सोलर प्लांट लगाकर करें बचत, सरकार दे रही है अब दोगुनी सब्सिडी
महंगाई के इस दौर में सभी चीजों के साथ बिजली बिल भी काफी महंगा हो गया है। ऐसे में आप के लिए काम की खबर है। अगर आप बिजली बिल में रियायत पाना चाहते हैं तो आप सरकार की इस खास योजना का लाभ उठा सकते है। जी हां अपने घर की छत के छोटे से हिस्से में सोलर प्लांट लगाकर आप सालाना बिजली का खर्च बचा सकते हैं। सरकार ने इसकी सब्सिडी दोगुनी कर दी है। आइए जानते है योजना के बारे में…
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सरकार ने ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर पावर प्लांट योजना की सब्सिडी दोगुनी कर दी है। जी हां केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी इस योजना के लिए सब्सिडी घटा दी है। अब एक किलोवाट पर 17 हजार के बजाय 35 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी। अगर आप अपने घर की छत पर सोलर पैनल (Rooftop Solar Panel) लगवा लेते हैं, तो बस एक बार के खर्च में हर साल हजारों के बिजली बिल भरने से बच सकते है।
बत...








