Monday, April 20News That Matters

Day: July 25, 2023

समर्थ पोर्टल पर अब स्नातक प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की विंडो खुली, पढ़ें डिटेल्स…

समर्थ पोर्टल पर अब स्नातक प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की विंडो खुली, पढ़ें डिटेल्स…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के कॉलेजों में एडमिशन को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि सरकार ने समर्थ पोर्टल पर तीन विश्वविद्यालयों व इनसे संबद्ध कॉलेजों में स्नातक प्रवेश के लिए ऑफलाइन दाखिलों के बाद अब ऑनलाइन आवेदन की विंडो भी एक सप्ताह के लिए खोल दी है। इसके आदेश भी जारी किए गए हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार श्रीदेव सुमन विवि, अल्मोड़ा विवि, कुमाऊं विवि व इनसे संबद्ध सभी सरकारी, निजी कॉलेजों में स्नातक दाखिलों के लिए इस साल सरकार से समर्थ पोर्टल से प्रक्रिया की शुरुआत की है। ऐसे में कई छात्र एडमिशन के लिए अप्लाई नहीं कर पाएं थे। ऐसे में एक बार फिर एडमिशन विंडो खोल दी गई है। साथ ही शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त तय कर दी गई है। बताया जा रहा है कि शासन द्वारा जारी आदेश में लिखा है कि ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा एक सप्ताह के लिए दोबारा शुरू की गई है। साथ ह...
उत्तराखण्डी फीचर फिल्म पहाड़ी रत्न श्रीदेव सुमन के प्रोमो तथा पोस्टर का विमोचन

उत्तराखण्डी फीचर फिल्म पहाड़ी रत्न श्रीदेव सुमन के प्रोमो तथा पोस्टर का विमोचन

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में उत्तराखण्डी फीचर फिल्म पहाड़ी रत्न श्रीदेव सुमन के प्रोमो तथा पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि महान क्रांतिकारी श्रीदेव सुमन जी द्वारा समाज के लिए दिया गया योगदान हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि श्रीदेव सुमन ने हमेशा अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई और तानाशाही के खिलाफ जन-आंदोलन चलाए। अनेक अमानवीय यातनाओं को झेला लेकिन सच्चाई के मार्ग से विचलित नहीं हुए। वे एक क्रांतिकारी, बुद्धिजीवी, रचनाकार एवं दूरदृष्टि की सोच रखने वाले महापुरुष थे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मातृभूमि के लिए स्वयं को आहूत कर श्रीदेव सुमन जी ने पूरे राष्ट्र में क्रांति की अलख जगाई। उनके विचार जितने उस वक्त प्रासांगिक थे, उतने ही आज भी हैं। वे सदैव एक प्रेरणापुंज की तरह हमारे हृदय में जीवित रहेंगे। इस अवसर पर उत्तराखण्डी फीचर फिल्म के निर्माता  बिक्रम नेगी, फ...
धामी सरकार ने राज्य आयोग किया समाप्त, अब इस आयोग के तहत होगा काम…

धामी सरकार ने राज्य आयोग किया समाप्त, अब इस आयोग के तहत होगा काम…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में अब धामी सरकार ने राज्य आयोग को समाप्त कर दिया है। शासन ने  कैबिनेट से हुए फैसले के क्रम में अब सेतु आयोग के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि सेतु आयोग के अध्यक्ष मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। मिली जानकारी के अनुसार सेतु के नाम से नई बॉडी का गठन का आदेश जारी करते हुए सरकार  ने अधिसूचना जारी कर दी है। सेतु का उद्देश्य नागरिकों के विकास एवं कल्याण की सामाजिक एवं व्यक्तिगत आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एजेंडा तैयार करेगा। जन आवश्यकताओं के अनुसार, उनकी पूर्ति के लिए सक्रिय रहेगा। विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। अब राज्य योजना व अन्य आयोग इसके अधीन होंगे। सेतु आयोग में राज्य सरकार 6 सलाहकार भी नियुक्त करेगी। वहीं नियोजन मंत्री सेतु आयोग के उपाध्यक्ष होंगे। सभी मंत्री इसके सदस्य होंगे। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव, पर मुख्य सचिव और सभी प...
उत्तराखंड में 12वीं तक अब योग आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य शिक्षा अनिवार्य…

