Thursday, March 5News That Matters

Day: July 6, 2023

उत्तराखंडः दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित…

उत्तराखंडः दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में कावंड मेले को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बताया जा राह है कि कावंड ड्यूटी के दौरान लगातार नदारद रहकर लापरवाही बरतने वाले एक दारोग़ा सहित चार पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अपर उपनिरीक्षक ना0पु0 सर्वेश कुमार को कावड़ मेला ड्यूटी हरिद्वार से अनाधिकृत रूप से लगातार अनुपस्थित रहते हुए लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल 172 योगेश कुमार आरटीसी देहरादून (लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित), कॉन्स्टेबल भुवन पांडे पिथौरागढ़ और कॉन्स्टेबल प्रवेश चौहान हरिद्वार को शराब पीकर ड्यूटी करने पर निलंबित किया गया है।...
युवाओं को इस भर्ती परीक्षा में आने के लिए मिलेगी फ्री बस सुविधा…

युवाओं को इस भर्ती परीक्षा में आने के लिए मिलेगी फ्री बस सुविधा…

उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पुनः आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों  के लिए बड़ी खबर है। Uksssc vdo / vpdo के की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को बस में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। इसके आदेश जारी कर दिए गए है। जारी आदेश के अनुसार उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पुनः आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों से निःशुल्क आवागमन की सुविधा मिलेगी। आदेश में  लिखा है कि उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा दिनांक 09.07.2023 को पुनः आयोजित होने वाले स्नातक स्तरीय परीक्षा में पूर्व सम्मिलित अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के आधार पर सम्मिलित होने हेतु प्रदेश के अन्दर उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में आवागमन हेतु निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान मिलेगी।  उक्त सुविधा पर हुए व्यय भार की प्रतिपूर्ति...
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: शिक्षिका के सिर पर लगी चोट

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: शिक्षिका के सिर पर लगी चोट

उत्तराखण्ड
गोपेश्वर, उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से हाहाकार मच गया है। बारिश से पहाड़ों पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। ये भूस्खलन जानलेवा भी साबित हो रहा है। ताजा मामला बद्रीनाथ- राष्ट्रीय राजमार्ग से सामने आया है। यहां राजमार्ग पर चट्टान गिर गई। यहां से गुजर रही एक कार इसकी चपेट में आ गई। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाजपुर के पास एक वाहन में चट्टान से पत्थर गिर गया वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया । वाहन में सवार शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में घायल शिक्षिका को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल को जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया, जहां पर उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। शिक्षिका के सिर पर लगी चोट सुबह शिक्षकों की कार नन्दप्रयाग की ओर जा रही थी। इस दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में महिला शिक्षिका के सिर पर चोट आई है। फिलहाल महिला का इलाज जारी है। लोगों से की गई अपील थानाध...
उत्‍तर प्रदेश के सभी 75 ज‍िलों में अटल आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे: सीएम योगी

उत्‍तर प्रदेश के सभी 75 ज‍िलों में अटल आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे: सीएम योगी

उत्तरप्रदेश
लखनऊ,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार आने वाले समय में सभी जिलों में एक-एक अटल आवासीय विद्यालय खोलेगी। इसके बाद प्रत्येक विकासखंड में यह विद्यालय खोले जाएंगे। सीबीएसई बोर्ड पर आधारित इन विद्यालयों में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चे व अनाथ बच्चे पढ़ेंगे। इसमें कक्षा एक से 12वीं तक की पढ़ाई मुफ्त होगी। वर्तमान में मंडल मुख्यालयों में 18 विद्यालय बन चुके हैं जिनमें पढ़ाई इसी वर्ष से शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने भिक्षावृत्ति से मुक्त कराए गए 102 बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का प्रमाण पत्र व शैक्षिणिक किट प्रदान की। अपने सरकारी आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि भिक्षाटन प्राचीन काल में भारतीय परंपरा का हिस्सा थी, इसमें संन्यासी के लिए दिन में एक बार किसी परिवार के पास जाकर भिक्षा लेने का प्रविधान था। इसके पीछे का मकसद अपने अहंकार को त्य...
अयोध्या में राम मंदिर के सुरक्षा का जिम्मा CISF के हवाले

