Tuesday, April 14News That Matters

Tag: #uttrakhand news

उत्तराखंड: प्रदेश में आज बदलेगा मौसम, उत्तरकाशी समेत इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी

उत्तराखंड: प्रदेश में आज बदलेगा मौसम, उत्तरकाशी समेत इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: प्रदेश में आज बदलेगा मौसम, उत्तरकाशी समेत इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने वाला है। इस बार कम बर्फबारी की मार झेल रहा उत्तराखंड अब मौसम में बदलाव के लिए तैयार है। उत्तराखंड में करीब दो माह बाद वर्षा-बर्फबारी की उम्मीद जगी है। बारिश से पहाड़े पर ठंड और बढ़ जाएगी ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्रों में दस्तक देने के आसार हैं। जिससे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा व हिमपात की संभावना है। हालांकि, अगले कुछ दिन हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, पौड़ी और नैनीताल के मैदानी हिस्सों में कोहरे का असर बना रह सकता है। कोहरे को लेकर भी विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है बीते दो दिन से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में दिन में चटख धूप खिल रही है, जिससे पारे में बढ़ोतरी हुई...
उत्तराखंड : देहरादून-मसूरी रोड के सालों पुराने भूस्खलन जोन का उपचार शुरू, विधायक गणेश जोशी ने भूमि पूजन के साथ कार्य को किया आरंभ

उत्तराखंड : देहरादून-मसूरी रोड के सालों पुराने भूस्खलन जोन का उपचार शुरू, विधायक गणेश जोशी ने भूमि पूजन के साथ कार्य को किया आरंभ

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : देहरादून-मसूरी रोड के सालों पुराने भूस्खलन जोन का उपचार शुरू, विधायक गणेश जोशी ने भूमि पूजन के साथ कार्य को किया आरंभ आखिरकार वह घड़ी भी आ ही गई, जब देहरादून-मसूरी रोड पर गलोगी पावर हाउस के पास के भूस्खलन जोन का उपचार शुरू कर दिया गया है। सोमवार को काबीना मंत्री व मसूरी क्षेत्र के विधायक गणेश जोशी ने भूमि पूजन के साथ कार्य को आरंभ करवाया। यह भूस्खलन जोन न सिर्फ अतिसंवेदनशील था, बल्कि लोग सालों से इसके निराकरण की बाट जोह रहे थे। मसूरी रोड पर भारी भूस्खलन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो सितंबर, 2021 को भूस्खलन जोन का निरीक्षण किया था। तब उन्होंने इसके उपचार के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश लोनिवि को दिए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद लोनिवि निर्माण खंड ने तत्काल उपचार की डीपीआर तो तैयार कार्रवाई, लेकिन वह भारीभरकम बजट के चलते लंबे समय तक ...
उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों को 31 दिन उपार्जित अवकाश, बाल्य देखभाल छुट्टी में भी मिलेगी राहत

उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों को 31 दिन उपार्जित अवकाश, बाल्य देखभाल छुट्टी में भी मिलेगी राहत

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों को 31 दिन उपार्जित अवकाश, बाल्य देखभाल छुट्टी में भी मिलेगी राहत सरकारी कर्मचारियों को 300 उपार्जित अवकाश के अलावा अब साल में दो बार कुल 31 दिन का उपार्जित अवकाश मिलेगा। सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को 85 प्रतिशत सचिवालय विशेष भत्ता मिलेगा। वाहन चालकों को भी इस भत्ते के लाभ में शामिल किया गया है। वहीं, महिलाकर्मियों से बाल्य देखभाल अवकाश के दौरान वेतन से 20 प्रतिशत कटौती भी नहीं होगी। सीएम ने सचिवालय में कार्यरत राज्य संपत्ति विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को सचिवालय विशेष भत्ते को ग्रेड वेतन का 50 प्रतिशत को पुनरीक्षित करते हुए 85 प्रतिशत करने पर स्वीकृति दे दी। इसके अलावा राज्य सरकार के कार्मिक 300 दिन का उपार्जित अवकाश अर्जित करने के बाद भी अनुवर्ती वर्ष में एक जनवरी को 16 दिन व एक जुलाई को 15 दिन के उपार्जित अवकाश (कुल 31 दिन) का संबंधित...
उत्तराखंड : अब नहीं काटने पड़ेंगे राज्य सूचना आयोग के चक्कर, सीएम धामी ने लांच किया ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल

उत्तराखंड : अब नहीं काटने पड़ेंगे राज्य सूचना आयोग के चक्कर, सीएम धामी ने लांच किया ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : अब नहीं काटने पड़ेंगे राज्य सूचना आयोग के चक्कर, सीएम धामी ने लांच किया ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल राज्य सूचना आयोग में अब अपील और शिकायतों के पंजीकरण के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के लोग भी घर बैठे शिकायतों का पंजीकरण कराने के साथ ही अपील में भी शामिल हो सकेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा, ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल से लोगों का काफी मदद मिलेगी। अपीलों की सुनवाई में आने-जाने में समय बचेगा। सूचना का अधिकार एक्ट से लोगों की ओर से शासन-प्रशासन से संबंधित अपनी व्यक्तिगत व सामुदायिक कठिनाइयों का निराकरण करने में और आसानी हो जाती है। कहा, आज शुरू की गई ऑनलाइन सुविधाओं का सबसे अधिक लाभ राज्य के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों के निवासियों को प्राप्त होगा। सीएम धामी ने कहा, उन्हें सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन एवं प्रथम अपील ऑनलाइन रूप से करने की सुविधा प्राप...
देहरादून- सुपर स्पेशियलिटी नेत्र अस्पताल श्रृंखला एएसजी आईज हॉस्पिटल्स का शुभारंभ देहरादून में हुआ।

देहरादून- सुपर स्पेशियलिटी नेत्र अस्पताल श्रृंखला एएसजी आईज हॉस्पिटल्स का शुभारंभ देहरादून में हुआ।

उत्तराखण्ड, हेल्थ
देहरादून- सुपर स्पेशियलिटी नेत्र अस्पताल श्रृंखला एएसजी आईज हॉस्पिटल्स का शुभारंभ देहरादून में हुआ। भारत की सबसे बड़ी सुपर स्पेशियलिटी नेत्र अस्पताल श्रृंखला एएसजी आईज हॉस्पिटल्स का शुभारंभ देहरादून में हुआ। • एएसजी ने उत्तराखण्ड देहरादून में सुपर स्पेशियलिटी नेत्र अस्पताल खोली हैं। एएसजी ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स की भारत भर के 83+ शहरों में 160+ शाखाएँ है। देहरादून यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि देश की अग्रणी आंखों की सुपर स्पेशलिटी अस्पताल श्रृंखला एएसजी, जिसकी भारत में सबसे बड़ी उपस्थिति है, 15 जनवरी (सोमवार) से देहरादून में अपनी 168वीं शाखा खोल रही है। ASG समूह की भारत भर के 83+ शहरों में 160+ शाखाएँ है। एएसजी नेत्र अस्पताल श्रृंखला का प्रबंधन एम्स, दिल्ली के पूर्व छात्रों द्वारा किया जा रहा है। एएसजी समूह को 2006 में एम्स के डॉक्टरों डॉ अरुण सिंघवी और डॉ. शिल्पी गैंग द्व...
उत्तराखंड : मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी, देव डोलियों ने भी किया स्नान

उत्तराखंड : मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी, देव डोलियों ने भी किया स्नान

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी, देव डोलियों ने भी किया स्नान मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए देव डोलियों के साथ श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी पड़ी और हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा भागीरथी में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। दर्जनों देव डोलियों की मौजूदगी में ढोल-नगाड़ों की आवाज और मां गंगा के जयकारों से पूरी काशी नगरी गुंजायमान रही। उत्तरकाशी के पौराणिक मणिकर्णिका घाट, केदार घाट, लक्षेश्वर, शंकर मठ, नाकुरी, देवीधार, गंगोरी अस्सी गंगा तट सहित आदि स्नान घाटों पर तड़के चार बजे ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। स्नान पर्व पर बाडाहाट क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता, बाडागड्डी क्षेत्र के आराध्य हरिमहाराज, खंडद्धारी माता, कैलापीर, नाग देवता, घंडियाल देवता, बाल कंडार, नागणी देवी, रनाड़ी के कचडू देवता, डुंडा की रिंगाली ...
उत्तराखंड : राज्य में होगा विश्व के पांचों महाद्वीपों के वन्यजीवों का दीदार, केंद्र ने जारी किए 27 करोड़

उत्तराखंड : राज्य में होगा विश्व के पांचों महाद्वीपों के वन्यजीवों का दीदार, केंद्र ने जारी किए 27 करोड़

