चमोली हादसे में एक ही गांव के नौ लोगों की मौत से शोक की लहर, एक परिवार से उठी तीन अर्थी…
उत्तराखंड के चमोली कस्बे में नमामि गंगे के प्रोजेक्ट में हुए दर्दनाक हादसे ने कई लोगों के परिवार की खुशियां छीन ली। करंट फैलने से हुए इस हादसे में जिन 16 व्यक्तियों की जान गई, उनमें से नौ अकेले हरमनी गांव के हैं। हादसे के बाद से हरमनी गांव में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार से तीन अर्थियां एक साथ उठी है। दो बेटे और पति की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव के तीन व्यक्ति घायल भी हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार नमामि गंगे के प्रोजेक्ट में हुए हादसे में जहां 16 लोगों की मौत हुई तो वहीं इस हादसे की चपेट में एसटीपी के चौकीदार गणेश लाल भी आए। इस हादसे ने उनके परिवार के तीन लोगों की जिंदगियां लील ली। बताया जा रहा है कि गणेश की करंट की चपेट में आने से रात को ही मौत हो गई थी और सूचना मिलने पर सुबह जब पिता महेंद्र लाल व बड़ा भाई सुरेश उर्फ दीपू कुमार मौके पर पहुंचे तो उनकी भी करंट की च...


