Thursday, March 5News That Matters

Day: July 8, 2023

देहरादून- मंडी में इन काउंटर पर ऐसे मिलेंगे सस्ते टमाटर…

देहरादून- मंडी में इन काउंटर पर ऐसे मिलेंगे सस्ते टमाटर…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: आम आदमी पर महंगाई की मार लगातार पड़ रही है। टमाटर के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगाड़ गया है। दो सौ रुपए किलो तक टमाटर के भाव पहुंच गए है। ऐसे में आजमन के लिए राहत भरी खबर है। सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। ऐसे में आमजन के लिए राहत भरी खबर है। निरंजनपुर मंडी में आज टमाटर के पांच काउंटर लगाए गए हैं। इन काउंटर पर 50 रुपए से 70 रुपए प्रति किलो टमाटर बेचे जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में बीते दिनों में बरसात से टमाटर के दामों में फिर से उछाल देखने को मिला है। पहाड़ी जिलों में सड़क मार्ग बाधित होने की वजह से टमाटर के दाम तेजी से बढ़े हैं। सबसे ज्यादा असर चार धाम यात्रा मार्गों पर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि टमाटर की कीमतें अभी 120 रुपये से लेकर 160 रुपये तक पहुंच चुकी है। ऐसे में टमाटर की आवक और मूल्यों की समीक्षा करते हुए निरंजनपुर मंडी...
यूकेपीएससी की ओर से इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, 13 जुलाई तक कर सकते है आवेदन…

यूकेपीएससी की ओर से इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, 13 जुलाई तक कर सकते है आवेदन…

उत्तराखण्ड
UKPSC Update: उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की ओर से ड्राफ्ट्समैन के पदों पर भर्ती की डेट बढ़ा दी गई है। अब इन पदों पर इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर 13 जुलाई तक आवेदन कर सकते है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं और आवेदन नहीं कर सके थे वे अब निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। यूकेपीएससी की ओर से भर्ती के लिए पुनः आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही पदों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। इसकी जानकारी यूकेएपीएससी की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दी गयी है। यह भर्ती पहले कुल 64 पदों के लिए थी जिसमें अब 13 पदों को और जोड़ा गया है। इस प्रकार से अब ड्राफ्ट्समैन के कुल 77 पदों पर भर्ती की जाएगी। जारी आदेश में लिखा है कि मानचित्रकार / मानचित्रक / प्रारूपकार परीक्षा- 2023 एतद्वारा सूचित...
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष दिलीप कुमार कोटिया ने दिया इस्तीफा…

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष दिलीप कुमार कोटिया ने दिया इस्तीफा…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष दिलीप कुमार कोटिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं। उन्होंने आज मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधु को अपना इस्तीफा सौंपा। उनके इस्तीफे को लेकर तरह -तरह की चर्चाएं हो रही है। चर्चा है कि सीएम धामी की प्राधिकरण में धमक के बाद से यहां हड़कंप मचा हुआ है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पूर्व आईएएस दिलीप कुमार कोटिया वर्तमान  में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष  का पदभार संभाल रहे है। उन्होंने अपने हस्तलिखित त्यागपत्र में लिखा कि मैं आज पूर्वान्ह से त्यागपत्र देता हूँ। मुख्यमंत्री धामी ने पिछले दिनों यहां से चौहान को हटाया तो तभी से चेयरमैन को भी लेकर चर्चाएं तेज थी। माना जा रहा है कि उत्तराखंड स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ अरुरेंद्र चौहान का तबादला होने के बाद कार्यों का बोझ बढ़ जाने के कारण डीके कोटिया ने इस्तीफा दे...
38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए बनी सहमती, सीएम ने ली उच्चस्तरीय बैठक…

38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए बनी सहमती, सीएम ने ली उच्चस्तरीय बैठक…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में अगले वर्ष आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के सम्बन्ध में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में आयोजन तिथियों, स्थलों के साथ ही खेलों के आयोजन से सम्बन्धित अवस्थापना सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2024 में अक्टूबर-नवंबर में 38वें राष्ट्रीय खेलों तथा देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, हल्द्वानी, नैनीताल, रुद्रपुर एवं गुलरभोज में निर्धारित आयोजन स्थलों पर खेलों के आयोजन पर सहमति व्यक्त करते हुए इस आयोजन को भव्यता एवं गरिमा के साथ आयोजित किये जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इसके लिए उच्चाधिकार समिति (एच.पी.सी.) का भी गठन किया जाए जो आयोजन से सम्बन्धित व्यवस्थाओं एवं जरूरतों का ध्यान में रखते हुए त्वरित निर्णय लेने में सक्षम होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जी-20 के सफल आयोजन की भांति यह आयोजन भी स...
“अपणि सरकार” नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का उठाएं लाभ, बस घर बैठे ऐसे होंगे आपके काम…

