देश के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी हो सकती है किसान सम्मान निधि की 14वीं किश्त…
देश के करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14वीं किश्त का बेसब्री से इंताजार है। अब जल्द ही यह इंतजार खत्म होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि 28 जुलाई तक इस निधि की किस्त जारी की जा सकती है। अगर आप भी इस योजना के पात्र है तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि अगर आपने ई-केवीआईसी नहीं की है तो आपको ये किस्त नहीं मिलेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी अब 28 जुलाई को देशभर के किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किश्त किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 28 जुलाई को राजस्थान के नागौर के दौरे पर रहेंगे और इसी दौरान वो किसानों को उनकी 14वीं किश्त का भुगतान कर सकते हैं। यह योजना केवल भूमिधारक किसानों के लिए लागू है। देश में ऐसे किसानों की संख्या 9.53 करोड़ से अधिक है जिनकी भूमि का विवरण पीएम-किसान पोर्टल पर ...