अयोध्या में राम मंदिर के सुरक्षा का जिम्मा CISF के हवाले

उत्तरप्रदेश
अयोध्या,  रामजन्मभूमि की सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। वर्तमान में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में स्थित इस परिसर की निगरानी में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेगा। जनवरी के तीसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए यहां आएंगे। ऐसे में उनके कार्यक्रम से पूर्व सीआइएसएफ यहां अपना सुरक्षा का तानाबाना तैयार कर लेगी। यह फोर्स ऐतिहासिक भवनों से लेकर हवाई अड्डों, मेट्रो रेल व अन्य बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में विशेषज्ञता रखता है। सीआइएसएफ के सिक्योरिटी आडिट पर ही राममंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन की योजना बनाई गई है। सीआइएसएफ ने गत वर्ष रामजन्मभूमि परिसर का सिक्योरिटी आडिट किया था तभी से यह संभावना व्यक्त की जा रही थी भविष्य में राममंदिर की सुरक्षा सीआइएसएफ को सौंपी जा सकती है। ब...
डीसीएस रावत बने नैनीताल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रात भर चला जश्न

डीसीएस रावत बने नैनीताल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रात भर चला जश्न

उत्तराखण्ड
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर डीसीएस रावत व महासचिव पद पर सौरभ अधिकारी ने जीत हासिल की। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विकास कुमार गुगलानी व महिला उपाध्यक्ष शीतल सेलवाल को चुना गया। बताया गया कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पद डीसीएस रावत ने भारी मतों से जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर दुर्गा सिंह मेहता व तीसरे नंबर पर शशिकांत शांडिल्य रहे। अन्य पदों पर कांटे का मुकाबला हुआ। अध्यक्ष पद पर डीसीएस रावत को 449, डीएस मेहता को 229 व शशिकांत शांडिल्य को 124 वोट मिले जबकि महासचिव पद पर सौरभ अधिकारी को 433 व उनके प्रतिद्वंद्वी विरेंद्र रावत को 419 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष (सामान्य) के लिए विकास कुमार मुगलानी को 452 व कौशल साह जगाति को 386 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मानवेन्द्र सिंह को 446 जबकि प्रभात बोहरा को 397, महिला उपाध्यक्ष पद पर शीतल सेलवाल को 352 जबकि मधु नेगी सामंत ...
सीएम योगी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पुष्पांजली अर्पित

सीएम योगी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पुष्पांजली अर्पित

उत्तरप्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन भारत और भारतीयता के लिए समर्पित था। भारत की एकात्मता और अखंडता के लिए उनके द्वारा किए गए बलिदान को यह देश सदैव स्मरण करेगा। उन्होंने कहा कि वह भारत के उद्योग और खाद्य नीति के मार्गदर्शक थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी  के विचार को आगे बढ़ाया जा रहा है। सीएम योगी गुरुवार को पार्क रोड स्थित सिविल हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि स्वतंत्र भारत की पहली सरकार ने तुष्टिकरण की नीति पर चलना शुरू किया तो उन्होंने कैबिनेट से इस्तीफा देकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की। सीएम योगी ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सरकार से मतभेद उस...
CS ने की शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक, दिए ये महत्वपूर्ण निर्देश…

CS ने की शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक, दिए ये महत्वपूर्ण निर्देश…

उत्तराखण्ड
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कैरियर काउंसिलिंग की व्यवस्था शुरू किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को कैरियर के सम्बन्ध में परामर्श दिया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक बच्चे की काउंसिलिंग सुनिश्चित हो सके इसके लिए प्रोफेशनल कैरियर काउंसलर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए व इसके लिए बच्चों में रुचि और कौशल को जांचने हेतु परीक्षा और उसके परिणाम के उपरांत परामर्श उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह परामर्श भौतिक रूप से दूरस्थ क्षेत्रों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम या किसी एक कॉमन सेंटर में बच्चों को बुलाकर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 8वीं कक्षा से ऊपर सभी बच्चों को इसका लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रदेश को आवासीय व...
उत्तराखंड में अब इस विभाग में हुए तबादले, देखें लिस्ट…

उत्तराखंड में अब इस विभाग में हुए तबादले, देखें लिस्ट…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में शासन से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि आयुक्त, राज्य कर ने बुधवार की देर रात राज्य कर अधिकारियों एवं लिपिकीय संवर्ग के बंपर  ट्रांसफर की किए है। जिसकी सूची जारी की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जारी आदेश में लिखा है कि तात्कालिक प्रभाव से राज्य कर विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत राज्य कर अधिकारी के पद पर कार्यरत  अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए  है। देखें लिस्ट Big Breaking: उत्तराखंड सरकार ने किए इन अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट… pic.twitter.com/vY4tInkX0Q — uttarakhand news (@SKhanbrain) July 6, 2023  ...