Monday, April 20News That Matters

Day: July 31, 2023

कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह को पार्टी आलाकमान ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी…

कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह को पार्टी आलाकमान ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान ने उत्तराखंड कांग्रेस के नेता प्रीतम सिंह को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके आदेश भी जारी किए गए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी ने सोमवार (31 जुलाई) को पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इन पर्यवेक्षको में उत्तराखंड के प्रीतम सिंह का नाम भी शामिल है। आपको बता दें  प्रीतम सिंह 6 बार के विधायक हैं  नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक संबंधित राज्यों में चुनाव तैयारियों की निगरानी करेंगे। बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री को राजस्थान, रणदीप सिंह स...
उत्तराखंड सचिवालय संघ चुनाव का परिणाम जारी, ये बने अध्यक्ष…

उत्तराखंड सचिवालय संघ चुनाव का परिणाम जारी, ये बने अध्यक्ष…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड सचिवालय संघ का चुनाव सोमवार को हुआ इसका परिणाम भी जारी हो गया है। इस बार सचिवालय संघ के परिणामो में  बड़ा फेरबदल हुआ है। बताया जा रहा है कि सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा बने हैं, जबकि राकेश जोशी महासचिव बने है। मिली जानकारी के अनुसार सचिवालय संघ चुनाव में 14 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें एक हजार से ज्यादा मतदाता कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आपको बता दें लगातार तीन बार  दीपक जोशी सचिवालय संघ के अध्यक्ष थे।  लेकिन इस बार सुनील लखेड़ा ने अध्यक्ष पद पर बाजी मारी हैं। बताया कि शाम चार बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद शाम 4:30 बजे से मतगणना शुरू हुई। बताया जा रहा है कि चुनावी मैदान में संप्रेक्षक प्रत्याशी अरविंद कुमार व लालमणि, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी भूपेंद्र नारायण जोशी, रमेश सिंह बर्त्वाल, संयुक्त सचिव प्रत्याशी चंदन सिंह बिष्ट, जगत सिंह डसीला, रणजीत सिंह, शुभम, महासचिव...
हर्रावाला रेलवे स्टेशन की होगी कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं…

हर्रावाला रेलवे स्टेशन की होगी कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं…

उत्तराखण्ड
हर्रावाला उत्तराखंड रेलवे का हब बनने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस रेलवे स्टेशन की काया कल्प होने वाली केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होने वाली है। लगभग 30 करोड़ की लागत से हर्रावाला रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाएं बहाल की जाएंगी। इस स्टेशन पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्र सरकार की ओर से मुरादाबाद मंडल के 12 स्टेशनों को अमत भारत योजना के लिए चिह्नित किया गया है। इसमें उत्तराखंड का हर्रावाला और रुड़की रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं। अगस्त महीने से रेलवे की ओर से स्टेशन का कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं, कार्य का शिलान्यास छह अगस्त को किया जाना है। ऐसी संभावना है कि नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़ेंगे। बताया जा रहा है कि योजना के तहत स्टेशन का वेटिंग हॉल...
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों सहित हो सकते हैं ये बड़े बदलाव, जानें…

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों सहित हो सकते हैं ये बड़े बदलाव, जानें…

उत्तराखण्ड
New Rule:  जुलाई महीने का आज आखिरी दिन है। कल से अगस्त महीने की शुरुआत होने जा रही है। महीना बदलने के साथ ही कई बड़े नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 1 अगस्त, 2023 से जीएसटी, भुगतान प्रणाली से जुड़े विभिन्न बदलाव प्रभाव में आएंगे साथ ही कई बदलाव होने का अंदेशा है। इन नियमों में एलपीजी, पीएनजी और कमर्शियल गैस की कीमतों के साथ ही कई नियम शामिल हैं। ऐसे में इनके बदलने से आपकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा। आइए जानते हैं.. एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हो सकता है बदलाव हर महीने की एक तारीख को तेल कंपनियां कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं. ऐसे में 1 अगस्त को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में परिवर्तन हो सकता है. साथ ही पीएनजी और सीएनजी के दाम में भी बदलाव हो सकता है। जीएसटी के नियमों में होगा बदलाव सरकार की घोषणा के अनुसार एक अगस्त 2023 से 5 करोड़ रुपये स...
यूकेपीएससी ने एई भर्ती के एडमिट कार्ड किए जारी, इस दिन होगा एग्जाम…

