Friday, March 6News That Matters

Day: July 3, 2023

संजय राउत ने सामना में एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा

संजय राउत ने सामना में एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा

देश-विदेश
मुंबई,  उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने सोमवार को दावा किया कि एनसीपी नेता अजीत पवार जल्द ही मुख्यमंत्री शिंदे की जगह लेंगे। एनसीपी नेता अजित पवार ने रविवार को एक नाटकीय अंदाज में अपने विधायकों के साथ भाजपा नेतृत्व वाली शिंदे सरकार में शामिल हुए। अजित पवार को लेकर सामना का दावा अजित पवार ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली है। अजित पवार के इस फैसले से एनसीपी प्रमुख शरद पवार को झटका लगा है। उन्होंने इसे बगावत करने जैसा बताया है। इस पर उद्धव ठाकरे के मुखपत्र 'सामना' में बड़ा दावा किया गया है। भाजपा नेतृत्व पर साधा गया निशाना शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा महाराष्ट्र के साथ-साथ देश की राजनीति को भी 'गंदगी' में डाल दिया है। सामना के संपाद...
हिंदूवादी संगठनों ने घेरी हेयर ड्रेसर की दुकान; पुलिस की तत्परता से टला बवंडर

हिंदूवादी संगठनों ने घेरी हेयर ड्रेसर की दुकान; पुलिस की तत्परता से टला बवंडर

उत्तराखण्ड
 रानीखेत :  द्वाराहाट की ग्रामीण महिला को प्रलोभन देकर उसे भगाने और धर्म परिवर्तन कराने के मामले में हिंदूवादी संगठन भड़क उठे। कोतवाली में सीओ व कोतवाल से मिलने के बाद संगठन से जुड़े युवा कचहरी लाइन स्थित सीढ़ी बाजार जा धमके। आरोपित हेयर ड्रेसर की दुकान का घेराव कर प्रदर्शन किया और वहीं धरने पर बैठ गए। नारेबाजी के बीच प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पर्यटन नगरी में लव जिहाद किसी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कहा कि सुनियोजित तरीके से शहर का माहौल खराब करने की साजिश रची जा रही है। बाद में जुलूस की शक्ल में गांधी चौक पहुंचे युवाओं ने सांकेतिक धरना दिया। महिला को बहला फुसला कर भगा ले जाना धर्मांतरण की साजिश कथित लव जिहाद प्रकरण पर हिंदूवादी संगठनों के लोग रविवार को कोतवाली पहुंचे। उन्होंने सीओ तिलकराम वर्मा व कोतवाल हेमचंद्र पंत से वार्ता की। घटना को निंदनीय बताते हुए...
कांवड़ मेले का यातायात प्लान जारी, आठ जुलाई से होगा डायवर्जन

कांवड़ मेले का यातायात प्लान जारी, आठ जुलाई से होगा डायवर्जन

उत्तराखण्ड
हरिद्वार :  कांवड़ मेले के लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है। जिसके तहत आठ जुलाई के बाद डाक कांवड़ की आमद होने पर डायवर्जन प्लान लागू कर दिया जाएगा। दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों के हरिद्वार जिले की सीमा में प्रवेश करने के बाद हरिद्वार शहर पहुंचने से पहले ही अलग-अलग रास्तों से निकाला जाएगा। वहीं, शहर में भारी वाहनों का प्रवेश दिन में अभी से प्रतिबंधित कर दिया गया है। लक्सर होते हुए भेजा जाएगा हरिद्वार आठ जुलाई के बाद भारी वाहन रात में भी शहर में नहीं जा सकेंगे। सात जुलाई तक तक सभी वाहन सामान्य रूप से पूर्व से निर्धारित रूट पर ही चलेंगे। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हरिद्वार में यातायात का दबाव अधिक होने पर दिल्ली मेरठ की तरफ से आने वाले समस्त वाहनों को नगला इमरती सर्विस लेन एनएच 334 से लंढौरा- लक्सर होते हुए हरिद्वार को भेजा जाएगा। पंजाब व सहारनपुर...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- समान नागरिक संहिता से किसी की चल रही आ रही प्रथाएं नहीं बदलेंगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- समान नागरिक संहिता से किसी की चल रही आ रही प्रथाएं नहीं बदलेंगे

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से किसी की चल रही आ रही प्रथाएं नहीं बदलेंगे। विशेषज्ञ समिति ने तय समय 30 जून को ड्राफ्ट का संकलन कर लिया है। जल्द ही समिति की ओर से तैयार ड्राफ्ट सरकार को मिलेगा। जिस पर चर्चा कर कानूनी पहलुओं का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ही सरकार निर्णय लेगी। नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि संविधान के अनुच्छेद-44 में समान नागरिक संहिता का प्रावधान है। यूसीसी लागू होने से किसी धर्म व समुदाय के रीति-रिवाज नहीं बदलेंगे। सभी के लिए एक समान कानून होगा। यूसीसी समिति ने ड्राफ्ट तैयार करने के लिए देश भर में 2.31 लाख लोगों की राय ली। जिसमें धर्म, समुदाय, हितधारकों का मत लिया गया। विधि आयोग से भी राय ली जा रही है। सीएम ने कहा कि यूसीसी समिति ने 30 जून तक ड्राफ्ट तैयार करने की बात कही थी। दिल्ली मे...
सैन्यधाम के लिए पवित्र नदियों का जल पहुंचा देहरादून, लोगों ने पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया

सैन्यधाम के लिए पवित्र नदियों का जल पहुंचा देहरादून, लोगों ने पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया

उत्तराखण्ड
सैन्यधाम में अमर जवान ज्योति के लिए 21 पवित्र नदियों का जल कलशों में देहरादून लाया गया है। जल संग्रहण यात्रा के देहरादून स्थित घंटाघर पहुंचने पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई लोगों ने पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा, पवित्र जल को अमर जवान ज्योति के मुख्य स्तंभ की आधारशिला में अर्पित किया जाएगा। कहा, पूरे देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है। भारतीय सेना में जिन दो सैनिकों की पूजा होती है, बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह, उनके मंदिर भी सैन्य धाम में बनाए जा रहे हैं। सैन्य धाम का मुख्य गेट देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से बनाया जा रहा है। जोशी ने कहा, जैसे चारों धामों के दर्शन करने लोग आते हैं, उसी तरह सैन्य धाम को देखने भी आएंगे। इससे पहले जल स...