उत्तराखंड में 12वीं तक अब योग आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य शिक्षा अनिवार्य…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड के शिक्षा विभाग से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि 12वीं तक अब  योग आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य शिक्षा अनिवार्य हो गई है। इसके आदेश जारी किए गए है। जिसके पश्चात योग प्रशिक्षकों ने खुशी जाहिर की है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अब योग आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य शिक्षा को इंटरमीडिएट स्तर तक प्रारंभ कर दिया गया है। जिसका शासनादेश भी जारी हो गया है। यह योग्य शिक्षकों के आंदोलन की बहुत बड़ी जीत है। गौरतलहब है कि 2005 से योग प्रशिक्षित स्कूलों में योग शिक्षा प्रारंभ करने की मांग कर रहे थे बड़ी संख्या में बेरोजगार योग्य शिक्षकों को अब रोजगार मिलने की उम्मीद जगी है।...
अगस्त के महीने में इतने दिन बंद रहेगा बैंक, देखें लिस्ट…

अगस्त के महीने में इतने दिन बंद रहेगा बैंक, देखें लिस्ट…

उत्तराखण्ड
Bank Holiday: सभी बैंक यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जुलाई का महीना खत्म होने वाला है। ऐसे में अगर आपको बैंक से जरूरी काम हैं तो उसे जल्द निपटा लें। अगर अगस्त के महीने में आपको भी बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य निपटाना है तो इस महीने की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें। अगस्त माह में  14 दिन बैंक बंद रहेगा।  देखें बैंक हॉलीडे की लिस्ट… मिली जानकारी के अनुसार अगस्त महीने में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day), पारसी नववर्ष (Parsi New Year), रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) जैसे कई त्योहार हैं, जिसकी वजह से महीने में 14 दिन बैंक बंद रहेगा। अगर आप अगस्त महीने में बैंक का कोई काम करने का प्लान बना रहे हैं तो उसे जल्दी पूरा कर लें। या फिर बैंक जाने से पहले एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।  बैंक हॉलीडे की लिस्ट 6 अगस्त 2023- इस दिन रविवार के कारण पूरे देश में अवकाश रहेगा। 8 अगस्त...
कुत्ता पालने के लिए ये करना हुआ जरूरी, वरना कटेगा चालान…

कुत्ता पालने के लिए ये करना हुआ जरूरी, वरना कटेगा चालान…

उत्तराखण्ड
देहरादूनः कुत्ता पालना कई लोगों का शौक होता है। हर कोई इसे पालता है, लेकिन देहरादून में कुत्ता पालने के लिए अब आपको लाइसेंस लेना पड़ेगा। अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आपको परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन आप के विरुद्ध कार्रवाई कर सकता है। जी हां अगर आप कुत्ता पालने के शौकीन हैं तो आपको नगर निगम में उसका पंजीकरण कराना होगा। नहीं तो आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। आप घर बैठे ही अब डॉग लाइसेंस बनवा सकते है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार निगम ने शहर में कुत्ता मालिकों पर जुर्माने की कार्रवाई के लिए टीमों को भेजा हुआ है। यदि कुत्ते का पंजीकरण नहीं मिला तो मालिक से 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इसके साथ ही उसे पंजीकरण कराने के लिए तीन दिन का समय दिया जाएगा। अगर इसके बाद भी पंजीकरण नहीं कराया गया तो निगम सख्त कार्रवाई करेगा। गौरतलब है कि शहरभर में सुबह-शाम लोग अपने पालतू कुत्तों का ...
टिहरी के बेटे को UPSC परीक्षा उत्तीर्ण कर मिला इनकम टैक्स कमिश्नर का पद, दें बधाई…

टिहरी के बेटे को UPSC परीक्षा उत्तीर्ण कर मिला इनकम टैक्स कमिश्नर का पद, दें बधाई…

उत्तराखण्ड
टिहरी के विकासखंड भिलंगना के दूरस्थ क्षेत्र आर्स गांव पट्टी गोनगढ तहसील बालगंगा निवासी प्रणव गैरोला पुत्र विजय प्रकाश गैरोला ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर इनकम टैक्स कमिश्नर पद मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं प्रणव गैरोला के घर पहुंचते ही घनसाली बाजार एवं चमियाला बाजार में व्यापार मंडल एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा ढोल बजवा कर एवं फूल मालाओं से प्रणव का भव्य स्वागत किया गया। वहीं उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वही पूर्व विधायक घनसाली भीम लाल आर्य ने प्रणव को बधाई देते हुए क्षेत्र के युवाओं के लिए रोल मॉडल बताया है । प्रणव की शिक्षा दीक्षा चंडीगढ़ में एवं सिविल सर्विस की तैयारी गुजरात से की गई है। प्रणव के पिता सीनियर मैनेजर टोरेंट फार्मा कंपनी गुजरात मे कार्यरत हैं एवं माता सरिता देवी ग्रहणी है। जबकि प्रणव के दादा नत्थी लाल गेरोला आर्स गांव में 30 वर...