिया ए जिंदगी। हर रिवायत में इज़ाफ़ा ही किया ए जिंदगी। आदमी का काम है हर हाल में जीना तुझे, सोमरस या ज़हर तू डटकर पिया ए जिंदगी। भूख रोटी की मुझे हरगिज हरा पायी नहीं, ज़ख्म हर उसका इरादों से सिया ए जिंदगी। जब उजालों ने मुझे धोखा दिया है राह में, तबअँधेरों का सहारा भी लिया ए जिंदगी। कौन है खुद ही बता अभिशाप या वरदान तू? लोभ माया जाल ने तोड़ा हिया ए जिंदगी। दाग चोटों के अभी मौजूद हैं सर, भाल पर, वक्त के आघात को हँस-हँस लिया ए जिंदगी। मौत तो सच्ची सहेली तू पहेली क्यों हुई? गीत ग़ज़लों का बनी तू काफिया ए जिंदगी। जुर्म है या है सजा यह प्रश्न "हलधर " पूछता? जो भी है सब ठीक है अब शुक्रिया ए जिंदगी।।...
डमरू मतलब आनंद और त्रिशूल मतलब वेदना दोनों एक-दूसरे के विपरीत

डमरू मतलब आनंद और त्रिशूल मतलब वेदना दोनों एक-दूसरे के विपरीत

आध्यात्मिक
भगवद चिन्तन... श्रावण मास शिव तत्व भगवान शिव का स्वरूप देखने में बड़ा ही प्रतीकात्मक और सन्देशप्रद है। हाथों में त्रिशूल यानी तीनों ताप दैहिक, दैविक और भौतिक को धारण किए हैं। लेकिन, यह क्या हाथों में त्रिशूल और त्रिशूल पर भी डमरू? डमरू मतलब आनंद और त्रिशूल मतलब वेदना दोनों एक-दूसरे के विपरीत। जीवन ऐसा ही है। यहाँ वेदना तो है ही लेकिन, आनंद भी कम नहीं। आज आदमी अपनी वेदनाओं से ही इतना ग्रस्त रहता है कि आनंद उसके लिए मात्र एक काल्पनिक वस्तु बनकर रह गया है। दुखों से ग्रस्त होना यह अपने हाथों में नहीं लेकिन, दुखों से त्रस्त होना यह अवश्य अपने हाथों में है। भगवान शिव के हाथों में त्रिशूल और उसके ऊपर लगा डमरू हमें इस बात का सन्देश देता है कि भले ही त्रिशूल रूपी तापों से तुम ग्रस्त हों लेकिन, डमरू रूपी आनंद भी साथ होगा तो फिर नीरस जीवन भी उत्साह से भर जाएगा।...
विधानसभा चुनाव की दस्तक: अमित शाह व जेपी नड्डा आएंगे देहरादून

विधानसभा चुनाव की दस्तक: अमित शाह व जेपी नड्डा आएंगे देहरादून

उत्तराखण्ड, राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने तैयारियां शुरू कर दी है। चुनाव को लेकर ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इसी महीने उत्तराखंड आ रहे हैं। अमित शाह देहरादून आएंगे। जबकि, जेपी नड्डा देहरादून व हल्द्वानी आएंगे। वहीं, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी के भी देहरादून आने की खबर है। केंद्रीय गृहमंत्री का देहरादून दौरा प्रस्तावित है। शाह 8 अगस्त को देहरादून आ सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव को लेकर कुछ निर्देश देने के लिए अमित शाह के साथ में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी भी आ सकते हैं। हालांकि, कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इसी महीने देहरादून दौरे पर आएंगे। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि रा...