“अपणि सरकार” नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का उठाएं लाभ, बस घर बैठे ऐसे होंगे आपके काम…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में “अपणि सरकार” नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया। योजना के तहत देहरादून के नागरिकों को एक फोन कॉल पर अपणि सरकार पोर्टल की नागरिक सेवाएं उनके द्वार पर उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सेवा जल्द ही राज्य के अन्य स्थानों पर भी शुरू की जायेगी। सरकार की प्राथमिकता है कि नागरिक सेवाओं का लाभ आम जन को उनके घर पर ही मिल जाए। अभी तक 575 सेवाएं ऑनलाइन रूप से अपणि सरकार पोर्टल पर उपलब्ध करायी जा रही हैं। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए नागरिक 18009110007 टोल फ्री नंबर पर फोन कर सकते हैं। नागरिकों की सुविधानुसार घर पर ही आवेदन लिया जाएगा औरसंबंधित प्रमाण पत्र / अभिलेख घर पर ही उपलब्ध कराया जाएगा । बता दें कि अपणि सरकार पोर्टल (Apuni Sarkar) पर रजिस्ट्रेशन कर नागरिक राज्य की संचालित योजना, दस्त...
सीएम धामी ने मुख्य वित्त अधिकारी रहे अमित जैन को किया निलंबित, जानें कारण…

सीएम धामी ने मुख्य वित्त अधिकारी रहे अमित जैन को किया निलंबित, जानें कारण…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में धामी सरकार एक्शन में है। सीएम धामी ने एक अधिकारी को निलंबित कर  दिया है। बताया जा रहा है कि तमाम विवादों में रहने वाले आयुर्वेद विश्वविद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी रहे अमित जैन को तगड़ा झटका लगा है। सीएम ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक अमित जैन को निलंबित कर दिया है। ये कार्रवाई भ्रष्टाचार के मामले में की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिना देर किए सीधे अमित जैन को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि अमित जैन  ट्रांसफर के बावजूद चेक काट रहे थे। यह जानकारी सीधे सरकार को मिली थी। जिसपर एक्शन लेते हुए मुख्यमंत्री ने इसकी गोपनीय जांच कराई थी। मामला सही पाने पर अब इन्हें निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि आयुर्वेद विश्वविद्यालय में सैकड़ों करोड़ के भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की पहले से ही जांच चल रही है। इस माम...
उत्तराखंडः इस जिले में 17 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने दिए ये आदेश…

उत्तराखंडः इस जिले में 17 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने दिए ये आदेश…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में कांवड़ मेला चल रहा है। ऐसे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए 10 से 17 जुलाई सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के कक्षा एक से 12 तक के विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने इसके आदेश जारी कर दिए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कावंड़ यात्रा के मध्यनजर आगामी से 10 से 17 जुलाई तक कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। डीएम ने इसके आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश में लिखा है कि हरिद्वार जिले में स्थित 12 वीं तक के समस्त सरकारी, गैर सरकारी स्कूल एवं आंगनबाड़ी तथा मिनी आंगनबाड़ी केंद्र आगामी 10 जुलाई से 17 जुलाई तक पूर्णतः बंद रहेंगे। बताया गया है कि जिला प्रशासन ने यह निर्णय कांवड़ मेले के चलते लिया गया है। वहीं दूसरी ओर यूपी के मुजफ्फरनगर जि...
उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, बरते सावधानी…

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, बरते सावधानी…

उत्तराखण्ड
Weather Update: उत्तराखंड में बारिश कहर बरपा रही है। अगले चार दिन प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। तो वहीं प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के चलते आने वाली 13 तारीख तक राज्य में पर्वतीय क्षेत्रों में बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है उन्होंने वीडियो जारी कर लोगों को सचेत रहने की भी बात कही है। प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ने और कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले चार दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहने का अनुमान है। राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा, आज राज्य में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने और तीव्र/बहुत तीव्र बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने हरिद्वार ,देहरादून ,बागेश्वर, अल्...
उत्तराखंडः कब्जा करने वाले को हो सकती है 10 साल की जेल, होगी ये कार्रवाई…

उत्तराखंडः कब्जा करने वाले को हो सकती है 10 साल की जेल, होगी ये कार्रवाई…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में अतिक्रमण को लेकर धामी सरकार एक्शन में है। प्रदेश में अब अतिक्रमण को लेकर नए नियम बनाए गए है। अब अवैध कब्जे को सिर्फ ध्वस्त ही नहीं किया जाएगा बल्कि कब्जा करने वाले को 10 साल की जेल भी हो सकती है। जी हां धामी कैबिनेट में उत्तराखंड, भूमि पर अतिक्रमण (निषेध) अध्यादेश, 2023 को स्वीकृति दी। जिसके बाद अब राज्य में सरकारी, सार्वजनिक और निजी परिसंपत्तियों पर अनधिकृत कब्जा अथवा अतिक्रमण गैर जमानती और संज्ञेय अपराध माना जाएगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने की धामी सरकार की मुहिम अब जोर पकड़ सकती है। अभी तक सरकार के स्तर पर जितने भी प्रयास किए गए, वह नाकाफी साबित हो रहे हैं। उत्तराखंड, भूमि अतिक्रमण (निषेध) अध्यादेश में कड़े कानूनों का प्रावधान किया गया है। इस कानून के तहत प्रदेश में अब अतिक्रमणकारी अथवा अवैध कब्जाधारक को दंड के रूप में अधिकतम 10...