Monday, April 20News That Matters

Day: July 19, 2023

उत्तराखण्ड सहित पूरे भारत ट्रूकॉलर असिस्टेन्ट को लॉन्च, जानें इसके बारे में…

उत्तराखण्ड सहित पूरे भारत ट्रूकॉलर असिस्टेन्ट को लॉन्च, जानें इसके बारे में…

उत्तराखण्ड
देहरादून। ट्रूकॉलर ने उत्तराखण्ड सहित पूरे भारत में ट्रूकॉलर असिस्टेन्ट को लॉन्च किया है। यह असिस्टेन्ट ऐसा इनोवेशन है जो मशीन लर्निंग और क्लाउड टेलीफोनी के द्वारा सबसे उपयोगी कॉल-स्क्रीनिंग समाधान उपलब्ध कराता है। ट्रूकॉलर असिस्टेन्ट एक कस्टमाइज़ेबल, इंटरैक्टिव और डिजिटल फीचर है जो आपके लिए कॉल्स के जवाब देता है और इसकी मदद से आप अनचाहे कॉलर का फोन सुनने से बच सकते हैं। कॉलर क्या कह रहा है आप उसका लाईव ट्रांसक्रिप्शन स्क्रीन पर देख सकते हैं और जान सकते हैं कि कॉलर कौन है और वह आपको क्यों कॉल कर रहा है। ट्रूकॉलर में भारत के मैनेजिंग डायरेक्टर, रिशित झुनझुनवाला ने बताया कि ‘‘यह बेहद महत्वपूर्ण कदम है, इसकी मदद से लोग स्पैम और फ्रॉड कॉलर्स से बच सकेंगे। इस फीचर को हम पहले से कई बाज़ारों में पेश कर चुके हैं, हमें खुशी है कि अब हम भारत में ट्रूकॉलर के प्रशंसकों के लिए यह सर्विस उपलब्ध कराने जा र...
उत्तराखंडः आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें कौन गया कहां…

उत्तराखंडः आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें कौन गया कहां…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में शासन ने बड़ा एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि शासन द्वारा दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। जिसके आदेश भी जारी किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार जिन अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए है। उनमे  आईपीएस अक्षय कुमार कोण्डे और आईपीएस सर्वेश पंवार शामिल है। बताया जा रहा है कि आईपीएस अक्षय कुमार कोण्डे को पुलिस अधीक्षक यातायात, देहरादून से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के कमान दी गई है। तो वहीं सर्वेश पवार को पुलिस अधीक्षक यातायात, देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।...
उत्तराखंड: उद्यान विभाग में कई बड़े घोटाले, कौन करेगा जांच हाईकोर्ट में होगा फैसला…

उत्तराखंड: उद्यान विभाग में कई बड़े घोटाले, कौन करेगा जांच हाईकोर्ट में होगा फैसला…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में उद्यान विभाग में कई बड़े घोटाले हुए है। घोटलों की जांच का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है। बताया जा रहा है कि ये सुनवाई घोटाले की जांच सीबीआई या किसी अन्य एजेंसी से कराने की मांग वाली जनहित याचिका पर हुई है। मामले में कोर्ट ने कहा है कि 9 अगस्त की सुनवाई के बाद यह निर्णय लिया जाएगा कि मामले की जांच कौन करेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाईकोर्ट में दीपक करगेती ने जनहित याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने कहा है कि उद्यान विभाग में कई घोटाले हुए हैं। उद्यान विभाग में लाखों का घोटाला किया गया है, जिसमें फल और अन्य के पौधरोपण में गड़बडियां की गईं हैं। विभाग की ओर से एक ही दिन वर्क ऑर्डर जारी कर उसी दिन जम्मू-कश्मीर से पेड़ लाना दिखाया गया है, जिसका पेमेंट भी कर दिया गया। शीतकालीन सत्र में निलंबित उद्यान निदेशक की ओर से पहले एक नकली नर्सरी अनिका ट्र...
सावधानः आपके घर में मिला डेंगू का लार्वा तो भरना पड़ेगा इतना जुर्माना…