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : राज्य में होगा विश्व के पांचों महाद्वीपों के वन्यजीवों का दीदार, केंद्र ने जारी किए 27 करोड़ कुमाऊं के प्रवेशद्वार हल्द्वानी में चिड़ियाघर के साथ वन्य जीव हॉस्पिटल और वाइल्डलाइफ रेस्क्यू सेंटर में एक साथ विश्व के पांच महाद्वीप अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अमेरिका व एशिया में पाए जाने वाले वन्यजीवों के दीदार हो सकेंगे। चिड़ियाघर व रेस्क्यू सेंटर के निर्माण के लिए सेंट्रल जू ऑथरिटी (सीजेडए) पहले ही अनुमति दे चुकी है। अब केंद्र सरकार ने इसके लिए 27 करोड़ रुपये जारी किए हैं। खास बात यह है कि इस सेंटर में दूसरे राज्यों के वन्यजीवों का भी इलाज किया जा सकेगा। वन्य जीव अस्पताल व रेस्क्यू सेंटर में बाघ, तेंदुए, गिद्ध और अन्य दुर्लभ वन्य जीवों के संरक्षण और स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी कार्ययोजना तैयार की गई है। वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त हल्द्वानी दीप चंद्र आर्य ने बताया कि प्रस्तावि...
उत्तराखंड : जोत सिंह बिष्ट ने थामा बीजेपी का दामन, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

उत्तराखंड : जोत सिंह बिष्ट ने थामा बीजेपी का दामन, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : जोत सिंह बिष्ट ने थामा बीजेपी का दामन, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। रविवार को पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट समेत कई पदाधिकारियों ने प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। आज सोमवार को आप नेता रहे जोत सिंह बिष्ट ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोत सिंह बिष्ट को पार्टी का पटका और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। रविवार को जोत सिंह बिष्ट के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट, आरपी रतूड़ी, हिम्मत बिष्ट, प्रवक्ता कमलेश रमन, संगठन सचिव हेम आर्य, सचिव चंद्रशेखर पांडे, बलवंत पंवार ने इस्तीफा दिया था। जोत सिंह बिष्ट ने दावा किया कि उनके साथ प्रदेशभर से 200 कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उनका कहना ...
कैनाल रोड के पास 12 वर्षीय बच्चे पर गुलदार के हमले में घायल निखिल थापा को अस्पताल देखने पहुंचे मंत्री गणेश जोशी!

कैनाल रोड के पास 12 वर्षीय बच्चे पर गुलदार के हमले में घायल निखिल थापा को अस्पताल देखने पहुंचे मंत्री गणेश जोशी!

उत्तराखण्ड
कैनाल रोड के पास 12 वर्षीय बच्चे पर गुलदार के हमले में घायल निखिल थापा को अस्पताल देखने पहुंचे मंत्री गणेश जोशी! कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के कैनाल रोड के पास 12 वर्षीय बच्चे पर गुलदार के हमले में घायल निखिल थापा का जाना हाल चाल, चिकित्सकों को दिए उचित उपचार के निर्देश। देहरादून, 15 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजकीय दून अस्पताल पहुंचकर बीती रात देहरादून के कैनाल रोड के पास दोस्तों के साथ खेल रहे 12 वर्षीय बच्चे पर गुलदार के हमले में घायल दून अस्पताल में भर्ती निखिल थापा का हाल चाल जाना। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चिकित्सकों को उचित उपचार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित वन विभाग के अधिकारियों को पिंजरा बढ़ने और जल्द से जल्द गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर गुलदार को पकड़ने के निर्देशित किया। उन्होंने कहा सरकार द्वारा घायल को...
शहीद के परिवार को जल्द मिलेगी नौकरी-सीएम धामी

शहीद के परिवार को जल्द मिलेगी नौकरी-सीएम धामी

उत्तराखण्ड
शहीद के परिवार को जल्द मिलेगी नौकरी-सीएम धामी नैनीताल जिले में एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिछले माह जम्मू कश्मीर में शहीद हुए रातीघाट निवासी लांस नायक संजय बिष्ट के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहीद संजय के परिवार के एक सदस्य को जल्द नौकरी देने का आश्वासन दिया।कहा कि शहीद संजय बिष्ट के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा।उन्होंने कि संजय की याद में कैंची हरतपा - हली मोटर मार्ग को अब शहीद लांस नायक संजय बिष्ट मार्ग से जाना जाएगा। उत्तराँचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट।...