Monday, April 20News That Matters

Day: July 12, 2023

उत्तराखंड में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक स्थागित, जानें कारण…

उत्तराखंड में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक स्थागित, जानें कारण…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक को स्थागित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बैठक 15 जुलाई को नरेंद्रनगर में एक होटल में आयोजित होनी थी। बैठक की तैयारियां शुरू हो गई थी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , सीएम योगी सहित कई हस्तियों को शामिल होना था। लेकिन अब बारिश के कारण इस बैठक को स्थागित कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसारनरेंद्रनगर में 15 जुलाई को होने वाली बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शिरकत करने वाले थे। इसके साथ ही इन राज्यों के दो-दो मंत्री भी बैठक में शामिल होने थे। इसके साथ ही बैठक में इनके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के कई अधिकारी भी शामिल होने वाले थे। लेकिन अब ये बैठक भारी बारिश के कारण स्थागित कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में दून वैली नोटिफिकेशन में नियमों में शिथिलता लाना, हर गांव में पांच किलो...
उत्तराखंड में इस दिन रहेगा हरेला पर्व का अवकाश, शासन ने जारी किया संशोधित आदेश…

उत्तराखंड में इस दिन रहेगा हरेला पर्व का अवकाश, शासन ने जारी किया संशोधित आदेश…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में हरेला पर्व को लेकर सार्वजनिक छुट्टी का आदेश जारी किया है। समस्त सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों, संस्थानों और कॉलेजों में 17 जुलाई को अवकाश रहेगा। शासन द्वारा इसके आदेश जारी किए गए है। राज्य सरकार ने हरेला पर्व का 17 जुलाई सोमवार को सर्वजनिक अवकाश घोषित किया है जिसका विधिवत आदेश आज जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व में यह अवकाश 16 जुलाई रविवार के दिन घोषित किया गया था लेकिन सरकार के संज्ञान में आया था कि यह पर्व 17 जुलाई को मनाया जा रहा है। जिसके बाद अब संशोधित आदेशश जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि जारी आदेश में लिखा है कि हरेला पर्व हेतु दिनांक 16 जुलाई 2023 (रविवार) के स्थान पर दिनांक दिनांक 17 जुलाई, 2023 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने की  राज्यपाल महोदय सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं। उक्त तिथि को निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अन्तर्ग...
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय को मिले नए कुलपति, इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय को मिले नए कुलपति, इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय लगातार सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि विवि के कुलपति के पद से सुनील कुमार जोशी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को राज्यपाल द्वारा इसके आदेश जारी किए गए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हाईकोर्ट ने हरिद्वार निवासी विनोद कुमार चौहान ने याचिका पर सुनवाई करते हुए बीती सात जुलाई को आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुनील कुमार जोशी को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश सरकार को दिए थे। जिसपर राज्यपाल ने आज कार्रवाई करते हुए आदेश जारी किए है। सुनील जोशी के  स्थान पर प्रोफेसर अरुण कुमार त्रिपाठी को उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। बता दें कि हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका में कहा गया था कि आयुर्वेद विवि में कुलपति पद पर डॉ. सुनील कुमार जोशी की नियुक्ति नियम विरुद्ध तरीके से की गई है। याचिका में कहा ग...
वित्त अधिकारी विवेक स्वरूप को लेकर बड़ा आदेश जारी, हुई ये कार्रवाई…

वित्त अधिकारी विवेक स्वरूप को लेकर बड़ा आदेश जारी, हुई ये कार्रवाई…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शासन ने सीएम धामी के निर्देश पर अब एक और अधिकारी पर गाज गिरी है।  अरुणेंद्र, कोटिया के बाद अब चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त अधिकारी विवेक स्वरूप को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। जिसके आदेश जारी किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार  उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के अधिकारी विवेक स्वरूप, मुख्य वित्त अधिकारी, चिकित्सा शिक्षा निदेशालय देहरादून को तत्काल प्रभाव से वर्तमान में आवंटित समस्त पदभार से अवमुक्त करते हुए निदेशालय कोषागार पेंशन एवं हकदारी देहरादून में अग्रिम आदेशों तक सम्बद्ध किया गया।  इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिए गए है। ये कार्रवाई ट्रांसफर आदेश न मानने के कारण की गई है। गौरतलब है कि वित्त सेवा के अधिकारी विवेक स्वरूप जनवरी में हुए ट्रांसफर आदेश का उल्लंघन कर आयुर्वेद निदेशालय में ही जमे थे। मामले में अब सीएम धामी ने संज्ञान लेते हुए क...
उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर नदीं में गिरी कार, पांच लोग थे सवार…

उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर नदीं में गिरी कार, पांच लोग थे सवार…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में आसमानी आफत कहर बनकर बरस रही है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक भारी बारिश के चलते हाहाकार है। लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं और खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। उत्तराखंड में बुधवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसा कोटद्वार से करीब 3 किलोमीटर आगे दुगड्डा की ओर लालपुर के समीप बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां एक कार अनियंत्रित होकर खो नदी में जा गिरी। कार में जनपद बिजनौर निवासी 5 युवक सवार थे, जो दुगड्डा क्षेत्र में घूमने के लिए आए थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। वहीं दूसरी ओर देहरादून में भी बारिश का कहर जारी रहा। विकासनगर में भी लगातार वर्षा के चलते हसनपुर कल्याणपुर में दो कच्चे मकान धराशाई हो गए। दो मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं, जबकि दो दर्जन के करीब मकान खतरे की जद में आ गए हैं। य...
उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों एवं हिमाचल प्रदेश में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी…

उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों एवं हिमाचल प्रदेश में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में लगातार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने लगातार हो रही इस बारिश के चलते प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद प्रशासन अलर्ट पर आ गया है। सभी जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ही रहने की अपील की गई है। वहीं सीएम धामी ने भी लोगों से अनावश्यक यात्रा करने से बचने की अपील की है। साथ ही लोगों की मदद के  लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए है। उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों एवं हिमाचल प्रदेश में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की सहायता के लिए सरकार ने आपदा राहत नंबर जारी किए हैं। किसी भी मदद के लिए लोग इन नंबरों 9411112985, 01352717380, 01352712685 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही 9411112780 नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज कर सकते हैं। सीएम धामी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के दृष...
राज्य में 26 राजमार्ग सहित 273 सड़कें बंद, विद्युत-पेयजल लाइन बाधित…

राज्य में 26 राजमार्ग सहित 273 सड़कें बंद, विद्युत-पेयजल लाइन बाधित…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश जारी है। बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। कई गांवों से संपर्क कट गया है। बिजली बाधित हो गई है। बताया जा रहा है कि राज्य में 26 राजमार्ग सहित 273 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा कई पर्वतीय इलाकों में दूध और सब्जियों की सप्लाई बंद है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले 3 दिनों से उत्तराखंड में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल में कई राजमार्ग बंद हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में आंतरिक मार्ग एवं ग्रामीण मार्ग बंद है। जिस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में दूध और सब्जी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। वहीं बरसात से विद्युत लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई है और पेयजल लाइनों में भी भूस्खलन की वजह से नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि राज्य में मुख्य रूप से टिहरी घनसाली तिलवाड़ा मोटर मार्ग, मायाली गुप्तकाशी मो...
उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, जानें कारण…

उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, जानें कारण…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में मानसून और भारी बारिश को देखते हुए शासन ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मानसून और आपदा के मद्देनजर स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ विनीता शाह ने विभिन्न जिलों के सीएमओ और अस्पताल अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। अधिकारी और कर्मचारियों को अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर अवकाश नहीं देने के निर्देश दिए गए है। वहीं बताया जा रहा है कि इस दौरान कर्मचारियों और डॉक्टरों को अस्पताल में शत-प्रतिशत उपस्थिति रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्था के मद्देनजर अस्पतालों को अलर्ट रहने को कहा।...