डेंगू /चिकनगुनिया के बढ़ रहे मरीज, स्कूली बच्चों के लिए गाइडलाइन जारी…
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में डेंगू और चिकनगुनिया का खतरा बढ़ रहा है। बार-बार बारिश होने से कई जगह जलभराव की परेशानी हो रही है, जिसमें मच्छर पनप रहे हैं। ऐसे में डेंगू- चिकनगुनिया के मामले तेजी से बढ़ रहे है। ऐसे में शासन सतर्क हो गया है। जहां एक और लोगों से सावधानी बरते की अपील की गई है। वहीं स्कूली बच्चों के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। उनके लिए पूरी आस्तीन के कपडे़ पहना अनिवार्य किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों में तेजी देखी गई है। जिले में 22 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। ऐसे में जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों, प्रबंधकों को स्कूलों की प्रार्थना सभाओं में छात्र/छात्राओं को प्रतिदिन डेंगू / चिकनगुनिया बुखार के नियंत्रण / बचाव हेतु उपाय / निरोधात्मक कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश दिये जाने के निर्देशों के अनुपाल...