यूकेपीएससी ने एई भर्ती के एडमिट कार्ड किए जारी, इस दिन होगा एग्जाम…

उत्तराखण्ड
युवाओं के लिए काम की खबर है। यूकेपीएससी ने एई भर्ती के एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। यह यूकेपीएससी सहायक अभियंता एडमिट कार्ड 2023 13 से 18 अगस्त 2023 तक आयोजित होने वाली यूकेपीएससी सहायक अभियंता परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यूकेपीएससी राज्य इंजीनियरिंग सेवा एडमिट कार्ड 2023 परीक्षा हॉल में प्रवेश टिकट के रूप में कार्य करता है, जो उम्मीदवारों को उत्तराखंड संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा के लिए चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति देता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह ये एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर लें। यूकेपीएससी राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड 2023 यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, और इसे एक्सेस करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। यूकेपीएससी एई एडमिट कार्ड लि...
देहरादूनः महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस…

देहरादूनः महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस…

उत्तराखण्ड
देहरादून से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां हाथीबड़कला क्षेत्र में एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। महिला की हत्या की आशंका जताई गई है। वहीं मामले से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिश ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून में सोमवार को सेंटीरियो मॉल के सामने सड़क पर एक महिला का शव मिला है। बताया जा रहा है कि महिला के सिर और पैर में गहरी चोट के निशान है। बताया जा रहा है कि महिला क्षेत्र में ही घूमती रहती थी। रात में किसी समय एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ और उसने भारी चीज से वारकर हत्या कर दी। घटना से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शक के आधार पर सामने के सुलभ शौचालय के कर्मचारी को हिरासत में लिया है। माना जा रहा है कि शाम तक घटना का खुलासा किय...
आईटीआर नहीं जमा किया तो ये चूक पड़ सकती भारी, जल्द ऐसे भरें…

आईटीआर नहीं जमा किया तो ये चूक पड़ सकती भारी, जल्द ऐसे भरें…

उत्तराखण्ड
Income Tax Return: अगर आपने अभी तक इनकम टैक्स नहीं भरा है तो आपके लिए जरूरी खबर है। आज आईटीआर फाइल की लास्ट डेट है। अगर आपने आखिरी तारीख तक आईटीआर नहीं जमा किया तो आपकों ये चूक भारी पड़ सकती है। जी हां अगर कोई आयकरदाता दी गई अंतिम तिथि तक आईटीआर दाखिल करने से चूक जाता है, तो उस स्थिति में आयकर विभाग के पास कुछ शर्तों के तहत अभियोजन कार्यवाही शुरू करने का अधिकार भी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए आइटीआर फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 है। 60 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों के लिए मूल छूट सीमा 3 लाख रुपये निर्धारित की गई है। यानी 3 लाख सालाना कमाई करने वालों को आइटीआर फाइल करना चाहिए। आईटीआर अंतिम तिथि के बाद भी भरी जा सकती है। लेकिन करदाता को आईटीआर फाइलिंग के समय पांच हजार तक का विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा। बताया जा रहा है कि 5 लाख रुपये से ज्‍याद...
12वीं पास युवाओं के लिए कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, आवेदन की आज लास्ट डेट…

12वीं पास युवाओं के लिए कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, आवेदन की आज लास्ट डेट…

उत्तराखण्ड
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य लोक सेवा आयोग ने 12वीं पास युवाओं के लिए कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। ये भर्ती समूह ग के पदों पर की जा रही है। इच्छुक युवा आयोग की वेबसाइट पर 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा रेशम विभाग , उत्तराखण्ड के अन्तर्गत सहकारिता पर्यवेक्षक समूह ग सीधी भर्ती के रिक्त 02 पदों एवं शहरी विकास विभाग , उत्तराखण्ड के अन्तर्गत विभिन्न निकायों / निगमों में पर्यावरण पर्यवेक्षक समूह ग सीधी भर्ती के रिक्त 53 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इसके लिए 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते है। आवेदन की लास्ट डेट 31 जुलाई 2023 बताई जा रही है। इच्छुक / पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर प्रसारित विस्तृत विज्ञापन में वर्णित समस्त शर्तो / निर्देशों का भली – ...