उत्तराखंड में केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत तीन लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने योजना शुरू |
उत्तराखंड में केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत तीन लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने योजना शुरू |
करीब 40 हजार स्वयं सहायता समूह में जुड़ी हैं 3 लाख से अधिक महिलाएं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत योजना पर काम शुरू।
केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत तीन लाख महिलाओं को लखपति बनाने की योजना पर प्रदेश में काम शुरू हो गया है। स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ीं महिलाओं के लिए ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत उन्हें कौशल विकास के साथ सूक्ष्म उद्यमों के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में इस वित्तीय वर्ष में 20 हजार नए स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिल सके।
वर्तमान में प्रदेश के 95 ब्लाकों में 39,116 स्वयं सहायता समूहो...