सावधानः आपके घर में मिला डेंगू का लार्वा तो भरना पड़ेगा इतना जुर्माना…

उत्तराखण्ड
देहरादून में तेजी से डेंगू फैल रहा है। इसको लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। यदि आपके घर में किसी कंटेनर में पानी भरा हुआ है और उसमें डेंगू के लार्वा पनप रहे हैं ताे न सिर्फ आपकी सेहत खतरे में है बल्कि आपको इसके बदले में जुर्माना भी चुकाना पड़ेगा। जी हां इसके लिए शहर में डेंगू के बढ़ते मामलाें काे देखते हुए नगर निगम विशेष अभियान चला रहा है। डोर टू डोर सर्वे के दौरान ऐसे भवन मालिकों से जुर्माना लगाएगा, जाे डेंगू के लार्वा काे पनपने में मददगार साबित हाे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार नगर आयुक्त ने नगर निगम के सुपरवाइजर और स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता प्रतिदिन अपने क्षेत्र में घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जिन लोगों के घरों और प्रतिष्ठानों में उनकी लापरवाही से डेंगू के मच्छरों के पनपने की आशंका है, उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। साथ ही नगर निगम ने ...
टिहरीः भागीरथी नदी में बही 14 वर्षीय किशोरी, परिजनों में मचा कोहराम…

टिहरीः भागीरथी नदी में बही 14 वर्षीय किशोरी, परिजनों में मचा कोहराम…

उत्तराखण्ड
टिहरी से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां भागीरथी नदी की तेज लहरों में एक किशोरी ओझल हो गई है। बताया जा रहा है कि जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। किशोरी की तलाश में नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है । मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा टिहरी जिले के कोटेश्वर डैम के समीप भागीरथी नदी में हुई है। बताया जा रहा है कि यहां एक किशोरी नगर नामक स्थान पर नदी के तेज बहाव में बह गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर बुलाया. एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। किशोरी की शिनाख्त कोटेश्वर मंदिर के सामने नगर गांव की रहने वाली अर्चना उम्र 14 वर्ष पुत्री मदनलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है  कि जिस जगह ये हादसा हुआ है वह भागीरथी नदी का स्लोप वाला स्थान है। इस कारण यहां पर भाग...
कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक में निकली कई पदों पर भर्ती, 22 जुलाई है आवेदन की लास्ट डेट…

कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक में निकली कई पदों पर भर्ती, 22 जुलाई है आवेदन की लास्ट डेट…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के द कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक में कई पदों पर भर्ती निकली है। बैंक द्वारा क्लर्क और कैशियर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक युवा 22 जुलाई तक बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। आइए भर्ती से जुड़ी डिटेल्स जानते है। मिली जानकारी के अनुसार कुर्मांचल बैंक द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर 40 सहायक जीडी-2 (क्लर्क/कैशियर) पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। उम्मीदवारों को भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की पढ़ाई पूरी करनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का कुशल ज्ञान होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को लगभग 27,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इस भर्ती के लिए  21 से 35 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन एक लिखित परीक्षा और उसके बाद अंतिम चयन के ...
चमोलीः करंट लगने से अब तक दरोगा सहित 16 लोगों की मौत, सीएम धामी मौके के लिए रवाना…

चमोलीः करंट लगने से अब तक दरोगा सहित 16 लोगों की मौत, सीएम धामी मौके के लिए रवाना…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के चमोली में नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैलने से बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि करंट लगने से अब तक दरोगा सहित 16 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग इसकी चपेट में आ गए हैं,  जिसका उपचार चल रहा है। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। वहीं सीएम धामी मौके पर ने मामले की जांच के आदेश दिए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चमोली जिले में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बड़ा हादसा हो गया। चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर काम चल रहा है। बुधवार को जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त साइट पर 24 लोग मौजूद थे, झुलसे से करीब 16 लोगों की मौत हुई है। हादसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। वहीं सात लोग झुलसे हैं।  झुलसने वालों में तीन की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रीटमेंट प्लांट में काम करने वाले युवक की रात्रि में मौत हु...
नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास फैला करंट, कई लोगों की मौत,सीएम ने दिए जांच के आदेश…

नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास फैला करंट, कई लोगों की मौत,सीएम ने दिए जांच के आदेश…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के चमोली से बड़ा हादसे की खबर है। बताया जा रहा  है कि चमोली में नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैल गया है। करंट लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं ‌14  लोग इसकी चपेट में आ गए हैं,  मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। वहीं सीएम धामी ने मामले की जांच के आदेश दिए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चमोली जिले में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रीटमेंट प्लांट में काम करने वाले युवक की रात्रि में मौत हुई, सुबह पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची। तो इस दौरान मृतक के स्वजनों सहित अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच वहां करंट फैला और मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। जिससे बड़ी संख्या में कई लोग झुलस गए। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया। झुलसने वालों में तीन की ...
राकेश गुसाईं ने कोतवाली का चार्ज लेते ही शातिर अपराधियों पर कसी जबरदस्त नकेल शातिर चोर गिरोह के चार सदस्य किए गिरफ्तार

राकेश गुसाईं ने कोतवाली का चार्ज लेते ही शातिर अपराधियों पर कसी जबरदस्त नकेल शातिर चोर गिरोह के चार सदस्य किए गिरफ्तार

उत्तराखण्ड
देहरादून I नगर थाना कोतवाली के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाई ने अपराधियों को चेतावनी दी है कि अब उनकी खैर नहीं है I उन्होंने कहा कि किसी भी छोटे व बड़े शातिर अपराधी को अब तत्काल ही जेल की सलाखों के पीछे डाला जाएगा I नगर कोतवाली के हाल ही में नियुक्त किए गए प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश गुसाईं ने कोतवाली का चार्ज संभालते ही अपनी मुहिम को अंजाम देना शुरू कर दिया है I उन्होंने थाना कोतवाली प्रभारी की कुर्सी संभालते ही ऐसे चोर गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करके अपने आला पुलिस अफसरों को पूर्ण विश्वास दिलाया है कि वे अपराध पर लगाम कसने तथा अपराधियों के नाक में नकेल डालने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे I जिन चार शातिर वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को उन्होंने चार्ज संभालते ही जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया है उनमें स्थानीय लकड़मंडी लक्खीबाग मस्जिद के पास रहने वाले ...
डीजीपी ने बताया इस साल चारधाम यात्रा की शुरुआत से ही पुलिस ने एहतियाती कदम उठाने शुरू किए थे

डीजीपी ने बताया इस साल चारधाम यात्रा की शुरुआत से ही पुलिस ने एहतियाती कदम उठाने शुरू किए थे

उत्तराखण्ड
केदारनाथ हेली सेवा के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को ठगने वाले जालसाज पूरे देश में वारदात कर रहे थे। उत्तराखंड एसटीएफ इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनके खिलाफ देशभर में 6100 शिकायतें दर्ज हैं। जबकि, देश के अलग-अलग राज्यों में 280 मुकदमे हो चुके हैं। इस संबंध में उत्तराखंड के डीजीपी की ओर से सभी राज्यों के डीजीपी को पत्र लिखा जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्तियां भी जब्त की जाएंगी। डीजीपी अशोक कुमार ने पटेल भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस गिरोह के संबंध में जानकारी दी। डीजीपी ने बताया कि इस साल चारधाम यात्रा की शुरुआत से ही पुलिस ने एहतियाती कदम उठाने शुरू किए थे। अब तक यात्रा के नाम पर ठगी करने वाली 41 फर्जी वेबसाइटों को बंद कराया जा चुका है। जबकि, एक मुकदमा दर्ज कर अलग-अलग जगहों से तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। यह गि...